बाप के साथ दूल्हा भी कर बैठा गंदी हरकत, दुल्हन बोली- नहीं करूंगी शादी चाहे जो हो जाए, फिर जो हुआ...
यूपी केप्रतापगढ़ जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह के बीच दूल्हे और उसके पिता की हरकत की वजह से बवाल हा गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लड़के के पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके पिता सहित स्वजन को बंधक बना लिया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद भी दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई।
'गैराजों में सड़ेंगे यूपी सरकार के बुलडोजर...', कानपुर पहुंचे अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने नसीम सोलंकी के समर्थन में जीआईसी मैदान में सभा को संबोधित किया। उन्होंने बुलडोजर से घर तोड़े जाने की प्रदेश सरकारी की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा जो घर तोड़ने पर विश्वास करते हैं उनसे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। यूपी सरकार के बुलडोजर अब गैराजों में सड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है।
UP News: 200 राशन कार्ड हुए निरस्त, नए परिवारों को योजना से जोड़ा; पढ़ें पूरी डिटेल्स
सितंबर अक्टूबर और नवंबर में सर्वे के बाद पात्रता श्रेणी में न पाए जाने पर इन राशन कार्ड धारकों को योजना से हटा दिया गया है। वहीं चार हजार से अधिक नए पात्र परिवारों को योजना से जोड़कर राशन कार्ड बनाए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना यानी सफेद राशन कार्ड धारक परिवारों के राशन कार्ड जिला पूर्ति कार्यालय मानकों में न पाए जाने पर निरस्त करने या उनके नाम हटाने की कार्रवाई कर रहा है। सितंबर, अक्टूबर व नवंबर में कुल 200 ऐसे राशन कार्ड धारक हैं, जिनको सर्वे के बाद पात्रता श्रेणी में न पाए जाने पर योजना से हटा दिया गया।
प्रयागराज में प्रदर्शन के लिए UPPSC जाने वाले छात्रों से ID मांगने पर हंगामा, पुलिस से जमकर हुई नोकझोंक
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पर प्रदर्शन के लिए जाने वाले छात्रों से आईडी मांगने पर हंगामा खड़ा हो गया। नाराज प्रतियोगी छात्रों ने पुलिस अधिकारियों को घेर लिया। आईडी मांगने पर आपत्ति जताई। इस दौरान पुलिस और प्रतियोगी छात्रों के बीच में जमकर नोकझोंक हुई। घटना गेट नंबर 2 के सामने टीबी सप्रू रोड पर स्थित चौराहे पर पर हुई।
'राम मंदिर में 16-17 नवंबर को होगी हिंसा', पन्नू की धमकी के बाद अयोध्या में अलर्ट, बढ़ाई गई सतर्कता
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर धमकी दी है कि राम मंदिर में 16 व 17 नवंबर को हिंसा होगी। आतंकी पन्नू ने कनाडा में भारतीय मूल के हिंदू सांसद चंद्र आर्य को भी धमकी दी है। पन्नू की धमकी के बाद रामनगरी में निगरानी बढ़ा दी गई है। राम मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है।
नसीम सोलंकी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची कैराना सांसद इकरा हसन, भावुक होकर लोगों से की ये अपील
कैराना की सांसद इकरा हसन ने सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इरफान सोलंकी और नसीम सोलंकी के परिवार के साथ आज जो हो रहा है वैसा ही मेरे साथ भी दो साल पहले हुआ है। अब किसी दूसरे के साथ ऐसा नहीं हो इसके लिए सभी को मिलकर लोकतंत्र विरोधी भाजपा से लड़ना होगा।
'...तो आप IAS-IPS न होते', प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने डीएम-कमिश्नर को दे दी नसीहत
प्रयागराज में यूपीपीएससी परीक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने डीएम और कमिश्नर को नसीहत दी है। उनका कहना है कि अगर उनके समय में नॉर्मलाइजेशन होता तो वे आज डीएम या कमिश्नर नहीं होते। छात्रों का आरोप है कि आयोग परीक्षा कराने में अक्षमता छुपाने के लिए दो दिवसीय परीक्षा और नॉर्मलाइजेशन के नाम पर अभ्यर्थियों के भविष्य से खेल रहा है।
चलती ट्रेन में अचानक दिखा जंगली जानवर, जनरल कोच में युवक को बनाया निशाना; नजर पड़ते ही मचा शोर… थर-थर कांपे यात्री!
UP News - दादर-अमृतसर एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री भगवानदास को सांप ने डस लिया। यह घटना झांसी से दिल्ली जाते समय ट्रेन डबरा-ग्वालियर के मध्य में हुई। यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। ट्रेन ग्वालियर पहुंचते ही आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर यात्री को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
झांसी। दादर-अमृतसर एक्सप्रेस में अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जनरल कोच में यात्रा करते समय एक यात्री को सांप ने डस लिया। यह देखकर पूरे कोच में भगदड़ मच गई। यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।
PM Modi News: महाकुंभ का आगाज करने आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, पीएमओ ने कार्यक्रम को लेकर किया ओके
PM Modi News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 दिसंबर को महाकुंभ 2025 के आगाज के लिए प्रयागराज आएंगे। उनकी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिल गई है। प्रधानमंत्री वायुसेना के प्लेन से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर संगम जाएंगे जहां वे गंगा पूजन और आरती करेंगे। इसके बाद वे लगभग 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
प्रयागराज में PCS व RO/ARO परीक्षा को लेकर छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ आयोग के सामने पहुंचे
यूपीपीएससी द्वारा पीसीएस-2024 प्रारंभिक और आरओ-एआरओ-2024 प्रारंभिक परीक्षा को दो दिन कराने के निर्णय का विरोध छात्र कर रहे हैं। प्रयागराज में सैकड़ों प्रतियोगी छात्र आयोग के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों की मांग है कि परीक्षा एक ही दिन कराई जाए। आयोग के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं छात्र बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ गए हैं।