Skip to main content

'हम अच्छे रिश्ते चाहते हैं मगर...', सीमा पर बाड़ लगाने पर विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश को दी चेतावनी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने को प्रतिबद्ध है। यह प्रोटोकॉल और समझौते का हिस्सा है। इस बड़ बंदी का उद्देश्य सीमा को अपराध मुक्त बनाना है। हाल ही में बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया था। इस दौरान बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने भारत द्वारा की जा रही बाड़ बंदी पर आपत्ति जताई थी।

कैसे खुला घर का डिजिटल लॉक, अलग-अलग बयान से गहराया सैफ पर हमले का रहस्य; कौन देगा इन सवालों के जवाब?

सैफ अली खान पर हमले का रहस्य गहराता जा रहा है। अभी तक पुलिस असली हमलावर तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं अलग-अलग बयान ने कई सवालों को जन्म दिया है। इस बीच शुक्रवार को सैफ अली खान को अस्पताल ले जाने वाला ऑटो चालक भी सामने आया। उसने घटना के बाद अस्पताल तक पहुंचने की पूरी कहानी बयां की। पुलिस अब कई सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है।

Auto Expo 2025 में Maruti Suzuki e Vitara पेश; दो बैटरी पैक, 500km रेंज और ADAS फीचर्स से लैस

Maruti Suzuki e Vitara Debut Auto Expo 2025 में मारुति अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। इसमें दो बैटरी पैक 49 kWh पैक और 61kWh दिया गया है। इसमें लगी हुई बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 500 किमी तक की रेंज देगी। यह मारुति की पहली कार है जिसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo V50 सीरीज का लॉन्च जल्द, 6000 mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री, प्रोसेसर भी मिलेगा पावरफुल

Vivo भारत के लिए एक नई सीरीज पर काम कर रहा है। कंपनी अगले कुछ महीनों में Vivo V40 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर Vivo V50 को लॉन्च कर सकती है। इसके बारे में सर्टिफिकेशन सभी स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है। इसमें कंपनी बैटरी और परफॉर्मेंस को अपग्रेड करने वाली है। पिछली सीरीज में 5500 mAh की बैटरी थी। लेकिन इसमें बैटरी साइज बड़ा होगा।

वीवो पिछले साल लॉन्च की गई Vivo V40 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर Vivo V50 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसे कई अपग्रेड फीचर्स के साथ कंपनी लेकर आ रही है। लॉन्च से पहले इसे कई सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया जा चुका है।

Auto Expo 2025 में Suzuki ने पेश की Access Electric, सिंगल चार्ज में देगी 95km की रेंज

Suzuki Access Electric Launch सुजुकी एक्सेस इलेक्ट्रिक को Auto Expo 2025 में पेश कर दिया गया है। इसमें 4.1kW की बैटरी दी गई है। इसकी बैटरी फुल चा्र्ज होने के बाद 95km तक की रेंज देगी। सुजुकी ई-एक्सेस को 2025 में लॉन्च के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। ई-एक्सेस को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 6 घंटे और 42 मिनट चार्ज करने में लगते हैं।

मनु भाकर और डी गुकेश सहित 4 लोगों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड, स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में रहा पैरा एथलीट्स का जलवा, देखें Video

पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर को शुक्रवार को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार खेल रत्न से नवाजा गया। मनु के अलावा पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिए गए।

पेरिस ओलंपिक-2024 में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर को गुरुवार को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया। उनके अलावा भारत के शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया। दोनों को शुक्रवार 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मी ने ये पुरस्कार दिया

BJP Sankalp Patra: भाजपा भी देगी मुफ्त बिजली-पानी, होली-दीवाली पर फ्री सिलेंडर; दिल्ली चुनाव के लिए किए कई एलान

भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसमें कई बड़े ऐलान किए गए हैं जैसे कि मुफ्त बिजली-पानी होली-दीवाली पर फ्री सिलेंडर महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह गर्भवती महिलाओं को 21 हजार नकद और न्यूट्रिशन किट आयुष्मान भारत योजना के तहत 51 लाख लोगों को कवर करना 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा आदि।

नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है और 8 फरवरी को रिजल्ट आना है। ऐसे में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है