Skip to main content

Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन लेटेस्ट MediaTek प्रोसेसर, 20MP सेल्फी कैमरा और 6550mAh की बैटरी हुआ लॉन्च

Xiaomi ने चीन में लेटेस्ट Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन को मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। रेडमी टर्बो 4 स्मार्टफोन में फ्लैगशिप डुअल-फ़्रीक्वेंसी GPS और ट्रिपल-फ्रीक्वेंसी Beidou दिया गया है जो मजबूत सिग्नल के लिए जाना जाता है। इसमें फोन में 6550mAh की कार्बन-सिलिकॉन बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। उम्मीद है कि इसे जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Agra News: दो साल में ब‍िक गया 10 करोड़ का नकली घी, एक लीटर में 430 रुपए का होता था प्रॉफ‍िट

नकली घी के सौदागरों ने वर्ष 2022 में कहरई मोड़ स्थित मारुति प्रवासम कालोनी में फैक्ट्री खोली थी। इसके लिए तीन गोदाम किराए पर लिए गए थे। पहली बार 10 दिसंबर 2022 को बजरंग ट्रेडर्स को नकली घी भेजा गया था। जांच में सामने आया कि बजरंग ट्रेडर्स को आठ नवंबर 2024 तक 43 लाख रुपये का नकली घी भेजा जा चुका था।

Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma का अलग होना तय? इस कदम के बाद तलाक की खबरें तेज

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा के रिश्‍ते में खटास आ गई। दोनों की तलाक लेने के खबरे सामने आने लगी हैं। क्रिकेटर और कोरियोग्राफर ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। इतना ही नहीं धनश्री ने इंस्‍टाग्राम से चहल की तस्‍वीरें भी डिलीट कर दी हैं। इस कपल की लव स्‍टोरी काफी रोचक है।

टीम इंडिया के स्‍टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा के रिश्‍ते में कड़वाहट आ गई। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अफवाह ने तूल पकड़ा हुआ है। इसका कारण है कि दोनों ने इंस्‍टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

पंजाब में कोहरा बना काल, महपंचायत जाने वाली बस हादसे का शिकार; 3 महिलाओं की मौत और 30 से ज्यादा किसान घायल

पंजाब के बरनाला में एक किसानों की एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 महिला किसानों की मौत हो गई और 30 से अधिक किसान घायल हो गए। ये सभी किसान टोहाना में होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के वक्त बस में 52 लोग सवार थे।

चंडीगढ़। पंजाब के बरनाला में किसानों को महापंचायत ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 महिला किसानों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा किसान घायल हो गए। सभी किसान टोहाना में महापंचायत में भाग लेने के लिए जा रहे थे।

भड़काऊ भाषण मामले में पूर्व मंत्री संजीव बालियान समेत बीजेपी के 12 नेताओं पर आरोप तय, 30 जनवरी को होगी सुनवाई

नंगला मंदौड़ गांव में 2013 में हुई पंचायत में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा समेत 12 भाजपा नेताओं पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। इस मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट ने 30 जनवरी की तिथि तय की है। वहीं निजी परिवाद में मंत्री कपिल देव व सांसद हरेंद्र मलिक पर आरोप तय हुए हैं।

IND vs AUS: तीसरे दिन ही सिडनी फतह करेगी टीम इंडिया! WTC फाइनल की राह होगी आसान, समझिए पूरा गणित

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-24 का आखिरी टेस्‍ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच इस 5वें टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल खत्‍म हो चुका है। मैच अभी काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। स्‍टंप तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन स्‍कोर किया है। भारतीय टीम के पास अभी 145 रन की बढ़त है।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी 2024-24 का आखिरी टेस्‍ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच इस 5वें टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल खत्‍म हो चुका है। मैच अभी काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।

Farmers Protest: भारी संख्या में खनौरी पहुंचे किसान, विशेष केबिन में डल्लेवाल शिफ्ट; थोड़ी देर में किसानों को करेंगे संबोधित

खनौरी बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत में भारी संख्या में किसान जुटे हैं। आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों को संबोधित करेंगे। डल्लेवाल को विशेष केबिन में शिफ्ट किया गया है। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने पंजाब और हरियाणा प्रशासन को चेतावनी दी है कि किसानों को रोका न जाए। उन्हें खनौरी बॉर्डर पर आने दिया जाए।