किसान सम्मेलन: उड़ेंगे ड्रोन खेती बनेगी कारोबार, रविवार को बदायूं में युवाओं को नई राह दिखाएंगे इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी
बदायूं समाचार
बदायूं: खेती को परंपरा से आगे बढ़ाकर लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम कल यानि रविवार को बदायूं जनपद के दातागंज तहसील में देखने को मिलेगा। उर्वरक उत्पादन एवं विपणन के क्षेत्र में अग्रणी सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी यहां आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में किसानों, युवाओं और ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक एवं व्यावसायिक खेती की नई राह दिखाएंगे।
बदायूं एनकाउंटर: चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर, हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दो फरार
बदायूं समाचार
घटना 27/28 नवंबर की रात मोहम्मदपुर विहार कट के पास उस वक्त हुई जब थाना बिनावर पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति मौके पर दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।
बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में बीती देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। बदमाश के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक तमंचा भी बरामद हुआ है। घायल अवस्था में उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदायूं: ग्राहक बन दुकान में आया शातिर, पांच लाख की तीन सोने की चेन लेकर फरार; चिल्लाता रहा मालिक
बदायूं समाचार
दिन दहाड़े बीच बाजार हुई इस वारदात से व्यापारियों में डर व आक्रोश व्याप्त हो गया है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।
यूपी के बदायूं शहर की सराफा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक बदमाश ग्राहक बनकर मोहित वैश्य की दुकान पर पहुंचा। पहले उसने सोने की चेन देखने के लिए मंगाया। इसके बाद तीन सोने की चेन लेकर भाग निकला। व्यापारियों ने उसे पकड़ने को शोर मचाया लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका।
सर्वेश्वर मंदिर के पुजारी की लूट के बाद गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बदायूं समाचार
कांवड़ में बैठाकर शिवालय में कराया जलाभिषेक, छह माह 11 दिन कंधे पर लादकर की चारधाम यात्रा
बदायूं समाचार
यूपी के बदायूं स्थित बिसौली क्षेत्र के नूरपुर-नागपुर निवासी धीरज मौर्य व तेजपाल मौर्य सगे भाइयों ने मातृ-भक्ति की मिसाल पेश की है।
आपने कांवड़ में जल ले जाते तो कई लोगों को देखा होगा, लेकिन कांवड़ में अपनी मां को ले जाते शायद ही किसी को देखा हो। इन्हें देख श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति की याद आती है। सनातन परंपराओं का गौरव बने दो भाइयों ने अपने पिता की मृत्यु के बाद मां को ही सब कुछ माना है। इस कलियुग में ये दोनों भाई ओरों को प्रेरणा के लिए स्रोत बन गए हैं।
सपा सांसद का विवादित बयान, कहा- हमारी सरकार में कटिया डालकर बिजली चलाते थे लोग, थानेदार करता सम्मान
बरेली बदायूं समाचार
बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय आम जनता 'कटिया' डालकर बिजली चलाती थी, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने से डरते हैं
बारात में किन्नर की मौत: गानों पर झूम रहे थे बराती, अचानक छटपटाकर गिरा मुफराज चली गई जान
बदायूं इस्लामाबाद समाचार
मूल रूप से बिहार के जिला खगड़िया के थाना किंजरी के कस्बा कैंजरी के वार्ड चार निवासी किन्नर मुफराज अहमद पुत्र लालो कई सालों से घर से बाहर ही रहता था। वह अलीगढ़ में संचालित एक रंगशाला में काम करता था।
यूपी के बदायूं स्थित इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नगला चंदौली में बुधवार रात बरात में डांस कर रहे किन्नर की करंट लगने से मौत हो गई। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। बृहस्पतिवार को साथी किन्नर उसका शव लेकर बिहार चले गए।
शहर से लेकर देहात तक ब्लैक आउट...अंधेरा छाया तो घरों में दुबके रहे लोग
अवधेश शर्मा
बदायूं: अचानक से तेज धमाका होता है और बिल्डिंग में आग लग जाती है। धमाका होते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज में सायरन बजने लगा। एक ओर लोग जमीन पर लेट गए वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां बिल्डिंग में आग बुझाने में जुट गईं। तेजी आई एंबुलेंस से स्वास्थ्य कर्मी घायलों को उठाकर जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। रात 8 बजे के बाद ब्लैक आउट होगा गया। शहर सहित देहात क्षेत्र में अंधेरा छा गया। लोग जहां थे वहीं खड़े हो गए।
बदायूं: प्रधान के बेटे समेत 11 पर रिपोर्ट, छह को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बरेली बदायूं अवधेश शर्मा
अलापुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार महिलाओं को पीटने के मामले में अलापुर पुलिस ने ग्राम प्रधान के तीन बेटों समेत सात नामजद और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने प्रधान के दो बेटे समेत छह हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, फरार व अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई हैं। गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मंगलवार दोपहर डीएम-एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना हैं।
हर पक्षी को दाना-पानी’’ के अन्तर्गत बदायूँ के सभी थानों को दाना-पानी रखने के लिए दाना एवं पात्र वितरित किये
बरेली अवधेश शर्मा उप संपादक
बदायूं: पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र द्वारा गर्मी में पक्षियों के सुरक्षा-संरक्षा एवं जीवन बचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘हर पक्षी को दाना-पानी’’ के अन्तर्गत जनपद बदायूँ के सभी थानों को दाना-पानी रखने के लिए दाना एवं पात्र वितरित किये गये