केएल राहुल नहीं बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, पूर्व विकेटकीपर ने किया खुलासा, बताया किसके हिस्से आएगी कप्तानी
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर और दिल्ली डेयरडेविल्स के खेल चुके दिनेश कार्तिक ने बताया है कि केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान नहीं होंगे। राहुल आईपीएल में दो टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में उनको दिल्ली का अगला कप्तान माना जा रहा था लेकिन कार्तिक का मानना है कि वह कप्तान नहीं होगे। उनकी जगह एक ऑलराउंडर टीम की कप्तानी करेंगे।
BCCI अब तो जागो, 752 का औसत तो 125 का स्ट्राइक रेट; करुण नायर ने Vijay Hazare Trophy में लगाया रनों का अंबार
विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर ने गदर काट दिया है। दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के खिलाफ विदर्भ के लिए खेलते हुए 44 गेंद पर 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 88 रन की पारी खेली। करुण नायर ने पिछले 8 मैच की 7 पारियों में 752 की औसत से 752 रन बनाए हैं। इस दौरान पांच शतक जड़ चुके हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलना चाहिए घरेलू क्रिकेट? युवराज सिंह ने दिया एकदम सटीक जवाब
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने घरेलू क्रिकेट खेलने की अहमियत बताई। युवी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हर खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। युवी ने रोहित-कोहली को घरेलू क्रिकेट खेलने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट खेलने से खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों को लाभ मिलता है और उनके अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन में सुधार होता है।
Saif Ali Khan एक्टर होने के बावजूद क्रिकेट से करते हैं मोटी कमाई, जानिए क्या है आमदनी का जरिया
सैफ अली खान एक्टिंग के अलावा क्रिकेट की दुनिया से भी पैसा कमाते हैं। सैफ और करीना दोनों ही एक सैफ की टीम टाइगर्स ऑफ कोलकाता है। यह इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में खेलती है। टूर्नामेंट के पिछले सीजन में सैफ की टीम ने ओपनिंग सीजन में ही खिताब जीता था। बता दें कि ये टूर्नामेंट 10-10 ओवरों का होता है।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान फिल्मी दुनिया में सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। जनवरी 2025 तक, सैफ अली खान की कुल संपत्ति लगभग ₹1,200 करोड़ के आस-पास है।
Kevin Pietersen बनना चाहते हैं भारत के बैटिंग कोच, गंभीर के साथ मिलकर दूर करेंगे रोहित-कोहली की कमजोरी
Kevin Pietersen wants to become Indias batting coach ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी और कोच गौतम गंभीर आलोचनाओं के घेरे में हैं। इस बीच रिपोर्ट सामने आई है कि बीसीसीआई जल्द ही गौतम गंभीर के अंडर बैटिंग कोच को नियुक्त करेगा।
Gautam Gambhir के सख्त तेवर... कोच मोर्ने मोर्केल को बीच मैदान लगाई फटकार; सामने आई बड़ी वजह
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मैदान पर देरी से पहुंचने के लिए बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल को डांट लगाई थी। रिपोर्ट के अनुसार बॉलिंग कोट मोर्ने के ट्रेनिंग में थोड़ा लेट से पहुंचने की वजह से गौतम गंभीर ने नाराजगी जताई थी। मोर्केल निजी मीटिंग की वजह ट्रेनिंग में थोड़ा देरी से पहुंचे थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम और उनके खिलाड़ी आलोचनाओं के घेरे में हैं। कोच गौतम गंभीर को भा खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
Sanju Samson खेलना चाहते थे यह टूर्नामेंट, पर फंस गया पेंच; अब Champions Trophy 2025 से भी धो सकते हाथ
Sanju Samson चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जल्द भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो सकता है। टूर्नामेंट के दौरान भारतीय स्क्वॉड में विकेटकीपर कौन होगा यह बड़ा सवाल है। विकेटकीपर के लिए केएल राहुल ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच जंग देखने को मिलेगी। ऐसे में देखने वाली बात है कि सेलेक्टर्स किन 2 विकेटकीपर पर भरोसा जताते हैं।
अगर संजू सैमसन अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में जगह नहीं बना पाते हैं तो केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) इसका दोषी होगा। केसीए ने घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी (50 ओवर) के लिए स्टार बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल नहीं करने का फैसला किया है।
टीम इंडिया में दरार! चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद Gautam Gambhir के भविष्य पर होगा फैसला, BCCI ले सकता है कड़े फैसले
Gautam Gambhir बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से मात दी। इस हार के साथ ही सीनियर प्लेयर्स के साथ ही हेड कोच गौतम गंभीर पर भी सवाल उठ रहे हैं। गंभीर की कोचिंग के दौरान भारत ने 10 टेस्ट खेले। इनमें से टीम को 6 में हार का सामना करना पड़ा है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है। आईसीसी के इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर हेड कोच गौतम गंभीर की स्थिति का "पुनर्मूल्यांकन" होगा। टीम में लंबे समय से चले आ रहे "सुपरस्टार कल्चर" को खत्म करने के उनके प्रयास के कारण ड्रेसिंग रूम में असंतोष
क्या सच में Gambhir और Rohit के रिश्ते में आई दरार? BCCI ने खोलकर रख दिया कच्चा चिट्ठा
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद रिपोर्ट सामने आई थी कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं। इस कड़ी में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत बयान है। गंभीर और रोहित के बीच कुछ मतभेद नहीं हैं और ना ही गंभीर और अजीत अगरकर के बीच हैं।
रोहित शर्मा ने मुंबई टीम के साथ किया अभ्यास, क्या रणजी ट्रॉफी में आएंगे नजर?
रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेहद खराब रहा था। इस दौरे पर उनकी फॉर्म और कप्तानी की जमकर आलोचना हुई थी। रोहित ने तीन मैचों में सिर्फ 31 रन ही बनाए थे। इस दौरान रोहित के संन्यास की खबरें भी आईं। हालांकि रोहित ने इन बातों से साफ मना कर दिया। रोहित अब अपनी फॉर्म को लेकर संजीदा नजर आ रहे हैं।