महामुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम में शामिल हुआ यह घातक खिलाड़ी, टीम इंडिया के खेमे में मची खलबली
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। ऑलराउंडर इमाद वसीम पूरी तरह फिट हो गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आजम खान की जगह उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। आजम खान आउट ऑफ फार्म हैं। यूएसए के खिलाफ वह गोल्डन डक हो गए थे। इमाद की वापसी से टीम को ताकत मिलेगी।
राजधानी दिल्ली No Flying Zone घोषित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; शपथ ग्रहण समारोह में 8 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल
एनडीए के संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजकर 15 मिनट पर तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई कैबिनेट मिनिस्टर, राज्य मंत्री भी शपथ लेंगे। हालांकि, किस-किस को मंत्री बनाया जाएगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वहीं, कुछ एनडीए नेताओं के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के शीर्ष प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। यहां पढ़ें कार्यक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
ये हो सकती भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन, इस ऑर्थोडॉक्स खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। यह एक अस्थायी क्रिकेट स्टेडियम है। इसी मैदान पर भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला खेला था। अब 9 जून को भारत पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है। रोहित ब्रिगेड ने स्टेडियम के पास ही बने प्रैक्टिस ग्राउंड पर खूब पसीने बहाए हैं।
I.N.D.I.A.: …तो क्या विधानसभा चुनाव-2027 में भी बना रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अजय राय ने खोल दिए पत्ते
Samajwadi Party Congress alliance - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कांग्रेस व सपा का गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए अगला विधानसभा चुनाव भी दोनों दल साथ मिलकर लड़ेंगे। राय ने कहा कि जो चुनाव परिणाम सामने आए हैं उससे दोनों दलों के कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।
I.N.D.I.A.: …तो क्या विधानसभा चुनाव-2027 में भी बना रहेगा सपा-कांग्रेस का गठबंधन?
बिना परमिट हिमाचल में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पहुंचा चीनी नागरिक, पत्नी सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
Himachal News हिमाचल प्रदेश के इंडो-तिब्बत बॉर्डर पर बिना परमिट चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। 35 वर्षीय गुओ युडोंग के पास वीजा सहित विवाह के दस्तावेज सही पाए गए हैं लेकिन सीमांत क्षेत्र किन्नौर व स्पीति में प्रवेश के लिए आवश्यक इनर लाइन परमिट नहीं था। दोनों ने बताया है कि वे किन्नौर व स्पीति घूमने जा रहे थे। पुलिस ने पूह थाना में मामला दर्ज किया है
रेलकर्मियों के बच्चों के लिए अच्छी खबर! रेलवे उच्च शिक्षा के लिए देगी 25000 रुपये की स्कॉलरशिप
दक्षिण पूर्व रेलवे नेम कार्यरत रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब 25000 रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पर रेलवे के महासचिव एवं सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट फंड कमिटी के सदस्य केएम प्रसाद ने दी। शुक्रवार को दक्षिणपूर्व रेलवे सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी की बैठक गार्डन रीच मुख्यालय में इस पर निर्णय लिया गया।
चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब 25000 रुपए का स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
जेके प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के लिए कसी कमर, बेस कैंप में 20 जून तक कार्य पूरा करने के दिए आदेश
Amarnath Yatra 2024 जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के लिए बेस कैंप में 20 जून तक सभी कार्य खत्म होने के निर्देश दिए हैं। डिवीजनल कमिश्नर जम्मू रमेश कुमार ने इस दौरान यात्री निवास में अधिकारियों के साथ बैठक भी की जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा निष्पादित किए जा रहे चल रहे कार्यों की स्थिति के बारे में विस्तार से जाना