SA vs PAK 2nd Test: 18 साल के गेंदबाज का बड़ा कमाल, Babar Azam को बनाया अपना पहला टेस्ट शिकार
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने फिफ्टी लगाई। बाबर ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 45.67 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके भी लगाए। साउथ अफ्रीका के 18 साल के युवा गेंदबाज क्वेना मफाका ने बाबर आजम को विकेटकीपर काइल वेरिन के हाथों कैच आउट कराया।
रमेश बिधूड़ी की फिसली जुबान, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी; कहा- 'मैंने लालू यादव के...'
भाजपा नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी को लेकर दिए विवादित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गाल की तरह सड़क बनवाने की बात कह रहे हैं। वहीं अब बीजेपी नेता ने इसको लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह लालू यादव के संदर्भ में बोल रहे थे।
'प्रधानमंत्री जी 29 मिनट तक दिल्ली के लोगों को गालियां देते रहे', PM मोदी की रैली पर केजरीवाल का निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहिणी में परिवर्तन रैली में आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं। दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं। दिल्ली के लोग चुनाव में बीजेपी को इस अपमान का जवाब देंगे। प्रधानमंत्री जी 38 मिनट में 29 मिनट तक दिल्ली के लोगों को गालियां देते रहे।
कौन हैं IPS अधिकारी वैभव कृष्ण? जिन्हें सौंपी गई Mahakumbh मेले को संभालने की जिम्मेदारी
यूपी सरकार ने IPS अधिकारियों का तबादला किया है। उनमें से एक आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण हैं। डीआईजी वैभव कृष्ण का तबादला कर उन्हें महाकुंभ मेला प्रयागराज की अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें महाकुंभ मेले का डीआईजी बनाय गया है। वैभव कृष्ण यूपी के बागपत जिले के रहने वाले हैं। वे 2010 बैच यूपी कैडर के IPS अधिकारी हैं।
गंभीर बोले- हर किसी को डोमेस्टिक खेलना चाहिए, जानें विराट और रोहित ने कितने साल से नहीं खेला घरेलू क्रिकेट
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 3-1 से हराया। सिडनी में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट को कंगारू टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया। सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। इतना ही नहीं 1 शतक को छोड़कर विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आपका किसी पार्टनर से कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। दोस्तों के साथ आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको राजनीति में किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Oppo Reno 13 5G Series भारत में इस दिन होगी लॉन्च, मिलेगा जबरदस्त कैमरा, पानी के अंदर खींच सकेंगे फोटो
Oppo Reno 13 5G series को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन सीरीज के तहत दो मॉडल्स- Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro हैंडसेट्स की लॉन्चिंग की जाएगी। अब कंपनी ने फोन्स के लिए इंडिया लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ये फोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ आएंगे। आइए जानते हैं फोन की बाकी डिटेल।