ड्रग और अवैध हथियार मामले में हंटर बाइडन दोषी, जो बाइडन बोले- हम फैसले को स्वीकार करते हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को अवैध रूप से बंदूक खरीदने और ड्रग्स का इस्तेमाल के बारे में झूठ बोलने का दोषी ठहराया गया है। डेलावेयर के संघीय न्यायालय में 12 सदस्यीय जूरी ने हंटर को लाइसेंसधारी बंदूक विक्रेता से झूठ बोलने आवेदन में यह झूठा दावा करने कि वह ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं करते। 11 दिनों तक अवैध रूप से बंदूक रखने का दोषी पाया।
युवती ने युवक का कॉलर पकड़ा और फिर शुरू हुआ दे दनादन...,बरेली कचहरी में पत्नी ने पति को पीटा तो बचाने नहीं आई भीड़
कचहरी परिसर में पत्नी ने पति की पिटाई के बीच भीड़ तमाशाबीन थी। पिटाई के दौरान युवक लगातार यही कह रहा था कि वो उसे जानता नहीं है। छह साल पहले युवती के खिलाफ लूट की रिपोर्ट थाने में उसने दर्ज कराई थी। देर शाम को पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बीवी बिदक कर चली गई मायके, बुलाने पहुंचा घरवाला तो रख दी ऐसी मांग… जिसे सुन चकरा गया पति
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शौचालय न होने पर महिला पति से नाराज होकर मायके चली गई। पति के अनुसार पत्नी ने मायके जाने से पहले अपने मोबाइल पर टायलेट एक प्रेम कथा फिल्म देखी थी। इसके बाद ही वह शौचालय बनवाने की जिद करने लगी। पति ने आर्थिक रूप से सक्षम न होने का हवाला देकर कुछ दिन इंतजार करने को कहा लेकिन वह नहीं मानी।
इन यूजर्स के लिए हमेशा के लिए बंद हो गया गूगल का GPay App, नहीं कर सकेंगे अब डिजिटल पेमेंट
गूगल के पॉपुलर डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म जीपे यानी गूगल पे (GPay App) का इस्तेमाल भारत ही नहीं देश के बाहर भी किया जाता है। इसी कड़ी में गूगल पे (GPay App) का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक कंपनी ने जीपे ऐप को बंद कर दिया है।
शेयर बाजार में क्यों होती है उथल-पुथल, किन वजहों से ऊपर-नीचे होती हैं बाजार की सांसें
यह देश में चुनावी नतीजों का वह दिन था जब सेंसेक्स और निफ्टी 8 फीसदी से भी ज्यादा लुढ़क गए थे। शेयर बाजार की इस उठा पटक को देखते हुए आपके जेहन में भी यह सवाल जरूर होगा कि आखिर वे कौन-सी वजहें होती हैं जिनसे निवेशकों की कमाई में कभी तेज उछाल कभी अचानक गिरावट देखने को मिलती है।
जेईई एडवांस रिजल्ट कुछ ही देर में होगा घोषित, इस तरीके से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोर कार्ड
जेईई एडवांस 2024 परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया गया था था जिसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास की ओर से आज यानी 9 जून को 10 बजे परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। नतीजे जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही कटऑफ मार्क्स भी जारी किये जाएंगे।
एएसआई एवं हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल पदों के लिए आवेदन आज से
सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI- स्टेनोग्राफर) एवं हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 1526 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू होकर 8 जुलाई 2024 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी भारतीय सुरक्षा बल में शामिल होना चाहते हैं वे तय तिथियों में केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।
BSF Recruitment 2024: ।
कोहली से लेकर बाबर तक, भारत-पाक मैच में इन पांच प्लेयर्स पर होगी हर किसी की नजरें
India vs Pakistan 2024 टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। आयरलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद अब टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होना है। यह मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। पाकिस्तान को अमेरिका के हाथों अपने ओपनिंग मैच में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में किन पांच प्लेयर्स पर हर किसी की नजरें रहेगी आइए जानते हैं।
रेलकर्मियों के बच्चों के लिए अच्छी खबर! रेलवे उच्च शिक्षा के लिए देगी 25000 रुपये की स्कॉलरशिप
दक्षिण पूर्व रेलवे नेम कार्यरत रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब 25000 रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पर रेलवे के महासचिव एवं सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट फंड कमिटी के सदस्य केएम प्रसाद ने दी। शुक्रवार को दक्षिणपूर्व रेलवे सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी की बैठक गार्डन रीच मुख्यालय में इस पर निर्णय लिया गया।
चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब 25000 रुपए का स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
इधर NDA की बैठक में शामिल होने पहुंचे CM योगी, उधर मां की तबीयत फिर बिगड़ी; अस्पताल में हुईं भर्ती
Yogi Adityanath Mother Admitted to Hospital एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं तो उनकी माता सावित्री देवी एक बार फिर एम्स में भर्ती हुई हैं। इससे पहले सावित्री देवी 15 मई को एम्स में एडमिट हुई थी। योगी आदित्यनाथ का गांव यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव है जो ऋषिकेश से डेढ़ दो घंटे की दूरी पर है।