Skip to main content

शादी के 6 दिन पहले मंगेतर की गोली मारकर हत्या, फोन पर ज्यादा बात करने से प्रेमी था नाराज... जांच में जुटी पुलिस

कानपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी मंगेतर की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। यह घटना तब हुई जब दोनों की शादी सिर्फ छह दिन दूर थी। पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें आरोपी भागता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

कानपुर। हरबंशमोहाल में युवक ने अपनी मंगेतर की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। दोनों की छह दिन बाद शादी होने वाली थी। आरोपी के भागते हुए की फुटेज पुलिस को मिली है। दोनों आठ महीने से किराये के मकान में आकर मिला करते थे।

'कहो ना प्यार है' के सेट पर क्यों पिता से झगड़ते थे Hrithik Roshan? डॉक्युमेंट्री The Roshans में हुआ खुलासा

ऋतिक रोशन ने फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन ने ही किया था। हालिया रिलीज द रोशंस डॉक्युमेंट्री में खुलासा हुआ है कि इस फिल्म की शूटिंग के वक्त ऋतिक खुश नहीं थे। वह उदास रहने लगे थे और यह देख उनकी मां को फिक्र सताने लगी थी।

IND W vs WI W: 26 गेंदों में जीता मैच, 31 रन पर गिरे 6 विकेट; भारत ने एकतरफा अंदाज में वेस्टइंडीज को पीटा

IND W vs WI W महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में जीत के साथ आगाज किया। मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। वेस्टइंडीज की टीम 13.2 ओवर में महज 44 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया।

महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में जीत के साथ आगाज किया। मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की।

मुश्किल में राहुल गांधी! असम में दर्ज हुई FIR, जानिए किस बयान को लेकर फंसे कांग्रेस नेता

FIR against Rahul Gandhi कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मुश्किलों में फंसते दिख रहे है। राहुल ने हाल ही में भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए एक ऐसा बयान दिया था जिसपर काफी विवाद हुआ। अब उसी मामले में राहुल पर गुवाहाटी के पान बाजार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि राहुल ने भारत की संप्रभुता को खतरे में डाला है।

'अपनी मनमर्जी नहीं कर सकते', संजू सैमसन को पड़ी लताड़, टीम से बाहर होने का असली कारण आया सामने

संजू सैमसन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इसका कारण शनिवार को हुआ टीम इंडिया का ऐलान है। चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए संजू को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद केरल क्रिकेट संघ निशाने पर था और अब इस मामले में केसीए अध्यक्ष ने अपनी बात रखी है।

Auto Expo 2025: Maruti Suzuki ने पेश की e Vitara, पवेलियन में दिखी ये 7 कॉन्सेप्ट कार

India Mobility Global Expo 2025 में maruti suzuki ने e Vitara को पेश किया। Auto Expo 2025 में maruti suzuki के पवेलियन में ई-विटारा के साथ ही कुछ कॉन्सेप्ट मॉडल देखने के लिए मिले। जिसमें से एक हाल ही में लॉन्च हुई Dzire का Urban Luxe Edition भी देखने के लिए मिला। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं।

कम दाम में चाहिए iPhone, तो कर लें थोड़ा-सा इंतजार; Apple कर रहा लॉन्च की तैयारी

एपल लंबे वक्त से अफोर्डेबल आईफोन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। भले ही कंपनी ने इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया है। लेकिन iPhone SE4 के बारे में पहले ही तमाम जानकारी पता चल चुकी है। इसे 2025 में ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें एपल इंटेलिजेंस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। साथ में डिजाइन में भी बदलाव होगा।

iPhone SE4 के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसमें पिछले मॉडल की तुलना में कई मेजर अपग्रेड भी शामिल किए जाने की संभावना है। इन अपग्रेड में Apple की लेटेस्ट A18 सीरीज चिप, 48MP कैमरा और टच आईडी से फेस आईडी शामिल है