Skip to main content

Deepotsav 2024: एक साथ दो कीर्तिमानों की साक्षी बनी रामनगरी, 35 मिनट में जलाए गए 25 लाख से अधिक दीये

अयोध्या में आयोजित आठवां दीपोत्सव ऐतिहासिक रहा जिसमें दो विश्व कीर्तिमान स्थापित हुए। राम की पैड़ी पर 25 लाख से अधिक दीये 35 मिनट में जलाए गए और सरयू माता की महाआरती में 1600 साधु-संत और भक्त शामिल हुए। यह आयोजन वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है और अब यह पहला सांस्कृतिक आयोजन है जिसने एक ही समय में दो विश्व कीर्तिमान स्थापित किए।

Ayodhya Deepotsav 2024: सीएम योगी ने याद किया पहला दीपोत्सव, भाषण में छलका अयोध्या में मिली हार का दर्द

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव 2024 के अवसर पर रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी की हार का दर्द व्यक्त किया और कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अयोध्या के लिए जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया है। सीएम योगी ने आगे कहा कि मां सीता की अग्निपरीक्षा बार-बार नहीं होनी चाहिए।

Diwali 2024: वनटांगिया गांव में कल दीपावली की खुशियां बांटेंगे CM योगी, स्‍वागत की तैयारियों में जुटे गांववाले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली के अवसर पर वनटांगिया गांव में दीपोत्सव मनाने जाएंगे। यह उनकी आठवीं बार होगी जब वह बतौर मुख्यमंत्री इस गांव में दीपावली मनाएंगे। इस दौरान वह 185 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे जिसमें 42 गांवों में पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण भी शामिल है। गांव के लोग उनकी आगवानी के लिए उत्साहित हैं।

बाल संत' अभिनव अरोड़ा को लारेंस बिश्नोई गैंग से धमकी के मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट, मथुरा से दिल्ली गया परिवार

बाल संत अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस एसएमएस भेजने वाले की तलाश कर रही है। यह मामला हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से जुड़ा है जिसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य अभिनव को डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनव का परिवार दहशत में है और दिल्ली चला गया है।

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खिला बाजार, 2400 करोड़ का कारोबार; इस चीज में रही लोगों की सबसे ज्‍यादा द‍िलचस्‍पी

लखनऊ सराफा के संयुक्त मंत्री एवं चौक सर्राफ एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन के मुताबिक सराफा का नान ब्रांडेड ज्वेलरी सिक्का गिन्नी आदि का कारोबार बेहतरीन रहा। वहीं अन्य संगठन सोना व चांदी का कारोबार सौ करोड़ होने का दावा करते रहे। ब्रांडेड शोरूम अपना आंकड़ा जारी नहीं करते हैं लेकिन व्यापारिक सूत्रों के मुताबिक इतना ही कारोबार ब्रांडेड शोरूम का भी रहा।

निकाह में छुआरे लूटने को लेकर छिड़ा युद्ध, घराती-बराती में जमकर चले लात-घूंसे; देखें वायरल Video

थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला फूलबाग निवासी तसलीम की बेटी की बरात रविवार को संभल के मियां सराय निवासी मोहम्मद असलम के यहां से आई थी। बेटी के निकाह का बंदोबस्त तसलीम ने मोहल्ला कोटला स्थित एक पैलेस में किया था। दोपहर को बरात चढ़त के बाद शाम को निकाह की रस्म संपन्न हुई तो छुआरे बांटे जा रहे थे। छुआरे लेने की आपाधापी को लेकर विवाद हो गया।

गाजियाबाद जिला अदालत में जबरदस्त बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज; जज और वकीलों के बीच नोकझोंक

गाजियाबाद की कचहरी में वकीलों और जिला जज के बीच एक मामले को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जजों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस और वकीलों के बीच भी नोकझोंक शुरू हो गई जिसके बाद पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव घायल हो गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

गाजियाबाद। गाजियाबाद कचहरी में मंगलवार सुबह कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरे अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। सभी के विवाद सुलझाने वाले जज और वकील ही यहां आपस में भिड़ गए।

दीपोत्सव में 250 VVIP और चार हजार गेस्‍ट होंगे शामिल, तैयार‍ियों में जुटा प्रशासनिक अमला

अयोध्‍या में दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 30 अक्टूबर को होना है। मंगलवार से विशिष्टजनों का आना शुरू हो जाएगा। लगभग 250 वीवीआईपी और चार हजार बाहर के अतिथि होंगे। वीवीआईपी व अतिथियों के चलते करीब-करीब सभी होटल फुल हो चुके हैं। ऐसे में अतिथियों को ठहराने की चुनौती का हल खोजने में प्रशासनिक अमला जोरों से लगा है।

यूपी में संस्कृत के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की हुई शुरुआत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी दौरे पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत छात्रवृत्ति योजना 2024 की शुरुआत की है। सीएम ने 69195 छात्रों को एक साथ स्कॉलरशिप की धनराशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करके इस स्कॉलरशिप योजना की शुभारम्भ किया। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने इस स्कॉलरशिप को 23 साल बाद पुनः शुरू किया है।

एक लाख का इनामी हरेंद्र मसीह झांसी से गिरफ्तार, एक हजार करोड़ रुपये की नजूल संपत्ति से जुड़ा है मामला

एक लाख के इनामी और सिविल लाइन स्थित एक हजार करोड़ की नजूल की जमीन कब्जाने के मामले में मुख्य आरोपित हरेंद्र मसीह को झांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में नवाबाद थाने में हरेंद्र मसीह पर रंगदारी मांगने के मामले में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में अब तक 11 को जेल भेजा जा चुका है।