हिजबुल्लाह को भारी पड़ा 'फोन तोड़ो' अभियान, एक मैसेज व 3 ग्राम PETN से मोसाद ने हजारों लड़ाकों कैसे बनाया अपंग?
लेबनान के मिलिशिया समूह हिजबुल्लाह को अपना ही फोन तोड़ो अभियान भारी पड़ गया। इजरायल ने इस अभियान को अधिकार बना लिया और दुनिया का सबसे हैरतअंगेज ऑपरेशन को अंजाम दे डाला। हिजबुल्लाह के लड़ाकों को यह यकीन था कि संचार के साधन के तौर पर पेजर का इस्तेमाल करने पर इजरायल उनकी लोकेशन ट्रैकिंग नहीं कर पाएगा। मगर उनके इन मंसूबों पर इजरायल ने पानी फेर दिया।
Israel Alert: पेजर हमले से भड़के हिजबुल्लाह ने कहा- उचित सजा मिलेगी, इजरायल बोला- हम भी तैयार
यरूशलम। पेजर हमले से लेबनान और वहां के मिलिशिया समूह हिजबुल्लाह को दहलाने वाले इजरायल ने जवाबी हमले को लेकर अपनी कमर कस ली है। हिजबुल्लाह ने इजरायल को खुली धमकी दी है। उसने कहा कि इजरायल को उचित सजा मिलेगी। इस बीच अमेरिका ने हिजबुल्लाह और ईरान से संयम बरतने की अपील की है। बता दें कि पूरे लेबनान में अचानक पेजर फटने लगे। इन धमाकों में 4000 लोग घायल हुए हैं और 11 लोगों की जान गई है।
भारत आने से पहले मोहम्मद मुइज्जू ने खेला डबल गेम, चीन के साथ मालदीव करने जा रहा टेंशन बढ़ाने वाला काम
Maldives News मालदीव और चीन के बीच सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने पर बातचीत चल रही है। मालदीव के रक्षा मंत्री इसी संबंध में चीन की यात्रा में पहुंचे। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा से पहले रक्षा मंत्री की चीन यात्रा को अहम माना जा रहा है। मोहम्मद मुइज्जू को पहले से ही चीन समर्थक माना जाता है।
पैरालंपिक के पदक विजेताओं पर रुपयों की बरसात, खेल मंत्री ने की नकद पुरस्कार की घोषणा
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए मंगलवार को नकद पुरस्कार की घोषणा की। इसमें स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख रजत पदक विजेताओं को 50 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे। तीरंदाज शीतल देवी की तरह मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे।
पेरिस में हाल ही में संपन्न हुए पैरालंपिक खेलों में 29 पदक जीतने वाले भारत के पैरालंपिक पदक विजेताओं का मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ जोरदार स्वागत किया।
US Elections: क्या ट्रंप को जिताने की साजिश रच रहे हैं पुतिन? पूर्व सलाहकार पर लगे गंभीर आरोप; रूस बोला- यह मंजूर नहीं
US Elections अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव अब बेहद नजदीक आ गए हैं। वोटिंग में दो महीने से भी कम समय बचा है। इस बीच राष्ट्रपति चुनाव में रूसी दखल की सनसनीखेज जानकारियां सामने आई हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार को रूसी टेलीविजन के अमेरिकी कमेंटेटर और उनकी पत्नी को नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने में आरोपी बनाया है।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब दो महीने से कम बचे हैं। ऐसे में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। इस बीच, अमेरिका ने रूस पर चुनाव प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।
ट्रंप जीते तो एलन मस्क को बनाएंगे 'चीफ', पूर्व राष्ट्रपति ने बताया- Tesla CEO को क्या मिलेगी जिम्मेदारी
US Election 2024 डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत जाते हैं तो वो मस्क की अध्यक्षता में एक सरकारी दक्षता आयोग बनाएंगे। एलन मस्क की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहाउन्होंने मुझे संपूर्ण समर्थन दिया है। उन्हें पता है कि क्या करना है। अगर एलन मस्क के पास समय है तो वह इस काम को अच्छी तरह से अंजाम दे सकते हैं।
यूक्रेन के विदेश मंत्री समेत 6 मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफे, जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा से पहले क्यों हो रहा ऐसा?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की इस महीने अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। उनके दौरे से पहले यूक्रेन सरकार में धड़ाधड़ इस्तीफे हो रहे हैं। फेरबदल की अटकलों के बीच विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने भी इस्तीफा दे दिया है। यूक्रेन में अब तक छह मंत्री त्यागपत्र दे चुके हैं जिसमें उप प्रधानमंत्री व हथियार उत्पादन मामले के प्रमुख शामिल हैं।
Monkey Box: मंकी पॉक्स को लेकर बिहार में अलर्ट, दो एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की लगाई गई ड्यूटी
अफ्रीका से होते हुए पाकिस्तान बांग्लादेश व थाईलैंड जैसे देशों में संक्रामक मंकी पॉक्स के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी। मंगलवार से पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट व गया के अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी। दोनों एयरपोर्ट पर बैनर के साथ मे आई हेल्प यू डेस्क लगाकर चिकित्साकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है
मलेशिया में फुटपाथ पर चल रही थी भारतीय महिला, अचानक 26 फीट गहरे सिंकहोल में गिरी; अनोखे तरीके से बचाव अभियान जारी
मलेशिया में फुटपाथ पर चल रही थी भारतीय महिला, अचानक 26 फीट गहरे सिंकहोल में गिरी; अनोखे तरीके से बचाव अभियान जारी
आपके साथ कोई दुर्घटना कब घटित हो जाए यह कभी कहा नहीं जा सकता। शायद रास्ते पर चलते-चलते मौत आपका इंतजार कर रहा हो। ऐसा ही हादसा मलेशिया में एक भारतीय महिला के साथ घटित हुआ। मलेशिया के कुआलालंपुर में एक 48 वर्षीय भारतीय पर्यटक शुक्रवार को जालान मस्जिद इंडिया में एक सिंकहोल में तब गिर गई जब अचानक फुटपाथ पर 26 फुट का गड्ढा हो गया।
Modi-Zelensky: भारत में खुलेंगी यूक्रेनी कंपनियां! मोदी से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने 'मेड-इन-इंडिया' पर किया खास एलान
Modi-Zelensky: भारत में खुलेंगी यूक्रेनी कंपनियां! मोदी से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने 'मेड-इन-इंडिया' पर किया खास एलान
पीएम मोदी ने बीते दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात कर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने का संदेश दिया। इस बीच पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन भारत में कम्पनियां स्थापित करने के लिए इच्छुक है। जेलेंस्की ने कहा कि हम आपकी कंपनियों को कीव में खोलने के लिए भी तैयार हैं।