UP News: पति बना जल्लाद, वाइपर से पत्नी के दांत तोड़कर सो गया; अस्पताल में हो गई मौत
गाजियाबाद के लोनी से पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। राजीव गार्डन कॉलोनी में एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। पति ने पत्नी को वाइपर से इतना पीटा कि उसके दांत तक टूट गए। पत्नी ने कुछ दिन पहले ही पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की राजीव गार्डन कॉलोनी में महिला को पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को पति को गिरफ्तार कर लिया। पति ने पत्नी को बेरहमी से वाइपर और डंडों से पीटा था। पीटते समय महिला के दांत तक टूट गए थे।
यूपी उपचुनाव के लिए बसपा ने जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मायावती के बाद सतीश मिश्र; तीसरे नंबर पर आकाश आनंद
बसपा के स्टार प्रचारकों में पार्टी प्रमुख मायावती सतीश चंद्र मिश्र आकाश आनंद विश्वनाथ पाल समसुद्दीन राईन सतपाल पीपला नरेश गौतम दारासिंह प्रजापति मौलाना जमीन अहमद कासमी मौलाना सालिम कुरैशी पुष्पांकर पाल सत्य प्रकाश प्रेमचंद्र गौतम रविंद्र गौतम विजेंद्र कश्यप रवि सहगल जनेश्वर प्रसाद सतीश कुमार सुनील जाटव कुलदीप बालियान मो. आसिफ आजाद मावी कुलदीप प्रधान श्रीपाल पाल इंतेजार राना राहुल ठाकुर का नाम शामिल है।
Jharkhand Election: 'एक रहिए और नेक रहिए, देश का इतिहास गवाह है...'; CM योगी ने झारखंड के लोगों को क्या दिया संदेश?
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के कोडरमा में एक चुनावी सभा में कहा कि झारखंड में भी हरियाणा की तरह प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो कांग्रेस और राजद ने झारखंड को लूट का प्रदेश बना दिया है। सीएम योगी ने देश की सुरक्षा युवाओं के रोजगार और महिलाओं के सम्मान के लिए बीजेपी की सरकार बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
UP Madarsa Act: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का यूपी के 16 हजार मदरसों पर कैसा रहेगा असर? यहां समझें पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम को खारिज कर दिया था और राज्य से विद्यार्थियों को अन्य स्कूलों में ट्रांसफर करने को कहा था। यूपी में करीब 16 हजार मदरसे हैं जिनमें कुल 13.57 लाख छात्र हैं। कुल मदरसों में 560 अनुदानित मदरसे हैं जहां 9500 शिक्षक कार्यरत हैं।
CM योगी की सुरक्षा में होने से बची बड़ी चूक, लग्जरी कारों से जमकर मचाया उत्पात; मौके से दबोचे 5 युवक
मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने से पहले गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर युवकों ने कार से जमकर स्टंटबाजी की। इतना ही नहीं युवकों ने इस दौरान आतिशबाजी भी की। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पांच युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने युवकों के पास से दो मॉडिफाइड जीप दो एसयूवी और एक स्विफ्ट कार जब्त कर ली।
साहिबाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा में एलिवेटेड रोड पर रविवार रात को सीएम योगी का काफिला गुजरने से पहले बरात में जा रहे युवकों ने कार रोक कर स्टंट किया। कार के ऊपर रखकर आतिशबाजी भी की।
यूपी की बिटिया का चीन में डंका, हासिल किया कांस्य पदक; 35 देशों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
सहारनपुर की सुषमा सिंह ने चीन में आयोजित इंविटेशनल वर्ल्ड सुहाय जिओ चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। हर्षित बिंदल ने पांचवां स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। 35 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया प्रदीप त्यागी इस चैंपियनशिप में भारत के पहले इंटरनेशनल रेफरी बने। महिला वर्ग में सुषमा सिंह ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
NTPC की पांचवीं यूनिट बंद, घटा 210 मेगावाट विद्युत उत्पादन; यूपी-दिल्ली समेत 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
रायबरेली की NTPC परियोजना में पांचवीं यूनिट के बंद होने से 210 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। इस यूनिट से उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राजस्थान दिल्ली हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को बिजली की आपूर्ति होती है। एनटीपीसी परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा का कहना है कि यूनिट संख्या पांच को तकनीकी खराबी के चलते बंद कराकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
यूपी में 45 हजार से ज्यादा परिवारों को मिलेगा रोजगार, योगी सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम- दी जा रही है ट्रेनिंग
प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह का कहना है कि प्रयागराज महाकुंभ में पर्यटकों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आने वाले सभी सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित करने का अभियान शुरू किया गया है। नाविकों टूर गाइड स्ट्रीट वेंडर्स और स्ट्रीट वेंडर्स जैसे सेवा प्रदाताओं को कौशल विकास और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है।
इरादा पानी में डुबोकर मारने का था लेकिन… मां ने क्यों करवाई बेटे-बहू की हत्या, मामा भी गिरफ्तार
आगरा के अछनेरा से कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए गए दंपती विकास सिसोदिया और दीक्षा की करौली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विकास की मां ललिता और मामा रामबरण ने बेटे-बहू के अन्य से संबंध होने के शक में हत्या की साजिश रची थी। दोनों और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Sahibabad Fire: जूते की दुकान में लगी भीषण आग, फ्लैट में फंसे लोगों का किया रेस्क्यू
साहिबाबाद में दिवाली के दिन भीषण आग ने तबाही मचा दी। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान खंड 1 में एक जूते की दुकान में आग लग गई जो ऊपर बने दो फ्लैट तक पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग से जूते का शोरूम पूरी तरह से जलकर राख हो गया लेकिन किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
साहिबाबाद। दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान खंड 1 में जूते की दुकान में आग लग गई। आज दुकान के ऊपर बने दो फ्लैटों तक पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला