Skip to main content

पत्नी Aishwarya Rai से तुलना करना Abhishek Bachchan को नहीं आता रास? तलाक की अफवाह के बीच तोड़ी चुप्पी

अभिनेता अभिषेक बच्चन का उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अलग होने की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच गुरु अभिनेता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी बीवी ऐश्वर्या के साथ तुलना किए जाने पर रिएक्शन दिया है और बताया है कि तुलना करने पर उन्हें कैसा महसूस होता है।

'डाकू महाराज' की रिलीज के समय Nandamuri Balakrishna के फैंस ने सरेआम दी बकरे की बलि, गिरफ्तार हुए 5 लोग

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म डाकू महाराज 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की काफी चर्चा है और बॉक्स ऑफिस पर ये कमाल कर रही है। लेकिन फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघर में की गई एक हरकत नंदमुरी के फैंस पर भारी पड़ गई। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। अब एक्शन लेते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बॉलीवुड में कई ऐसे फैंस हैं जो अपने फेवरेट स्टार के लिए क्रेजी हो जाते हैं। ये लोग उन्हें कॉपी करने की कोशिश करते हैं और कई बार तो उन्हें इम्प्रेस करने के लिए कुछ ऐसा हरकत भी कर जाते हैं जिससे सामने वाला अन्कंफर्टेबल हो जाता है।

Maha Kumbh 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लगाई पुण्य की डुबकी, किया 'हर-हर गंगे' का जयघोष

Maha Kumbh 2025 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई। दोपहर 12 बजे प्रयागराज पहुंचे रक्षामंत्री रात्रि प्रवास सर्किट हाउस में करेंगे। दो दिनों के दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री का प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर स्वागत किया।

महाकुंभ नगर:-आम आदमी के साथ खास लोग भी महाकुंभ में स्‍नान के लिए पहुंच रहे हैं। इस क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई।

Rahul Gandhi Patna Visit: पटना में तेजस्वी यादव से मिले राहुल गांधी, क्या बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी शनिवार को पटना पहुंचे। वे पटना के बापू सभागार में सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित सविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा कीं। वहीं पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

क्या क्रिकेटर रिंकू सिंह संग सात फेरे लेंगी सांसद प्रिया सरोज? पिता तूफानी सरोज ने दिया ये जवाब… लग गई मुहर

!मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सपा सांसद प्रिया सरोज और गाजियाबाद के क्रिकेटर रिंकू सिंह के बीच शादी की बातचीत चल रही है। सांसद के पिता और केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि अभी शादी को लेकर प्रथम चरण की बातचीत शुरू हुई है लेकिन सगाई या अन्य कोई कार्यक्रम अभी नहीं हुआ है। रिंकू सिंह के परिजनों ने प्रिया सरोज से शादी को लेकर इच्छा जताई थी।

जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की सपा सांसद प्रिया सरोज गाजियाबाद के क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ सात फेरे लेंगी। सांसद की शादी को लेकर दोनों के परिजनों से बातचीत चल रही है।