KTM 250 Duke को मिला नया कलर; अब चार कलर-ऑप्शन में उपलब्ध, बाइक की खूबियां जान हो जाएंगे दिवाने
KTM 250 Duke को नए कलर स्कीम में लाया गया है जिसका नाम एबोनी ब्लैक है। नए कलर स्कीम में अपडेटेड 250 Duke पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव लगती है। इतना ही नहीं हाल ही में इस बाइक को नए कलर TFT डिस्प्ले से अपडेट भी किया गया है। जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ही टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन हेडसेट कनेक्शन का फीचर भी दिया गया है।
UP News: गोरखपुर में बंद दुकान से बिक गई चार करोड़ की नशे की दवा, छापा पड़ा तो मचा हड़कंप
गोरखपुर के भालोटिया मार्केट में एक बंद दवा की थोक दुकान से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री का मामला सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने छापा मारा तो दुकान का कोई अस्तित्व नहीं मिला। दुकान के मालिक अंबर गुप्ता के पिता अरुण गुप्ता से पूछताछ की गई है। एनसीबी ने अंबर गुप्ता को एक नवंबर को लखनऊ बुलाया है।
IND vs NZ: रोहित शर्मा मैदान में जाने का रास्ता भूल गए? भारतीय कप्तान का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
रोहित शर्मा के भूलने की आदत से क्रिकेट फैंस अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसके एक वाकया एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भी देखने को मिला जब रोहित शर्मा साइट स्क्रीन के पीछे से घूमते हुए मैदान के अंदर गए। रोहित शर्मा को देख फैंस भी दंग रह गए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रोहित शर्मा अपनी रणनीति को सोचते हुए मैदान में जाने का सही रास्ता भूल गए।
हेमंत सोरेन: सीएम हेमंत सोरेन कब करेंगे नामांकन? फाइनल तारीख आई सामने; पढ़िए उनका पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नामांकन की तारीख पक्की हो गई है। मुख्यमंत्री सोरेन 24 अक्टूबर को बरहेट विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर हेमंत सोरेन का पूरा कार्यक्रम भी जारी किया गया है। झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने बताया कि सीएम 23 अक्टूबर को साहिबगंज पहुंचेंगे और फिर आग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एक दो नहीं Rajkumar Hirani के पास हैं 5 स्क्रिप्ट, कब आ रही है Munna Bhai 3?
संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी को लोग मुन्नाभाई और सर्किट के तौर पर देखते हैं। इसका पूरा क्रेडिट फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस को जाता है जिसमें एक्टर ने ये किरदार निभाया था। कई जगह फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी खबरें आ रही हैं। फिल्म के निर्माता राजकुमार हिरानी ने अब इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
राजकुमार हिरानी को बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म मेकर संजू, मुन्नभाई, थ्री इडियट्स और पीके जैसी फिल्म दे चुके हैं। अब हाल ही में निर्माता ने फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की तीसरी किस्त से पर्दा उठाया है।
Bahraich Violence: 'दंगाइयों की ठुकाई जरूरी', बहराइच एनकाउंटर पर BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया जवाब
बहराइच हिंसा को लेकर योगी सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। कुछ दिनों पहले यूपी पुलिस ने बहराइच हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और मोहम्मद तालीम एनकाउंटर किया था। एनकाउंटर में दोनों के पैर में गोलियां लगी थी। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। एनकाउंटर मामले पर भाजपा नेता ने प्रितिक्रिया दी है।
दिवाली 2024: दिवाली पर लाइट खरीदते वक्त न करें गलतियां, वरना उठाना पड़ सकता है नुकसान
दिवाली पर लाइट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ब्रांडेड और हाई टेक्नोलॉजी लाइट्स खरीदें जो बिजली की कम खपत करती हैं। रिमोट कंट्रोल लाइट्स और सोलर पावर्ड लाइट्स भी इस दिवाली पर अच्छा विकल्प हो सकते हैं। पेड़-पौधों के लिए स्ट्रिप लाइट्स और ओवरहीट न होने वाली लाइट्स चुनना चाहिए। साथ में आपको ब्रांड भी देखना चाहिए।