Skip to main content

दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी राहत, बिहार-राजस्थान में दो दिन बारिश का अलर्ट, यूपी में गिरेगा तापमान; पढ़ें IMD का अपडेट

देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट है। IMD के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट की संभावना है जबकि बिहार के 26-27 जिलों में अगले दो दिनों में तेज बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक 15 जून से बिहार में मानसून आने का अनुमान है।

नाबालिग महिला पहलवान से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण सिंह बरी, पटियाला हाउस कोर्ट ने बंद किया केस

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने नाबालिग महिला पहलवान के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस को बंद कर दिया है। अदालत ने दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिलने की बात कही गई है।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से सड़कें बनीं तालाब; जलभराव से लग रहा जाम; कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद देर रात मौसम में बदलाव आया है। साढ़े 12 बजे से धूल भरी आंधी शुरू हुई। इसके कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। बाद में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में फिर एक बार मौसम ने करवट ली। रविवार तड़के तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया है।

पाक ने नहीं दी एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत, फिर कैसे हुई इंडिगो फ्लाइट की सेफ लैंडिंग? भारतीय वायुसेना ने बताया

बुधवार को दिल्ली से श्रीनगर जा रहे विमान ने खराब मौसम के कारण टर्बुलेंस का सामना किया। इस विमान में 227 यात्री सवार थे। विमान के पायलट ने इस दौरान लाहौर एटीसी ने पाकिस्तानी एअरस्पेस उपयोग करने की अनुमति मांगी। हालांकि पाकिस्तान की ओर से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद अब IAF का बयान सामने आया है।

नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली से श्रीनगर जा रहे विमान ने खराब मौसम के कारण टर्बुलेंस का सामना किया। अपनी यात्रा के दौरान इंडिगो का ये विमान भयंकर तूफान और ओलावृष्टि में फंस गया। इस दौरान विमान में 227 यात्री सवार थे

दिल्ली सरकार युवाओं के लिए जुलाई में लगा सकती है पहला रोजगार मेला, बैठक कर बनाई रणनीति

दिल्ली सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित करने जा रही है। श्रम एवं रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जुलाई 2025 में पहला रोजगार मेला आयोजित करने का प्रस्ताव है। जहां युवा और रोजगार देने वाले संस्थान एक दूसरे से सीधे संपर्क कर सकेंगे।

नई दिल्ली: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के संकल्प के तहत दिल्ली सरकार जल्द ही एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन करने जा रही है।

इस संबंध में दिल्ली सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा ने रोजगार निदेशालय के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की।

बंद हो सकता है PWD का फ्लाईओवर जोन, कर्मचारियों को इस विंग के साथ मर्जर करने का प्लान

दिल्ली लोक निर्माण विभाग फ्लाईओवर जोन को बंद करने पर विचार कर रहा है जिसके कर्मचारियों को सड़क रखरखाव विंग में विलय करने की योजना है। वर्तमान में फ्लाईओवर जोन दो परियोजनाओं पर काम कर रहा है जो लगभग पूरी हो चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी ने जनशक्ति उपयोग को अनुकूलित करने के लिए एक समिति का गठन किया था।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अपने 'फ्लाईओवर जोन' को बंद कर सकता है। यह जोन विशेष रूप से फ्लाईओवर निर्माण से संबंधित है। विभाग के कर्मचारियों को सड़क रखरखाव विंग के साथ विलय करने की योजना है।

हत्या कर मगरमच्छों को लाशें खिलाता था डॉक्टर, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही कई खुलासे; लंबी है इसकी क्राइम हिस्ट्री

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 100 से ज़्यादा हत्याओं में शामिल सीरियल किलर डॉक्टर देवेन्द्र शर्मा को गिरफ़्तार किया। डॉक्टर डेथ नाम से कुख्यात वह पैरोल से फ़रार था और राजस्थान में बाबा बनकर रह रहा था। उसने 1995 से 2004 के बीच हत्याएँ कीं और शव नहर में फेंक दिए। 2004 में किडनी रैकेट का भी पर्दाफ़ाश हुआ था जिसमें वह शामिल था।

चांदनी चौक और सदर बाजार को लेकर CM रेखा गुप्ता ने उठाया अहम कदम, जाम-गंदगी से मिलेगा छुटकारा

चांदनी चौक और सदर बाजार के व्यापारियों ने दिल्ली सरकार को बाजारों के पुनर्विकास का प्रस्ताव दिया है। इस योजना में बाजारों को अस्थाई रूप से स्थानांतरित करके बहुमंजिला दुकानें चौड़ी सड़कें और आपदा से बचाव के इंतजाम शामिल हैं। व्यापारियों ने पीपीपी मॉडल पर पुनर्विकास का सुझाव दिया है जिससे बिना विस्थापन के ऐतिहासिकता बनी रहेगी और राजस्व भी बढ़ेगा।

जाम, अतिक्रमण, आग व गंदगी समेत अन्य समस्याओं से जूझते चांदनी चौक व सदर बाजार के व्यापारी संगठनों ने बदलाव की ओर अहम कदम बढ़ाया है।

एक बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग, मची अफरातफरी; चपेट में आए 6 लोग GTB हॉस्पिटल में भर्ती

दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र में एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। धुएं के कारण दो बच्चों समेत छह लोगों का दम घुटने लगा जिसके बाद उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में आंधी के कारण नमो भारत स्टेशन की टिन हवा में उड़ी, ट्रेनों की आवाजाही में आई दिक्कतें

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को तेज आंधी और बारिश हुई जिससे नमो भारत के न्यू अशोक नगर स्टेशन की छत की टिन उड़ गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने इसकी पुष्टि की है। इस घटना के कारण ट्रेनों की आवाजाही में बाधा आई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार को जबरदस्त आंधी के साथ बारिश हुई। इस कारण नमो भारत के न्यू अशोक नगर स्टेशन की छत की टिन हवा में उड़ गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने इसकी पुष्टि की है। इससे ट्रेनों की आवाजाही में दिक्कतें आई है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।