'वह लड़का मूर्ख है', जगतगुरु रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को लेकर दिया बयान, VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बाल संत अभिनव अरोड़ा को जगतगुरु रामभद्राचार्य द्वारा मंच से नीचे उतारे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस बीच अभिनव अरोड़ा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा- यह वीडियो काफी पुराना है।
राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा- बिश्नोई समाज से माफी मांग लें सलमान खान; बोले; अगर जान बच सकती है तो...
Rakesh Tikait टिकैत ने यह बयान लारेंस विश्नोई द्वारा माफी न मांगने पर सलमान की हत्या करने की धमकी को लेकर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। एमएसपी की गारंटी बड़ा मुद्दा है। इसको लेकर आंदोलन चलता रहेगा। हरियाणा में भाजपा की जीत पर कहा कि विपक्षी दलों ने ठीक से चुनाव नहीं लड़ा। उनमें त्याग की भावना नहीं है।
Gorakhpur News: बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, जांच जारी
Bomb Threat बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाली अकासा एयरलाइन की फ्लाइट में बम की सूचना से गोरखपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया है। विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बम निरोधक दस्ता और फॉयर ब्रिगेड की टीम के साथ एयरपोर्ट अधिकारी सघन जांच करने में जुट गए हैं।
आंखें फोड़कर Boy Friend की हत्या; दो महीने बाद खोदी कब्र, अंदर निकला कंकाल- जैसे ही बाहर निकाला तो..
.पिता का आरोप है कि मोनिस का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस वजह से युवती के पिता व भाई नाराज थे। पिता पुत्र ने मोनिस की हत्या करने की साजिश रची। 10 अगस्त को युवती के पिता ने फोन करके मोनिस से घर लाने के लिए कहा था लेकिन उसके बाद वह वापस घर नही लौटा।
पढ़िए कितनी संपत्ति के मालिक हैं बसपा नेता छिद्दा, मायावती ने उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा के पास कोई कार या बाइक तक नहीं है लेकिन वह चार करोड़ से अधिक के मालिक हैं। उन्होंने कहीं शिक्षा ग्रहण नहीं की है लेकिन वह साक्षर हैं। बसपा प्रत्याशी के चार पुत्र और चार पुत्रियां हैं। उनकी कुल चल संपत्ति बैंक के खातों और नकद मिलाकर दो लाख 49 हजार 837 रुपये हैं।
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर सियासी रण सजने लगा है। बुधवार को बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा ने सादगी के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को सीएम योगी का एक और तोहफा, DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीवाली पर बोनस के साथ डीए का भी तोहफा दिया है। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत का इजाफा किया है। अब महंगाई भत्ता की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। डीए वृद्धि का लाभ जुलाई-2024 से दिया जाएगा। इससे पहले बुधवार को सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की थी।
'कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी, सपा ढूंढ नहीं पा रही प्रत्याशी'; संजीव शर्मा के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने संजीव शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संजीव शर्मा ने कहा ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई है और सपा प्रत्याशी नहीं खोज पा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
एक घंटे में प्रयागराज से पहुंचें मिर्जापुर, बनेंगे पांच एलिवेटेड फ्लाईओवर
प्रयागराज से मिर्जापुर की दूरी अब सिर्फ एक घंटे में तय होगी। इसके लिए प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर पांच एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन फ्लाईओवर के बनने से प्रयागराज से मिर्जापुर तक का सफर सुगम और तेज हो जाएगा। प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने लोक निर्माण विभाग एनएच खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र पाल सिंह को डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
यात्रियों को स्टेशन छोड़ने जाना पड़ेगा महंगा, पकड़े जाने पर भरना होगा जुर्माना; पढ़ें क्या है नया नियम?
त्योहारों के मौसम में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा। रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है। रेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट के पकड़े जाने पर 260 रुपये जुर्माना देना होगा। बुजुर्गों और दिव्यांग महिलाओं को ट्रेन में बैठाने के लिए दो घंटे की अवधि वाला प्लेटफॉर्म टिकट जारी किया जाएगा।
गाजियाबाद। आप यात्रियों को छोड़ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो जुर्माना देना पड़ सकता है। त्यौहारों पर भीड़ के चलते रेलवे ने प्लेटफॉर्म की बिक्री पर रोक लगा दी है।
भाजपा के बाद बसपा ने भी जारी किए आठ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में होने वाले आठ विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आज गुरुवार को ही भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कानपुर की सीसीमऊ प्रयागराज की फूलपुर मैनपुरी की करहल मिर्जापुर की मझवां अयोध्या की मिल्कीपुर अंबेडकरनगर की कटेहरी गाजियाबाद सदर अलीगढ़ की खैर मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उपचुनाव होना है।
लखनऊ। भाजपा के बाद बसपा ने भी आठ विधासभा पर होने वाले उपचुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी