नए सैमसंग Galaxy S25 Ultra पर मिल रही है 12 हजार तक छूट, ऑफर सीमित समय के लिए
Samsung Galaxy S25 Ultra को भारत में इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसे साल हुए कंपनी के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान उतारा गया था। अब भारत में इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इस फोन पर 12000 रुपये तक इंस्टैंट कैशबैक पा सकते हैं। साथ ही यहां एडिशनल एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी दिए जा रहे हैं।
यूपी में अलीगढ़ समेत कई जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; ऑफिस में ताला लगाकर निकले कर्मचारी
यूपी में अलीगढ़ समेत कई जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; ऑफिस में ताला लगाकर निकले कर्मचारी
अलीगढ़ जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। मंगलवार दोपहर ई-मेल के जरिए कलेक्ट्रेट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई। जिससे पूरे परिसर की बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाइड से चेकिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ समेत कई जिलों की कलक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी मिली है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई आदत को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माताजी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। आपको बाहर के कामों के साथ-साथ घर के कामों को करने के लिए भी समय निकालना होगा।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Jaat Worldwide Collection Day 4: ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाढ़ा लठ! विदेशों में चौथे दिन फुर्र किए इतने करोड़
सनी देओल ने एक बार फिर से सिकंदर सलमान खान से लेकर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को ये बता दिया है कि उनकी वापसी भले ही देरी से हुई हो लेकिन उन्हें हल्के में नहीं लिया जाए। गदर 2 के बाद सनी अपनी हालिया रिलीज फिल्म जाट से दुनियाभर में धमाल मचा रहे हैं। पहले ही वीकेंड पर उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म ने वर्ल्डवाइड अच्छा खासा कलेक्शन किया।
मेहुल चौकसी ही नहीं, इन तीन भगोड़ों पर भी जांच एजेसी की नजर; IPL से जुड़ा है दो का कनेक्शन
हीरा व्यापारी और गीतांजलि समूह के मालिक मोहुल चोकसी पुलिस के शिकंजे में फंस चुका है। बेल्जियम की पुलिस ने उसे 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13500 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी को भारत लाने की पूरी कोशिश चल रही है। इसी बीच तीन और भगोड़े कारोबारी हैं जिसके प्रत्यर्पण का इंतजार है।
Vivo X200s स्मार्टफोन में मिलेगी 6200mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले जानें खूबियां
Vivo इन दिनों अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 Ultra और Vivo X200s को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वीवो लगातार इन दोनों स्मार्टफोन को टीज कर रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने Vivo X200s स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स शेयर की हैं। वीवो के अपकमिंग फोन को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें सिलिकन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
Bihar: पटना हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्राथमिक शिक्षकों को ट्रेनिंग के हिसाब से मिलेगी सैलरी
पटना हाई कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य के प्रशासनिक विलंब का खामियाजा शिक्षकों को नहीं भुगतना चाहिए। 2013-15 सत्र के प्रशिक्षित शिक्षकों को मई 2017 से प्रशिक्षित वेतनमान देने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने माना कि प्रशासनिक देरी के कारण शिक्षकों को वेतन लाभ से वंचित करना अन्यायपूर्ण है। यह निर्णय अन्य शिक्षकों पर भी लागू होगा।
पटना। बिहार के प्राथमिक शिक्षकों को लेकर पटना हाई कोर्टने एक ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय सुनाया है।