Skip to main content

Rajnath Singh US Visit: क्या है SOSA समझौता, जिस पर भारत और अमेरिका ने किए हस्ताक्षर? रक्षा क्षेत्र में मिलेगा लाभ

Rajnath Singh US Visit: क्या है SOSA समझौता, जिस पर भारत और अमेरिका ने किए हस्ताक्षर? रक्षा क्षेत्र में मिलेगा लाभ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए हैं। पहले दिन भारत और अमेरिका ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए। इनमें आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा (SOSA) समझौता बेहद अहम है। इससे अमेरिका और भारत के बीच रक्षा उद्योग सहयोग को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

'छल-कपट हमारे चरित्र में नहीं', अमेरिका में काम कर रहे प्रवासी भारतीयों को राजनाथ सिंह ने क्या दी सलाह?

छल-कपट हमारे चरित्र में नहीं', अमेरिका में काम कर रहे प्रवासी भारतीयों को राजनाथ सिंह ने क्या दी सलाह?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वॉशिंगटन में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि मौजूदा समय में भारत की सोच क्या है। वहीं दुनिया को लेकर हमारे देश का नजरिए क्या है। उन्होंने भारत और अमेरिका के मजबूत संबंधों का भी जिक्र किया। 23-26 अगस्त तक राजनाथ सिंह अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड आस्टिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

पाकिस्तान में फिर होगा बवाल! इमरान खान के हजारों समर्थकों ने किया इस्लामाबाद कूच; हाई अलर्ट पर प्रशासन

पाकिस्तान में फिर होगा बवाल! इमरान खान के हजारों समर्थकों ने किया इस्लामाबाद कूच; हाई अलर्ट पर प्रशासन

इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तान में एक बार फिर इमरान खान की रिहाई को लेकर आवाज बुलंद कर दिया है। पूर्व पीएम इमरान खान के हजारों समर्थक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे हैं। पीटीआई समर्थकों ने आज दोपहर 3 बजे एक विशाल जलसा यानी रैली के आयोजन का एलान किया है।प्रशासन हाई अलर्ट पर है। स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

कमला हैरिस को बहस में हराने के लिए ट्रंप ने हिंदू-अमेरिकी नेता से मांगी मदद, पढ़े कौन हैं तुलसी गबार्ड

कमला हैरिस को बहस में हराने के लिए ट्रंप ने हिंदू-अमेरिकी नेता से मांगी मदद, पढ़े कौन हैं तुलसी गबार्ड

डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस से राजनीतिक बहस करने के लिए हिंदू-अमेरिकी नेता तुलसी गबार्ड से मदद मांगी है। साल 2020 में तुलसी गबार्ड डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की रेस में थी। रेस से बाहर हो जाने के बाद वो ट्रंप की समर्थक बन गईं। तुलसी और ट्रंप की अच्छी दोस्ती है। वो भारत और अमेरिका के बीच बेहतर रिश्ते की वकालत करती रही हैं।

जब हिंदुस्तानी और पाकिस्तानियों ने एक सुर में गाया 'जय हो', लंदन की सड़कों पर दिखा ऐतिहासिक नजारा

जब हिंदुस्तानी और पाकिस्तानियों ने एक सुर में गाया 'जय हो', लंदन की सड़कों पर दिखा ऐतिहासिक नजारा

Independence Day 2024 स्वतंत्रता दिवस के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि भारत और पाकिस्तान के लोग मिलकर बॉलीवुड सॉन्ग जय हो गा रहे हैं। म्यूजीशियन vish.music ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- जब भारतीय और पाकिस्तानी लंदन में एक साथ जय हो.... गाएं।

अमेरिका में गूगल के टुकड़े करने पर हो रहा विचार, ऑनलाइन सर्च के बाजार में गैरकानूनी तरीके से एकाधिकार पर उठे सवाल


अमेरिका में गूगल के टुकड़े करने पर हो रहा विचार, ऑनलाइन सर्च के बाजार में गैरकानूनी तरीके से एकाधिकार पर उठे सवाल

गूगल पर ऑनलाइन सर्च के बाजार में गैरकानूनी तरीके से एकाधिकार कायम रखने का आरोप है। अमेरिका का विधि विभाग अल्फाबेट कंपनी द्वारा संचालित गूगल के टुकड़े करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। विधि विभाग की प्रवक्ता ने कहा है कि न्यायालय के आदेश का विश्लेषण किया जा रहा है। इसी के साथ संभावित कदमों और उससे जुड़े कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

बांग्लादेश में नहीं रुक रहा हिंदुओं का नरसंहार, हिंसा के खिलाफ ढाका से US तक प्रदर्शन; एक्शन मोड में भारत सरकार

बांग्लादेश में नहीं रुक रहा हिंदुओं का नरसंहार, हिंसा के खिलाफ ढाका से US तक प्रदर्शन; एक्शन मोड में भारत सरकार

Bangladesh Protests बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने की नाम नहीं ले रही है। इस हिंसा के खिलाफ बांग्लादेश की राजधानी ढाका और दुनिया के दूसरे देशों में हिंदू समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। हिंसा के खिलाफ शुक्रवार को वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों को बचाया जाए के नारे भी लगाए।

मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज होंगे डेमोक्रेट पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, कमला हैरिस ने किया एलान

डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने मंगलवार को टिम वाल्ज को अपना उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। वह मिनेसोटा के गवर्नर हैं। गवर्नर के रूप में उन्होंने कई तरह के परोपकारी कार्य को आगे बढ़ाया है जिसमें स्कूलों में फ्री भोजन जलवायु परिवर्तन से निपटने के लक्ष्य मध्यम वर्ग के लिए कर कटौती मिनेसोटा के श्रमिकों के लिए विस्तारित अवकाश जैसे कई मुद्दें शामिल हैं।

शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए किसने किया मजबूर? निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका ने खोले कई राज

 शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए किसने किया मजबूर? निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका ने खोले कई राज

बांग्लादेश से निष्कासित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने शेख हसीना पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिन इस्लामी कट्टरपंथियों के कारण मुझे अपने देश से निकाला गया था आज उन्हीं इस्लामी कट्टरपंथियों के कारण शेख हसीना को भी देश छोड़ना पड़ा है। तस्लीमा नसरीन ने कहा कि शेख हसीना सोमवार को आनन-फानन में अपने पद से इस्तीफा देकर भारत आ गई हैं

बांग्लादेश में पहले भी हुआ है तख्तापलट, कई नेताओं को छोड़ना पड़ा था देश; जानिए पूरा घटनाक्रम

 बांग्लादेश में पहले भी हुआ है तख्तापलट, कई नेताओं को छोड़ना पड़ा था देश; जानिए पूरा घटनाक्रम

आरक्षण को लेकर बांग्लादेश में आंदोलन के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और अपना देश छोड़ दिया। उनके बाद बांग्लादेश की सेना ने सत्ता अपने हाथ में ली है। आज बांग्लादेशी संसद भंग हो जाएगी और अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा। इस खबर में आज हम आपको बताएंगे कि शेख हसीना से पहले भी कई जन प्रतिनिधियों को देश छोड़कर भागना पड़ा है।