Skip to main content

'चीन के साथ सब कुछ ठीक नहीं', US में जयशंकर ने ड्रैगन को खूब सुनाया; एक नसीहत भी दी

Jaishankar attack china भारत-चीन सीमा गतिरोध पर विदेश मंत्री जयशंकर ने एक बार फिर ड्रैगन को आड़े हाथ लिया है। विदेश मंत्री ने कहा कि चीन को अभी रिश्ते सुधारने के लिए कई पहलुओं पर कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि जब मैंने कहा कि 75 प्रतिशत विवाद सुलझ गया है तो यह केवल सैनिकों के पीछे हटने के बारे में था।

क्या खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? तीन महीने में जेलेंस्की से तीसरी बार मिले PM मोदी; सामने आया नया प्लान

रूस के साथ अपने पारंपरिक रिश्तों को अप्रभावित किए बिना भारत यूक्रेन के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है। इस क्रम में सोमवार को अमेरिका में पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की और यूक्रेन-रूस विवाद के हालात पर चर्चा की। यह पिछले तीन महीने में जेलेंस्की और मोदी की तीसरी मुलाकात थी

पीएम मोदी और ट्रंप की क्यों नहीं हो पाई मुलाकात? पूर्व राष्ट्रपति ने किया था मिलने का एलान

PM Modi Donald Trump Meeting प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल सबा के साथ अलग-अलग वार्ता की। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से मुलाकात का एलान किया था लेकिन दोनों नेताओं की बातचीत नहीं हो पाई।

Israel Vs Hezbollah: लेबनान में इजरायल ने मचाई भारी तबाही, एक साथ 1600 ठिकानों पर हमला; 500 लोगों की मौत

लेबनानी अधिकारियों ने कहा कि यह 2006 के इजरायल-हिजबुल्ला युद्ध के बाद से सबसे घातक हमला है। इजरायली सेना ने हिजबुल्ला के खिलाफ अपने व्यापक हवाई अभियान से पहले दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के निवासियों को खाली करने की चेतावनी दी।

बेरूत। इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आईडीएफ ने लेबनान में भारी तबाही मचाई है। सोमवार को इजरायल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ सबसे घातक हमला किया

Israel Hezbollah War: इजरायल ने लेबनान पर बरसाए रॉकेट, 182 से ज्यादा की मौत; कहा- हिज्बुल्लाह से जंग रहेगी जारी

Israeli airstrikes On Lebanon इजरायल ने सोमवार को हिजबुल्ला के 300 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए। इस हमले में कम से कम 182 लोग मारे गए और 727 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन मौतों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हवाई हमलों में दक्षिणी और उत्तरपूर्वी लेबनान के बड़े इलाकों को निशाना बनाया गया है।

पीएम मोदी की यात्रा से पहले व्हाइट हाउस पहुंचे खालिस्तान समर्थक, अमेरिकी अधिकारियों से क्या हुई बातचीत?

PM Modi US Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर पहुंचे हैं। लेकिन उनकी यात्रा से ठीक पहले अमेरिका ने अपने कदम से सबको चौंका दिया। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने खालिस्तान समर्थक नेताओं से मुलाकात की है। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इस तरह की बैठक पहली बार की गई है। 

अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, क्वाड सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; राष्ट्रपति बाइडन से होगी द्विपक्षीय बातचीत

PM Modi US Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए हैं। यहां पर वह राष्ट्रपति बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी।

ड्रग्स, बेडरूम और अश्लील तस्वीरें; CIA अफसर ने 25 महिलाओं के साथ की दरिंदगी, पीड़िता ने सुनाई पूरी आपबीती

अमेरिकी अदालत ने एक सीआईए (CIA) अफसर को यौन शोषण के जुर्म में 30 साल जेल की सजा सुनाई है। डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू ग्रेव्स ने आरोपी के जुर्म की पूरी कहानी सुनाई है। वहीं आरोपी को लेकर कई पीड़िता ने भी सनसनीखेज खुलासे किए। मामला सामने आने के बाद CIA डिपार्टमेंट ने भी ब्रायन को नौकरी से निकाल दिया।

अमेरिका के मैक्सिको सिटी में एक सीआईए (CIA) अफसर को यौन शोषण के जुर्म में 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है। 48 वर्षीय आरोपी ब्रायन जेफरी रेमंड की दरिंदगी की जानकारी खुद जज ने मीडिया से शेयर की है।

Hezbollah pager attack: कौन है 'यूनिट 8200', जिसने हिजबुल्‍लाह पर किया पेजर अटैक, मोसाद से भी ज्यादा खतरनाक है यह एजेंसी

कुछ दिनों पहले हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइल अटैक किया था जिसके बाद इजरायल ने खुली धमकी दी थी कि हिजबुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि पेजर अटैक के पीछे मोसाद नहीं बल्कि यूनिट 8200 का हाथ है। यह एक सैन्य एजेंसी है। गौरतलब है कि यह यूनिट खुफिया एजेंसी मोसाद से अलग है। यह विभाग सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट करती है।

इजरायल हमास युद्ध के बीच लेबनान में हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।  यह ब्लास्ट वॉकी-टॉकी डिवाइस  में हुआ, जिसकी वजह से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सैकड़ों लोग घायल हो गए।

Lebanon Blast: लेबनान में पेजर्स के बाद वॉकी-टॉकी में ब्लास्ट, तीन की मौत; कई घायल

यह ब्लास्ट वॉकी-टॉकी डिवाइस में हुआ जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। वहीं ईरान समर्थित हिजबुल्ला ने मंगलवार को हुए ब्लास्ट का बदला लेते हुए रॉकेट से इजरायली तोपखाने के ठिकानों पर हमला किया।

दुबई। मंगलवार को लेबनान में हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब बुधवार को लेबनान के बेका क्षेत्र में फिर से ब्लास्ट हो गया है। यह ब्लास्ट वॉकी-टॉकी डिवाइस में हुआ, जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।