'मेरी राजनीतिक भूमिका अरविंद केजरीवाल तय करेंगे', पूर्व सीएम से मुलाकात के बाद बोले सत्येंद्र जैन
आप नेता सत्येंद्र जैन ने कहा हमारी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जो भी कहेंगे मैं वही करूंगा। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार दोपहर जैन को जमानत दे दी थी। वह AAP के शीर्ष नेताओं में से एक हैं और तत्कालीन केजरीवाल सरकार में विभिन्न विभागों का कार्यभार संभाला था। उन्हें मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
Renault ने पेश की Electric Motorcycle, सिंगल चार्ज में देगी 110 किमी का रेंज
पेरिस मोटर शो 2024 में Renault ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश की है। इसका नाम Heritage Spirit Scrambler है। यह बाइक अलगे साल 2025 के शुरुआती महीनों में लॉन्च हो सकती है। इसे काफी लिमिट संख्या में बनाया जाएगा। इसमें 4.8 kWh का बैटरी पैक है। इसके फुल चार्ज होने पर 110 किमी तक का सफर किया जा सकता है। आइए जानते हैं Renault Electric Motorcycle के बारे में।
अहोई अष्टमी 2024: 24 या 25 अक्टूबर, कब है अहोई अष्टमी का पर्व? जानें क्या है सही डेट और शुभ मुहूर्त
अहोई अष्टमी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। इस व्रत को करने से संतान का जीवन खुशहाल होता है और उसे हर काम में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं इस पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।
'आज रपट जाएं' पर Vidya Balan करना चाहती हैं अमिताभ बच्चन संग डांस, बिग बी ने बताया कौन है उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस
टेलीविजन इंडस्ट्री का फेमस रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन में भी हर सीजन की तरह होस्ट अमिताभ बच्चन की कंटेस्टेंट्स के साथ ढेर सारी मस्ती देखने को मिली है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में भूल भुलैया 3 से विद्या बालन और कार्तिक आर्यन ने शिरकत की। इस दौरान दोनों ने बिग बी के साथ जमकर मस्ती की।
फेमस रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने इस बार हॉटसीट पर 'मंजुलिका' और 'रुह बाबा' बैठे नजर आए। विद्या बालन और कार्तिक आर्यन ने बिग बी के सामने बैठ ढेर सारी मस्ती की।
सलमान खा ने दुबई से मंगवाई बुलेट प्रूफ कार, पढ़ें क्या है गाड़ी की कीमत और खासियत
सलमान खान ने एक बुलेटप्रूफ निसान एसयूवी कार खरीदी है। यह एक पेट्रोल वर्जन कार है। गौरतलब है कि सलमान खान ने ये कार दुबई से इंपोर्ट करवाई है क्योंकि यह कार देश में नहीं मिलती है। जानकारी के मुताबिक यह कार सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतरीन है। इस कार में Explosive अलर्ट इंडिकेटर लगा हुआ है।
बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। हाल ही में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।
सचिन-सीमा पर फिल्म बनाने वाला प्रोडक्शन हाउस ला रहा Lawrence Bishnoi पर वेब सीरीज, कौन होगा लीड एक्टर?
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान पर हमले का डर और बढ़ गया है। लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स ने 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी थी। अब सलमान खान को मारने की साजिश रची जा रही है। अब हाल ही में एक प्रोडक्शन हाउस ने लॉरेंस पर वेब सीरीज बनाने की बात कही है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई हाल ही में राजनेता बाबा सिद्दीकी की कथित हत्या के बाद से सुर्खियों में है। इसके बाद से अभिनेता सलमान खान को ताजा धमकियां देने के मामले में भी उसका नाम आ चुका है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड बहुत जल्द बिश्नोई पर एक वेब सीरीज बनाने वाला है।
तेलंगाना में हिंदू मंदिरों पर हमलों से भड़का विश्व हिंदू परिषद, आज राज्यव्यापी आंदोलन का एलान; कांग्रेस सरकार को घेरा
तेलंगाना में आज विश्व हिंदू परिषद ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। हैदराबाद के दो स्थानों पर प्रतिमाओं को खंडित करने के विरोध में विहिप ने प्रदर्शन की घोषणा की। संगठन ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और उस पर लापरवाही का आरोप लगाया।