Skip to main content

Waqf Amendment Bill: 'बैठक तो एक मजाक था', समिति के फैसलों से विपक्षी सांसद नाराज; फूटा ओवैसी का गुस्सा

Waqf Amendment Bill जेपीसी की बैठक खत्म हो चुकी है। एनडीए सदस्यों द्वारा प्रस्तावित सभी 14 संशोधनों को स्वीकार कर लिया गया। हालांकि समिति के फैसले से विपक्षा सांसद ने नाराजगी जाहिर की है। सांसदों ने आरोप लगाया कि उन्हें कल शाम (28 जनवरी) 655 पन्नों की रिपोर्ट मिली और उन्हें इसका अध्ययन करने और सिफारिशें करने का समय ही नहीं मिला।

Delhi Chunav 2025: 'यमुना में डूबेगी AAP-दा वालों की लुटिया' , केजरीवाल के पानी में जहर घोलने के आरोप पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करतार नगर में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है- AAP-दा नहीं सहेंगे... बदल के रहेंगे! Delhi Vidhan Sabha Election 2025 के लिए सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को वोटिंग होगी और इसके नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Bihar Politics: लोजपा के अतीत को याद कर NDA और महागठबंधन में कन्फ्यूजन, समझें पूरा सियासी समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा (रा) और रालोजपा अलग-अलग गठबंधन से जुड़कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन अतीत में लोजपा का इतिहास रहा है कि वह कभी भी विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव वाले गठबंधन से नहीं लड़ी। यह दोनों गठबंधनों के लिए चिंता का विषय है। वहीं रालोजपा का झुकाव महागठबंधन की तरफ है।

पटना। चाचा पशुपति कुमार पारस (रालोजपा) और भतीजा चिराग पासवान लोजपा (रा) अलग-अलग गठबंधन से जुड़कर विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन अविभाजित लोजपा का अतीत दोनों गठबंधनों को डरा रहा है। 2003 में बनी लोजपा अब दो हिस्से में बंट चुकी है

'दिल्ली की जनता को नहीं दिया साफ पानी, एक साल में 21000 लोगों की मौत', AAP पर जमकर बरसे सांसद रवि किशन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन रविवार को दिल्ली के शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप झूठकर सत्ता में आई है। कहा आप सरकार ने दिल्ली की जनता को साफ पानी तक नहीं दिया जिससे पानी की खराब गुणवत्ता ने एक साल में 21000 लोगों की जान ले ली।

Bihar News: अनंत सिंह फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, सोनू सिंह सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई गोलीबारी की घटना में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में सोनू सिंह को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया है। पटना ग्रामीण एसपी ने की दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बाढ़ (पटना)। मोकामा के पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा जलालपुर गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई गोलीबारी की घटना में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।

'UP में 400 यूनिट पर 4000 बिल आता है', CM योगी पर केजरीवाल का पलटवार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरिनगर इलाके में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पावर कट लगने का आरोप लगाया। जबकि खुद यूपी में कई घंटों तक पावर कट लगता है। योगी बताएं यूपी में कितने घंटे बिजली आती है।

CM भगवंत मान को आतंकी पन्नू की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर प्रशासन, फरीदकोट में रद हुआ 26 जनवरी का कार्यक्रम

पंजाब के फरीदकोट में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नु के प्रतिबंधित संगठन एसएफजे के अज्ञात कार्यकर्ता द्वारा दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने तथा झंडे लगाने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब स्पीकर कुलतार सिंह संधवां फरीदकोट में ध्वजारोहण करेंगे।

Bihar Politics: लालू-राहुल की मीटिंग ने NDA को दिया साफ संदेश, महागठबंधन पर छाए संशय के बादल छंटे

बिहार में महागठबंधन पर मंडरा रहे संशय के बादल छंट गए हैं। लालू और राहुल की मुलाकात ने विरोधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दोनों नेताओं की मुलाकात से यह स्पष्ट हो गया है कि विधानसभा चुनाव में दोनों दल साथ मिलकर पूर्व की भांति चुनाव लड़ेंगे। विरोधियों को संदेश भी मिल गया कि इतना आसान नहीं 25 वर्षों से एक साथ चल रहे दो दलों को अलग करना।

पटना। दिल्ली चुनाव के पहले आईएनडीआईए में पड़ी फूट के बाद से बिहार के महागबंधन के भविष्य पर सवाल उठाए जा रहे थे

अब नई मुश्किल में फंसे मोहन लाल बडौली, अपनी ही पार्टी में होने लगा विरोध; अनिल विज बोले- इस्तीफा दे देना चाहिए

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पार्टी के भीतर विरोध बढ़ता जा रहा है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बडौली को पद छोड़ने की सलाह दी है जबकि कई अन्य नेताओं ने पार्टी हाईकमान से उन्हें हटाने की मांग की है। भाजपा पहले ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव टाल चुकी है।

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की पार्टी में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज जहां मोहन लाल बडौली को आरोपों से बरी होने तक स्वयं ही पद छोड़ने की सलाह दे चुके ह

मुश्किल में राहुल गांधी! असम में दर्ज हुई FIR, जानिए किस बयान को लेकर फंसे कांग्रेस नेता

FIR against Rahul Gandhi कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मुश्किलों में फंसते दिख रहे है। राहुल ने हाल ही में भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए एक ऐसा बयान दिया था जिसपर काफी विवाद हुआ। अब उसी मामले में राहुल पर गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि राहुल ने भारत की संप्रभुता को खतरे में डाला है।