इधर NDA की बैठक में शामिल होने पहुंचे CM योगी, उधर मां की तबीयत फिर बिगड़ी; अस्पताल में हुईं भर्ती
Yogi Adityanath Mother Admitted to Hospital एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं तो उनकी माता सावित्री देवी एक बार फिर एम्स में भर्ती हुई हैं। इससे पहले सावित्री देवी 15 मई को एम्स में एडमिट हुई थी। योगी आदित्यनाथ का गांव यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव है जो ऋषिकेश से डेढ़ दो घंटे की दूरी पर है।
अमिताभ कांत ने IIT पाठ्यक्रम में बदलाव की जरूरत पर दिया जोर, बोले- देश में जल्द तैयार करने होंगे इंजीनियर
जी-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि कई इंजीनियरिंग कॉलेजों और आईआईटी के पाठ्यक्रम को वर्तमान मांग के अनुरूप फिर से तैयार करने की जरूरत है। बेंगलुरु में इंडिया ग्लोबल इनोवेशन कनेक्ट 2024 कार्यक्रम में अमिताभ कांत ने कहा कि उद्योग की मांग और उपलब्ध टैलेंट पूल (योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता) के बीच की खाई को पाटने और भारत में कुशल इंजीनियरों की संख्या बढ़ाने की तत्काल जरूरत है।
नहीं बदली EMI, बैंकिंग फ्रॉड को कम करने के लिए उठाया कदम, यहां जाने एमपीसी बैठक की मुख्य बातें
RGA news
RBI MPC Meet Update भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया है। आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले अप्रैल में एमपीसी बैठक हुई थी। अब अगली बैठक अगस्त में होगी। आइए जानते हैं कि एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानते हैं।
जून का तापमान और बढ़ाएगा प्रभास की 'कल्की 2898 एडी' का ट्रेलर, रिलीज डेट हुई कन्फर्म
प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकारों के साथ पहली बार प्रभास ऑन स्क्रीन धमाल मचाते नजर आएंगे। इस बीच कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसका ट्रेलर कब सामने आएगा।
कनाडा के खिलाफ Aaron Jones की तूफानी पारी, हमवतन खिलाड़ी गजानंद सिंह को छोड़ा पीछे; क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा
कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बनाए। इसके जवाब में अमेरिका की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज टेलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कप्तान मोनांक पटेल 16 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद ऐंड्रियन गौस और जोंस के बीच 131 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान जोंस ने 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया
पीएम मोदी की ध्यान-साधना के पीछे क्या ये है असल वजह, विपक्ष के नेताओं ने किया बड़ा दावा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कन्याकुमारी में 45 घंटे की ध्यान साधना शुरू किए जाने पर विपक्ष के नेताओं ने तंज कसा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राजद नेता तेजस्वी यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे प्रचार पाने का तरीका करार दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि छह चरणों में हुए चुनाव को देखकर भाजपा पूरी तरह लड़खड़ा गई है।
मुंबई एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी का यूपी से कनेक्शन, दो हिरासत में; फिर भी मोबाइल का हो रहा इस्तेमाल- समझें मामला
मुंबई का एयरपोर्ट ताज होटल और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) को बम को उड़ाने की धमकी के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। दो आरोपितों को हिरासत में लिए जाने के बाद भी धमकी वाले मोबाइल का इस्तेमाल नहीं रुका है। इसका प्रयोग आगरा में हो रहा है। मोबाइल की आगरा में लोकेशन मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम आगरा पहुंच गई।