Skip to main content

सावधान! ईद से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी अपील, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने ईद की तैयारियों को लेकर अमन कमेटी आरडब्ल्यूए और धार्मिक समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। लोगों ने जाफराबाद रोड पर लगने वाली पशु मंडी को हटाने का सुझाव दिया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने वीडियो प्रसारित न करने और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचने की अपील की।

पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमन कमेटी, आरडब्ल्यूए व धार्मिक समिति के सदस्यों के साथ ईद की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा व एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा रहे।

दिल्ली के उद्योग भवन को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली के उद्योग भवन और हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद इमारत को खाली करा लिया गया। दोपहर में मिले धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास की तलाशी के लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया है। पुलिस ईमेल की जांच कर रही है।

22 साल की नीसा क्यों नहीं रख रहीं एक्टिंग की दुनिया में कदम? पिता Ajay Devgn ने की ये बात क्लियर

जाह्नवी कपूर से लेकर सुहाना खान और शनाया कपूर-अनन्या पांडे सहित कई स्टार किड्स एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। हालांकि अजय देवगन और काजोल की लाडली अभी भी बॉलीवुड से काफी दूर हैं। हाल ही में अजय देवगन ने ये क्लियर किया कि उनकी बेटी इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए क्यों तैयार नहीं हैं।

आर्टिकल 370 पर कांग्रेस नेता ने की मोदी सरकार की तारीफ, बोले- 'जम्मू कश्मीर में बड़ी समस्या का अंत हुआ

'ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कई देशों की यात्रा पर है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया में कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने से जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद की समस्या खत्म हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 के समाप्त होने से कश्मीर में प्रगति का माहौल है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कई देशों की यात्रा पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच मिशन पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद इस समय इंडोनेशिया के दौरे पर हैं।

हरियाणा सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

चंडीगढ़ पुलिस को हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से परिसर को खाली करवाकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। बस निरोधक दस्ते ने भी जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।

चंडीगढ़। हरियाणा मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ पुलिस ने सचिवालय परिसर को खाली करवाया और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया।

अनुष्‍का शर्मा ने किस खूबसूरत मिस्‍ट्री गर्ल को गले लगाकर जश्‍न मनाया? RCB में विराट के करीबी से है ताल्‍लुक

अनुष्का शर्मा को पंजाब के खिलाफ आईपीएल क्वालिफायर-1 के दौरान जिस महिला के साथ देखा गया था वह मालविका नायक हैं। मालविका नायक इनोज टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप्स की देखरेख करती हैं। उनके पति निखिल डियाजियो इंडिया में आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू के पद पर काम करते हैं।

उत्‍तराखंड में डीएम साहब ने की बेहद सिंपल शादी, आए केवल 30 लोग; अब हर ओर हो रही चर्चा

चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने चिकित्सक डॉ. पूजा से सादगीपूर्ण विवाह किया। बिना किसी दिखावे के केवल परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। उन्होंने शादी के लिए सिर्फ तीन दिन की छुट्टी ली क्योंकि वे चारधाम यात्रा में व्यस्त थे। उनका यह विवाह समाज के लिए प्रेरणादायक है जो दिखाता है कि विवाह दो विचारों का मिलन है दिखावे का नहीं।