Skip to main content

आतंकी पन्नू की धमकी के बाद अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था सख्त, राम मंदिर में चप्पे-चप्पे पर ATS कमांडो तैनात

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। राम मंदिर से लेकर संपूर्ण रामनगरी में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। रामजन्मभूमि परिसर राम मंदिर के संपर्क मार्गों हनुमानगढ़ी कनक भवन सहित प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की मदद से चेकिंग की जा रही है।

झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना, योगी सरकार ने जांच समिति की गठित- 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना के संबंध में यूपी स्वास्थ्य विभाग की एक जांच समिति गठित की गई है। डीजी मेडिकल एजुकेशन की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। यह जांच समिति अगले 7 दिनों में मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट सरकार को देगी। प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में एक पत्र भी जारी कर दिया गया है।

गरीबों को ठंड से बचाने में जुटी यूपी सरकार, बंटेंगे कंबल; CM Yogi ने जिलाधिकारियों को सौंपा नया काम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को गरीबों और निराश्रितों की मदद के निर्देश दिए। कंबल खरीद और अलाव के लिए 20 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की गई। रैन बसेरों पर व्यवस्थापक का नाम और मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने और शीतलहर प्रभावित क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है।

Meta ने भेजा अलर्ट, 15 मिनट में पुलिस ने पहुंचकर बचाई युवक की जान; नींद की गोलियां खाकर इंस्टा पर डाला था Video

युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। मेटा कंपनी ने इस वीडियो को देखकर उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट किया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को बचा लिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अब ठीक है।

UP News: 1993 में हत्या-2024 में गिरफ्तार, मुजफ्फरनगर पुलिस ने 31 साल बाद दबोचा इनामी बदमाश

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में 31 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ वर्ष 1993 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपित सलीम शामली जिले के गांव खेड़ीकरमू का रहने वाला है। वह हैदराबाद में नौकरी कर रहा था। मुजफ्फरनगर नई मंडी के कूकड़ी रोड से गिरफ्तार किया। वर्तमान में उसक्री उम्र 50 वर्ष है।

Jhansi Medical College: झांसी अग्निकांड की वजह आई सामने...जिंदा जले दस मासूम बच्चे, 39 सुरक्षित निकाले

Jhansi Medical College Fire Update झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग ने 10 नवजात शिशुओं की जान ले ली। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग से लगी आग ने एनआईसीयू को अपनी चपेट में ले लिया। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता की घोषणा की है। तीन कमेटियां जांच करेंगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे।

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बने एनआईसीयू में शुक्रवार रात लगी भीषण आग कई परिवारों को भयंकर दर्द दे गई। इस हादसे में 10 परिवारों के नवजातों की जलने से मौत हो गई, जबकि 39 नवजात को हादसे में सुरक्षित निकाल लिया गया।

चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या, बेटी ने लगाया करीबियों पर आरोप; पुलिस कर रही जांच

शाहजहांपुर के रौतापुर कलां गांव में एक बुजुर्ग रामसेवक मिश्र की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि हत्या संपत्ति विवाद में किसी करीबी ने की है। बेटी ने भी परिजनों पर आरोप लगाए हैं। एसपी राजेश एस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच की और हत्यारे को पकड़ने के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।

NOC लेने के बाद भी 551 फ्लैट खरीददारों को नहीं मिला मालिकाना हक, सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

Gardenia Ems Glory Yojana गार्डेनिया एम्स ग्लोरी परियोजना के बिल्डर की मनमानी पर नोएडा प्राधिकरण और शासन-प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं। बिल्डर ने फ्लैट खरीदारों से पूरी रकम वसूल ली लेकिन उन्हें मालिकाना हक नहीं दिया। परियोजना में फ्लैट की रजिस्ट्री न होने पर 350 फ्लैट खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 18 नवंबर को मामले में पहली सुनवाई होगी।

PCS Pre Exam Date 2024: पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की डेट बदली, यूपी लोक सेवा आयोग ने की घाेषणा

PCS Pre Exam Date 2024 - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस- 2024 (प्रारंभिक) परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। सुबह 930 से 1130 और दोपहर 230 से 430 की पाली में होगी। इससे पहले आयोग ने यह परीक्षा सात और आठ दिसंबर को प्रस्तावित की थी। साथ ही परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू कर दिया था।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस- 2024 (प्रारंभिक) परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 2:30 से 4:30 की पाली में होगी।

कब से शुरू हुआ स्नान? हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजा यूपी का मखदूमपुर गंगा घाट

मखदूमपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मध्य रात्रि से शुरू हुआ स्नान शुक्रवार तड़के तक जारी रहा। मेले में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा लेकिन घाट पर अतिक्रमण और कमजोर व्यवस्था के कारण कई समस्याएँ पैदा हुईं। जाम की स्थिति के साथ-साथ महिलाओं को कपड़े बदलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।