यूपी में बड़े पैमाने पर चकबंदी शुरू, दो हजार से ज्यादा गांवों में चल रही प्रकिया; लोगों को होगा फायदा
चकबंदी निदेशालय वर्तमान में 2402 गांवों में चकबंदी करवा रहा है। इनमें से ज्यादातर गांवों में चकबंदी को लेकर किसी न किसी पक्ष का विवाद चल रहा है। इसलिए चकबंदी अधिकारी पहले विवाद समाप्त करने के लिए ग्राम चौपालों में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कर समझौता करवाने की कोशिश कर रहे हैं। समझौते में गांव के बुजुर्गों की भी मदद ली जा रही है।
'युद्ध तो कई तरह के हुए, लेकिन मटन युद्ध पहली बार देखा', अखिलेश ने भदोही सांसद के यहां बवाल पर ली चुटकी
अखिलेश यादव मीरजापुर के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंदाश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज मैदान में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डा. ज्योति बिंद के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गत दिनों भदोही सांसद विनोद बिंद के करसड़ा स्थित कार्यालय में बोटी की जगह तरी (ग्रेवी) देने पर हंगामे को लेकर उन्होंने चुटकी ली। उनका कार्यक्रम दोपहर में दो बजकर 15 मिनट पर प्रस्तावित था लेकिन वह सवा चार देर से पहुंचे।
गोरखपुर में बवाल: बाल संप्रेक्षण गृह में भिड़े अपचारी, 10 घायल; तीन भागे
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बाल सुधार गृह में रविवार सुबह बवाल हो गया। बंदियों के बीच हुई मारपीट में कई घायल हो गए और कुछ मौके पाकर फरार भी हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जेल में क्षमता से अधिक बाल कैदी बंद हैं।
गोरखपुर। पादरी बाजार स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में शनिवार की देर रात वर्चस्व को लेकर चल रही लड़ाई में अपचारियों के दो गुट में मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर खिड़की में लगे कांच को तोड़कर दोनों गुट ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें 10 लोग घायल हो ग
गिद्दड़बाहा के रण में उतरे कांग्रेस के पूर्व सांसद और विधायक, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भी किया प्रचार
गिद्दड़बाहा उपचुनाव में कांग्रेस आप और भाजपा ने बड़े नेताओं को प्रचार में उतार दिया है। कांग्रेस ने पूर्व सांसदों और विधायकों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा है। वहीं आप सरकार के मंत्री भी प्रचार में जुटे हैं। भाजपा से केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू गिद्दड़बाहा में डेरा डाले हुए हैं। सीएम मान और अरविंद केजरीवाल चौथी बार गिद्दड़बाहा आए।
गिद्दड़बाह। विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश की हाट सीट में शुमार गिद्दड़बाहा में आप, भाजपा और कांग्रेस बड़े नेताओं को प्रचार में लगा रही हैं। मतदान 20 नवंबर को है।
नोएडा में सनसनीखेज वारदात: घर से 100 मीटर दूर पड़ी थी युवक की लाश, शरीर पर मिले चाकू के निशान
नोएडा के सेक्टर 168 क्षेत्र से युवक की हत्या की घटना सामने आई है। 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक घेर में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक उसकी गांव के ही लोगों से रंजिश होने की बात सामने आ रही है।
नोएडा। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर 168 में दोस्तपुर मंगरौली में रविवार सुबह 28 वर्षीय युवक की चाकू से गुटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक घेर में मिला। सूचना के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
UP News: एटा में पराली जलाने पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, महिला किसान पर लगाया 5000 रुपये का जुर्माना
पराली जलाने की घटना पर सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। सेटेलाइट से निगरानी के दौरान पाया गया कि एक खेत में आग लगी थी। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। महिला किसान ने खेत में पराली में आग लगाई थी जिसके बाद उन पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं चेतावनी भी दी गई है।
एटा। पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के. ने कड़ा रुख अपनाया है। कृषि और राजस्व विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत सकीट में एक महिला किसान की ओर से पराली जलाने पर जुर्माना लगाया है
घर से बाहर संभलकर निकलें, आज होंगी 500 से ज्यादा शादियां; सड़कों पर लगेगा भारी जाम
गाजियाबाद सहित देशभर में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। अकेले गाजियाबाद में आने वाले 5 महीनों में 5000 से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। 12 नवंबर को ही 500 से ज्यादा जोड़े विवाह बंधन में बंधे थे। रविवार से 500 शादियों के चलते सड़कों पर भारी जाम लगने की संभावना है। इसलिए घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें।
शर्मनाक: तीन लाख में बेचा गया बच्चा बरामद, नानी समेत छह आरोपी गिरफ्तार
एक नवजात शिशु को तीन लाख रुपये में बेचने के मामले में जौनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चे को बरामद कर लिया गया है और उसकी नानी सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों में चार बिचौलिए और हावड़ा निवासी महिला खरीदार भी शामिल है। पुलिस ने 2.59 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। खरीदने वाली महिला के पति की तलाश जारी है।
प्रेमी युगल ने ट्रेन के AC कोच में छिपने के लिए टीटीई को दिए रुपए, जीआरपी को थी उनके कारनामे की भनक; किया गिरफ्तार
नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल से 45 दिन के बच्चे को चोरी करके ला रहे महिला और पुरुष को जीआरपी ने ट्रेन में गिरफ्तार किया है। बच्चा समेत दोनों को जीआरपी शाहजहांपुर के सुपुर्द किया गया है। महिला साजिया मुरादाबाद जिले के कांठ थानाक्षेत्र के नई बस्ती ईदगाह की जबकि पुरुष रोहित बांदा का रहने वाला है।
बरेली। निसंतान मॉलकर्मी महिला ने अपना घर बसाने के लिए दूसरी मां की गोद उजाड़ने का कदम उठा लिया। नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से 45 दिन का बच्चा चोरी कर वह प्रेमी के साथ लखनऊ जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई।
प्रतापगढ़: बरात में DJ बजाने को लेकर जमकर हुई मारपीट, दो युवकों की मौत
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की मौत हो गई। लालगंज कोतवाली के चकौडिया गांव में शनिवार की रात हुई इस घटना ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रतापगढ़। बारातियों में हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौत हो गई। लालगंज कोतवाली के चकौडिया गांव में शनिवार की रात विदेशी लाल की बेटी की शादी थी। बरात में लुधियाना से भी कुछ रिश्तेदार आए थे।