'सपा अपराधी, दुष्कर्मी और माफिया का प्रोडक्शन हाउस', उपचुनाव प्रचार की रैली सीएम योगी का वार
सपा के पीडीए के नारे पर सीएम योगी ने कहा पीडीए का अर्थ है ‘प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी’। कहा कि अतीक अहमद मुख्तार अंसारी खान मुबारक सपा के इसी प्रोडक्शन हाउस की उपज थे। उन्होंने एक बार फिर कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे इसलिए एकजुट रहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस-सपा वाले महापुरुषों का सम्मान नहीं करते हैं।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कैंटर में घुसी कार, पति-पत्नी और बेटे समेत पांच लोगों की मौत
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-146 के पास नोएडा से परिचौक की तरह आ रही मारुति वैगन आर ने एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हो गया। हादसा सुबह छह बजे घटित हुआ। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार वैगनआर कार पीछे से कैंटर में जा घुसी।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मटरिया के पास एक कंटेनर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से घुस गई जिससे पिता और उनके दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों गाजियाबाद से गया बिहार जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार; 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Noida Accident नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सेक्टर-146 के पास नोएडा से परिचौक की तरह आ रही मारुति वैगन आर ने एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक कार खराब खड़े हुए ट्रक में पीछे से जा टकराई। यह सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के आगे का पूरा हिस्सा खत्म हो गया और कार में सवार सभी लोग उसी में फंस गए।
किसी महल से कम नहीं है रिंकू का नया आशियाना, 6 छक्कों वाले बल्ले को दी स्पेशल जगह; देखें घर के अंदर की PHOTOS
क्रिकेटर रिंकू सिंह ने आगरा रोड स्थित ओजोन सिटी में एक शानदार विला खरीदा है। इस विला की खासियत यह है कि इसमें रिंकू सिंह के क्रिकेट प्रेम की झलक देखने को मिलती है। विला की गैलरी में उन्हें मिली ट्राफियां उनकी खेल की उत्कृष्टता का प्रमाण देती हैं। रिंकू सिंह ने इस बंगले का नाम अपनी मां के नाम पर वीना पैलेस रखा है।
Ayushman cards: 91 प्रतिशत बने आयुष्मान कार्ड, अब सभी बुजुर्गों को भी मिलेगी सुविधा
आयुष्मान योजना में अब 70 साल से ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों को भी शामिल किया गया है। आधार कार्ड पर दर्ज जन्मतिथि के आधार पर उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। 91 प्रतिशत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। एक परिवार को एक साल में पाँच लाख तक का मुफ़्त इलाज मिलेगा। 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के भी आयुष्मान कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यूपी में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर बड़ी खबर, जानें अब किसानों को कैसे मिलेंगे 42 करोड़ रुपये
राज्य सरकार ने सरयू नदी के उत्तर गोंडा जिले में रिग रोड बनाने का निर्णय दो वर्ष पहले किया था। इस रिंग रोड से नवाबगंज के माझा क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी। रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अब किसानों को ऑनलाइन भूमि राशि पोर्टल से किया जाएगा। अभी तक बैंक के माध्यम से मुआवजा दिया जाता था।
नोएडा के GIP मॉल में चौथी मंजिल से कूदी महिला, पति से नाराजगी के चलते उठाया खौफनाक कदम
नोएडा के जीआईपी मॉल से एक महिला ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। महिला की पहचान दिल्ली के करावल नगर निवासी आकांक्षा सूद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह मानसिक तनाव में थी। इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान दिल्ली के करावल नगर की आकांक्षा सूद के रूप में की गई है
पत्नी कहती थी- तुम्हें छोड़कर भाग जाऊंगी, शक होने पर पति से कर लिया झगड़ा, फिर जो हुआ… देखने आई पुलिस
जालौन के ग्राम मानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और वह उसे घर से भाग जाने की धमकी देती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
जालौन। जालौन के ग्राम मानपुर में महिला के चरित्र पर शक में पति ने पत्नी के गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, मृतका ने कोर्ट मैरिज कर रखी थी और वह पति को भाग जाने की धमकी देती थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।
वाराणसी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 11 मजदूर दबे; एक की मौत
वाराणसी में भेलूपुर जल संस्थान के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 11 मजदूर दब गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां एक मजदूर की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हैं। मृतक की पहचान बबलू के रूप में हुई जिसकी शादी दो साल पहले हुई थी और पत्नी गर्भवती है। पुलिस ठेकेदार की तलाश कर रही है।
वाराणसी। भेलूपुर जल संस्थान के पास बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 11 मजदूर दब गए। आननफानन सभी को निकाल कर अस्पताल भेजा गया। जहां एक मजदूर बबलू (25) को मृत घोषित कर दिया गया।