छात्रों की मौत दैवीय घटना', आरोपितों के वकील ने कोर्ट में दी दलील
'छात्रों की मौत दैवीय घटना', आरोपितों के वकील ने कोर्ट में दी दलील
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों के वकील ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जो हादसा हुआ थावह दैवीय घटना है। कोर्ट ने चारों आरोपितों के अधिवक्ता को 12 अगस्त तक अपनी दलीलें रखने का कहा है। बता दें हादसे के बाद पूरे देशभर में सवाल उठे।
पूजा खेडकर की मां के बाद अब पिता पर भी दर्ज हुई FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का है आरोप
पूजा खेडकर की मां के बाद अब पिता पर भी दर्ज हुई FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का है आरोप
शिकायत में कहा गया है कि पूजा खेडकर की असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में तैनाती के दौरान दिलीप खेडकर ने कथित तौर पर तहसीलदार दीपक अकाडे के खिलाफ धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया था। दिलीप ने तहसीलदार से अपनी बेटी के लिए एक केबिन आवंटित करने को कहा था जबकि उन्हें प्रशासनिक कामकाज में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।
अब ओडिशा में भी खुला 'Grain ATM', जानकारी दर्ज करते ही रुपयों की तरह बाहर निकलेगा चावल और गेहूं
अब ओडिशा में भी खुला 'Grain ATM', जानकारी दर्ज करते ही रुपयों की तरह बाहर निकलेगा चावल और गेहूं
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के मंचेश्वर में राज्य का पहला ग्रेन एटीएम लगाया गया है। इस एटीएम के जरिए रुपयों की तरह ही 24 घंटे चावल/गेहूं निकाला जा सकेगा। इसका उद्घाटन खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चन्द्र पात्र ने किया। इसके साथ ही एटीएम का संचलन सही रहने पर इसे अन्य जिलों एवं प्रखंड में भी लगाया जाएगा।
भुवनेश्वर:-हर कोई जानता है कि एटीएम से पैसा निकालता है, परन्तु एटीएम से अनाज निकलेगा, यह सुनकर थोड़ा अचरज लगना लाजिमी है।
उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों की होगी जांच, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लगाए थे आरोप
उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों की होगी जांच, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लगाए थे आरोप
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखा है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना ने बताया कि आइएसबीटी के पास आजाद कालोनी में संचालित मदरसा जामिया तुस्सलाम अल इस्लामिया में अध्ययनरत 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर टीम ने औचक निरीक्षण किया था। जहां उन्हें कई अनियमितता मिलीं।
Rakshabandhan स्पेशल ट्रेन: दिल्ली से माता वैष्णो देवी तक चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन, चार राज्यों के लोगों को फायदा
Rakshabandhan स्पेशल ट्रेन: दिल्ली से माता वैष्णो देवी तक चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन, चार राज्यों के लोगों को फायदा
रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को अपने भाईयों के घर जाने में बसों का धक्का ना खाना पड़े। इसको देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से माता वैष्णो देवी तक तीन स्पेशन ट्रेनें चलाने का एलान किया है। इन ट्रेनों का हरियाणा के पांच स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसके शुरू हो जाने से पंजाब हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
Pathankot News: बामियाल सेक्टर में फिर दिखे संदिग्ध, पुलिस ने बड़े स्तर पर चलाया सर्च ऑपरेशन; चप्पा-चप्पा खंगाला
Pathankot News: बामियाल सेक्टर में फिर दिखे संदिग्ध, पुलिस ने बड़े स्तर पर चलाया सर्च ऑपरेशन; चप्पा-चप्पा खंगाला
Pathankot न्यूज़ पठानकोट के बामियाल सेक्टर में एक बार फिर संदिग्ध देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। वहीं चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से गांव में पहुंचकर संदिग्ध देखे जाने का दावा करने वाले लोगों से पूछताछ क।
जालंधर में पांच साल का 'बॉबी' संभालेगा सुरक्षा का जिम्मा, 9 महीने तक ली है स्पेशल ट्रेनिंग
जालंधर में पांच साल का 'बॉबी' संभालेगा सुरक्षा का जिम्मा, 9 महीने तक ली है स्पेशल ट्रेनिंग
पंजाब में डॉग स्क्वाड में शामिल पांच साल का बॉबी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा का जिम्मा संभालेगा। स्पेशल डाइट और ट्रेनिंग के बाद बॉबी डॉग स्क्वाड में शामिल हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों की तरह पंजाब पुलिस में इनको रैंक और वेतन तो नहीं दिया जाता लेकिन अन्य तमाम तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। बॉबी विस्फोटक सूंघने में माहिर है।
दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों को अब मिलेगी खास सुविधा, बचेंगे अच्छे-खासे पैसे; DMRC ने शुरू किया ट्रायल
दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों को अब मिलेगी खास सुविधा, बचेंगे अच्छे-खासे पैसे; DMRC ने शुरू किया ट्रायल
डीएमआरसी ने स्मार्ट कार्ड जैसे क्यूआर कार्ड टिकट का मेट्रो में ट्रायल शुरू किया। इसका इस्तेमाल एक से अधिक यात्रा के दौरान किराया भुगतान करने के लिए किया जा सकता है। इससे बार-बार क्यूआर कोड टिकट नहीं लेना पड़ेगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह सितंबर के शुरुआत तक में इसका उपयोग शुरू हो जाएगा।
सैन्य वाहन की सुरक्षा में बांग्लादेश से भारत लौटीं 70 छात्राएं, बताए वहां के खौफनाक हालात
केंद्र सरकार के मुताबिक बांग्लादेश से 7200 से अधिक भारतीय छात्र-छात्राएं भारत लौट आए हैं। इनमें अभी भी कुछ बांग्लादेश में फंसे हैं जिन्हें भारत लाने की कवायद तेज कर दी गई है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में 9000 से अधिक छात्रों सहित लगभग 19000 भारतीय नागरिक रहते हैं। वहीं 70 छात्राएं बिहार भी लौटी हैं।
UP न्यूज़: गोरखपुर जिले की सीमा पर लगे 107 कैमरे, होगी तस्करों व अपराधियों की निगरानी
UP न्यूज़: गोरखपुर जिले की सीमा पर लगे 107 कैमरे, होगी तस्करों व अपराधियों की निगरानी
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने गुरुवार को सभी एसपी सीओ और थाना प्रभारियों के साथ आनलाइन बैठक करते हुए निर्देश दिए। इस नई व्यवस्था की निगरानी के लिए शहर उत्तर व दक्षिण क्षेत्र में एक-एक सीओ की हर दिन डयूटी लगाई गई है। सीओ रात के समय अपने-अपने क्षेत्र में पिकेट का औचक निरीक्षण करेंगे। पिकेट सक्रिय होते ही थाना प्रभारी रात 10 बजे कंट्रोल रुम को सूचना देंगे।