Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों में गोलीबारी, गांव में फैला तनाव; पुलिस बल किया गया तैनात
ग्रेटर नोएडा के भीखनपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ लोग कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव भीखनपुर में दो पक्ष में विवाद हो गया। वहीं, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई। इस दौरान दो लोगों को गोली लग गई।
देव दीपावली: मां गंगा पहनेंगी 17 लाख दीपों का चंद्रहार, देवाें के स्वागत को काशी तैयार
काशी में देव दीपावली पूरी भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए गंगा घाट पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री योगी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत अन्य राज्यमंत्री व दर्जनों वीवीआइपी व देश-विदेश के पर्यटकों की मौजदूगी रहेगी। पांच घंटे काशी प्रवास के दौरान उप राष्ट्रपति 90 करोड़ से तैयार नमोघाट का लोकार्पण करेंगे।
योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन ने यूपी के इस शहर में ला दिया भूचाल, अधिकारियों की चेतावनी से मचा हड़कंप
चंदौसी नगर पालिका के ईओ का चार्ज संभालने के बाद डिप्टी कलक्टर विनय मिश्रा द्वारा शुरू की गई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई ने शहर में भूचाल ला दिया है। मंदिरों और कब्रिस्तान की दीवारों को ध्वस्त कराने के साथ ही बदायूं चुंगी तिराहा से भैतरी रेलवे फाटक तक सड़कों के दोनों ओर बने मकान व दुकानों को हटा दिया गया। तहसील चौराहे के आसपास से पक्के निर्माण ध्वस्त कराए गए।
UPPSC Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दी बड़ी राहत, वन डे वन शिफ्ट को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-प्री और आरओ-एआरओ की परीक्षा में वन डे वन डे वन शिफ्ट का मंजूरी दे दी है। प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन के चलते आयोग ने गुरुवार को एक बैठक में यह निर्णय लिया है। बता दें कि छात्रों ने पिछले चार दिनों से प्रयागराज में आयोग कार्यालय के सामने नॉर्मलाइजेशन और दो शिफ्ट में होने वाली परीक्षाओं का विरोध कर रहे थे।
'15 दिन के भीतर करें कार्रवाई', गोवंश और मांस की तस्करी मामले में हिंदू संगठन का अल्टीमेटम
नोएडा में गोवंश और मांस की तस्करी के तीन मामलों को लेकर हिंदू संगठन ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। संगठन ने दोषियों के खिलाफ 15 दिन के भीतर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में गोवंशियों से भरे ट्रक में 13 गोवंशियों की मौत के मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्रयागराज से लखनऊ पहुंची प्रदर्शन की चिंगारी, लखनऊ विश्वविद्यालय के बाहर हंगामा; पुलिस के साथ छात्रों की झड़प
प्रयागराज से प्रदर्शन की चिंगारी लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने यूपी लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान छात्रों ने आयोग अध्यक्ष का पुतला दहन करने का प्रयास किया जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया जहां उन्हें अस्थायी रूप से रोका गया।
नोएडा में ऑटो और ई-रिक्शा के 23 रास्ते निर्धारित; नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी बड़ी राहत; देखें क्या रहेगा नया रूट चार्ट
नोएडा को जाम मुक्त बनाने की दिशा में यातायात पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए 23 रास्ते निर्धारित किए गए हैं। नोएडा हर दिन हजारों लोग अपने गंतव्य पर आने-जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस के इस कदम से अब नौकरीपेशा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
नोएडा। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए नोएडा यातायात पुलिस ने ऑटो व ई-रिक्शा के 23 रूट निर्धारित करने की बुधवार को नई कवायद की। इससे ऑटो चालकों की मनमानी और बेतरतीब तरीके से संचालन पर रोक लगेगी। इससे शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों दबोचा गया लेखपाल, विजिलेंस की कार्रवाई से राजस्व कर्मियों में मची खलबली
प्रयागराज के मेजा में लेखपाल ने जमीन की पैमाइश कर समस्या का समाधान करने के लिए रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। गोपनीय जांच में शिकायत सही पाई गई तो बुधवार दोपहर विजिलेंस टीम ने लेखपाल राघवेंद्र को घूस लेते ट्रैप किया। अधिकारियों का कहना है कि लेखपाल के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा कायम किया गया है।
UP News: देवरिया में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, लुटेरों ने जमकर की लूटपाट
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार कस्बे में दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई। बदमाश घर में घुसे और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देवरिया। लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। दोपहर बाद घर लौटे बेटे ने घर का बिखरा सामान और लहूलुहान हाल में पड़ी मां को देख पिता को सूचना दी। लार कस्बे में दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
UPPSC Protest: लोकसेवा आयोग के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जबरन हटाने की कोशिश, पूर्व CM अखिलेश यादव के आने की संभावना
प्रतियोगी छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च सड़क पर बनाई अध्यक्ष की तस्वीर बुधवार शाम को छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। कहा- आयोग को छात्रों के हित से नहीं अपने हित से मतलब है। उनको आंदोलन वापस लेने के लिए दबाव दिया जा रहा है। प्रतियोगी छात्रों को धरना स्थल पर आने से रोकने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया जा रहा है।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक दिन एक शिफ्ट में कराने की मांग और नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे प्रतियोगी छात्रों पुलिस ने बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया