Skip to main content

पंजाब न्यूज़: ड्रग्‍स मामले में SIT के सामने पेश हुए बिक्रम सिंह मजीठिया, पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब न्यूज़: ड्रग्‍स मामले में SIT के सामने पेश हुए बिक्रम सिंह मजीठिया, पंजाब सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

 न्यूज़ पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया एसआईटी के सामने पेश हुए। मजीठिया ने इस दौरान पंजाब सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि पंजाब सरकार जान-बूझकर उन्‍हें परेशान कर रही हैं। मजीठिया ने राज्‍य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने हाईकोर्ट को गुमराह किया है। पंजाब की जेल में हुए इंटरव्‍यू को लेकर पंजाब सरकार झूठ बोलती आ रही है।

पशुओं की देखभाल के लिए कॉल सेंटर स्थापित करेगी दिल्ली सरकार, जल्द जारी होगा टोल फ्री नंबर

पशुओं की देखभाल के लिए कॉल सेंटर स्थापित करेगी दिल्ली सरकार, जल्द जारी होगा टोल फ्री नंबर

Mobile वेटेरिनरी Unit दिल्ली की केजरीवाल सरकार बहुत जल्द पशुओं की देखभाल प्रदान करने के लिए कॉल सेंटर स्थापित करने जा रही है। विकास विभाग की पशुपालन इकाई के अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा सप्ताह के सभी सात दिनों में 12 घंटे चलेगी। कॉल सेंटर का गठन एक पशुचिकित्सक और तीन कॉल अधिकारियों के साथ शुरू होगा। इसके लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर भी जारी होगा।

Flood in Bihar: पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, दीघा घाट पर 38 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ा पानी

Flood in Bihar: पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, दीघा घाट पर 38 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ा पानी

Flood in बिहार हाल के दिनों में नेपाल में लगातार बारिश से उत्तर बिहार की कई नदियों में जल स्तर बढ़ गया है कुछ नदियां अपने खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं पटना में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दीघा घाट में जलस्तर बढ़ गया है। बागमती और कोसी भी उफान पर है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

अलीगढ़ एयरपोर्ट विस्तारीकरण में अब अधिग्रहण से ली जाएगी 59 हेक्टेयर भूमि, सर्किल सेट से चार गुना मिलेगा मुआवजा

अलीगढ़ एयरपोर्ट विस्तारीकरण में अब अधिग्रहण से ली जाएगी 59 हेक्टेयर भूमि, सर्किल सेट से चार गुना मिलेगा मुआवजा

धनीपुर एयरपोर्ट विस्तारीकरण में प्रशासन अब अधिग्रहण के माध्यम से भूमि लेगी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। किसानों से सर्किल रेट के चार गुना मुआवजे से ही यह अधिग्रहण होगा। पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। जेवर एयरपोर्ट की तर्ज पर प्रक्रिया अपनाई गई है। शासन से प्रस्ताव पास होने के बाद अधिग्रहण शुरू होगा।

Bangladesh Protest: 'हिंदुओं को निशाना न बनाया जाए,' सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रमुख ने बांग्लादेशी समकक्ष को लिखा पत्र

Bangladesh Protest: 'हिंदुओं को निशाना न बनाया जाए,' सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व प्रमुख ने बांग्लादेशी समकक्ष को लिखा पत्र

बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से जारी हिंसा के बीच पूर्व एससीबीए अध्यक्ष ने हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेशी बार प्रमुख को पत्र लिखा है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने बांग्लादेश में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र में कहा कि पड़ोसी देश में उथल-पुथल के बीच जानबूझकर हिंदुओं को निशाना नहीं बनाया जाए

हिमाचल में और आसान होगा सफर, सरकार ने ई-बसों के लिए जारी किए 327 करोड़; लंबे रूट के यात्रियों को भी मिलेगी सुविधाएं

हिमाचल (हिमाचल न्यूज़) में बसों से यात्रियों के सफर को आसाना बनाने के दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को नई ई-बसों के लिए 327 करोड़ की राशि जारी की है। नई ई-आधुनिक ई-बसों को एक चार्ज में लंबे रूट पर चलाया जा सकता है।

शिमला:- हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में दो हजार टाइप-टू इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। निगम प्रबंधन ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने निगम को ई-बसों की खरीद के लिए 327 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

कांग्रेस ने इंदौर नगर निगम में लगाया घोटाले का आरोप, जीतू पटवारी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

कांग्रेस ने इंदौर नगर निगम में लगाया घोटाले का आरोप, जीतू पटवारी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

इंदौर नगर निगम के कथित घोटालों और स्थानीय करों में वृद्धि के खिलाफ जीतू पटवारी की अगुवाई में प्रमुख विपक्षी दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतरे और सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पटवारी ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि नगर निगम में सीवर लाइन डालने और अन्य कामों में करीब 2000 करोड़ रुपये के घोटाले हुए।

Abua Awas Yojana: गोड्डा में बनेंगे 18 हजार से अधिक अबुआ आवास, मंत्री दीपिका पांडेय अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Abua Awas Yojana: गोड्डा में बनेंगे 18 हजार से अधिक अबुआ आवास, मंत्री दीपिका पांडेय अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Abua Awas Yojana गोड्डा में 2024-25 में 18663 अबुआ आवास बनाने का लक्ष्य है। मंगलवार को इसे लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में मंत्री दीपिका पांडेय विधायक अमित मंडल प्रदीप यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। दीपिका पांडे सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समय सीमा के अंदर भौतिक सत्यापन कराएं ताकि योग्य लाभुकों को जल्द से जल्द अबुआ आवास मुहैया कराया जा सके।

Uttarakhand: छात्रा ने निकाह क्या किया, स्कूल ने रोक दी नियमित पढ़ाई; स्वजन काट रहे चक्कर

Uttarakhand: छात्रा ने निकाह क्या किया, स्कूल ने रोक दी नियमित पढ़ाई; स्वजन काट रहे चक्कर

Uttarakhand 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने निकाह क्या किया स्कूल प्रशासन ने उसकी नियमित पढ़ाई के लिए स्कूल में प्रवेश देने से ही मना कर दिया। 19 वर्षीय सिमरन राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज में कक्षा 11वीं पढ़ती है। बीते 28 जुलाई को उसका निकाह हुआ था। शिक्षकों का कहना था कि वह शादीशुदा छात्रा को नियमित रूप से कक्षा में नहीं बैठा सकते हैं।

नैनीताल आने वाले पर्यटक अब नहीं देख पाएंगे Tiffintop, भारी भूस्खलन से डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म

नैनीताल आने वाले पर्यटक अब नहीं देख पाएंगे Tiffintop, भारी भूस्खलन से डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म

सरोवर नगरी के संवेदनशील टिफिनटॉप में मंगलवार रात भारी भूस्खलन हुआ है। टिफिनटॉप नैनीताल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। यहां रोजाना पर्यटक ट्रेकिंग कर पहुंचते हैं। इस क्षेत्र के नीचे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान व आबादी है। दो साल पहले भी भूस्खलन हुआ था। तब प्रशासन की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। टिफिन आकार की वजह से इस चट्टान का नाम टिफिनटॉप है।