Skip to main content

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ पर भूस्खलन बढ़ा; मलबा आने से 26 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ पर भूस्खलन बढ़ा; मलबा आने से 26 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित

Uttarakhand Weather Update पहाड़ों पर लगातार हो रही वर्षा के कारण स्थानीय लोगों का हाल बेहाल है। पहाड़ पर भी भूस्खलन बढ़ा है। जौनसार बावर में भूस्खलन होने के कारण आए मलबे से 26 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के नैनीताल टिहरी चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश का अंदेशा जताया है।

Haryana Weather News: दिन भर चला बारिश का दौर, कहीं ज्यादा तो कहीं कम बरसे बदरा; किसानों के खिले चेहरे

Haryana Weather News: दिन भर चला बारिश का दौर, कहीं ज्यादा तो कहीं कम बरसे बदरा; किसानों के खिले चेहरे

हरियाणा में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने से धान की फसल लगाने वाले किसान खुश हैं तो वहीं बारिश शहरों में आफत बनकर आई है। बारिश होने से सड़कों पर पानी भरा हुआ है। सड़कें नालों में तब्दील हो चुके हैं। हरियाणा में अब तक 150 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

 बहादुरगढ़। क्षेत्र में सोमवार को बारिश का दौर रुक-रुककर चला। कहीं ज्यादा तो कहीं पर कम बदरा बरसे। शाम तक कृषि विभाग की ओर से 13 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Jammu Kashmir:- पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार 16 घंटे हुई बारिश, सड़कों पर मलबा गिरने से आवाजाही बंद

Jammu Kashmir:- पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार 16 घंटे हुई बारिश, सड़कों पर मलबा गिरने से आवाजाही बंद

जम्मू- कश्मीर के कठुआ जिले के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। लगातार कई घंटे बारिश होने से नदी के किनारे के गांवो में लोगों का जीना मुश्किल हो गया। वहीं बारिश और भूस्खलन से सड़कों पर मलबा गिरा जिससे आवाजाही बंद रही। वहीं ये बारिश किसानों के लिए वरदान बनकर आई। किसानों को उम्मीद है कि इस बार धान की उपज अधिक और गुणवत्ता भी बेहतर रहेगी।

चौपाल में बादल फटा, 8 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी; 17 तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

चौपाल में बादल फटा, 8 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी; 17 तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

Himachal Flood हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। चौपाल में बादल फटा और आठ जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने 17 अगस्‍त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। सिरमौर का पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद। प्रदेश में 137 सड़कें बाधित हैं। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

चमोली में भारी वर्षा से दो भवन व एक गोशाला क्षतिग्रस्त, दो पुलिया भी बही

Chamoli News भारी बारिश ने चमोली जिले में काफी तबाही मचाई है। बादल फटने से मोक्ष नदी उफान पर है जिससे दो पुल बह गए। वही नंदानगर के भेंटी बांजबगड़ में एक गोशाला व दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। भवन स्वामियों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। नदी किनारे रह रहे ग्रामीणों ने रतजगा किया।

Image removed.

Badrinath Highway पर भारी भूस्खलन से नौ घंटे बंद रहा मार्ग, 1000 यात्री फंसे रहे

 

Badrinath Highway बदरीनाथ हाईवे पर पत्थर का एक बड़ा तुकड़ा टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि भूस्खलन का आभास होने पर स्थानीय लोगों ने यात्री वाहनों को रोक दिया। देखते ही देखते हाईवे पर चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर आ गया जिससे क्षेत्र में धूल का गुबार बन गया। वाहनों की आवाजाही रुकने से खतरा टल गया।

कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, हिमाचल में 65 सड़कें बंद; छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी

Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश के शिमला और सिरमौर में बारिश हुई। वहीं रोहतांग शिंकुला और बारालाचा में बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग ने छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। सिरमौर जिला का पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे 707 शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर रहने के आदेश दिए।

Delhi Rain Alert: दिल्ली में आज बारिश को लेकर IMD का क्या है अपडेट, तापमान गिरने से मौसम भी हुआ खुशनुमा

Delhi Weather Update दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बुधवार से शुक्रवार तक के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से दिल्ली में तापमान भी गिर गया है।

नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। इससे उमस भरी गर्मी से राहत रही और मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ-गोरखपुर सहित 30 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update News यूपी में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। सावन के महीने में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। आज यूपी के पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं हैं तो पूर्वी यूपी में भारी बरसात के आसार मौसम विभाग ने व्यक्त किए हैं।

Landslide in Shimla: शिमला में बारिश का कहर, कई स्थानों पर भूस्खलन होने से सड़कें बाधित; भारी वाहनों की आवाजाही बंद

Landslide in Shimla: शिमला में बारिश का कहर, कई स्थानों पर भूस्खलन होने से सड़कें बाधित; भारी वाहनों की आवाजाही बंद

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बारिश का कहर जारी है। कई स्‍थानों पर भूस्‍खलन होने से सड़कें बाधित हुई हैं। सड़कों पर भारी वाहनों की भी आवाजाही बंद कर दी गई है। लोगों के घरों के बाहर से पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे पेड़ गिरने का खतरा कम रहेगा और लोगों की जान भी सुरक्षित रहेगी।