Skip to main content

जदयू के पूर्व विधायक की बढ़ेंगी मुश्किलें, कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने का दिया आदेश

सिवान जिले के महाराजगंज के पूर्व जदयू विधायक हेमनारायण साह की संपत्ति कुर्क करने का आदेश अदालत ने दिया है। यह आदेश मारपीट और लूटपाट के एक मामले में उनकी लगातार अनुपस्थिति के कारण दिया गया है। अधिवक्ता कृष्णकांत सिंह ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद अदालत ने यह कार्रवाई की है। पहले भी गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे जिनका अनुपालन नहीं हुआ।

सिवान। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह विशेष अदालत एमपी-एमएलए अरविंद कुमार सिंह की अदालत ने महाराजगंज के पूर्व जदयू विधायक हेमनारायण साह की संपत्ति को कुर्क करने हेतु प्रक्रिया जारी करने का आदेश पारित किया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक में खौफ, लाहौर रैली में आतंकी सैफुल्लाह की भारत को गीदड़भभकी; सिक्योरिटी में लगे रहे ISI अधिकारी

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर सैफुल्लाह कसूरी को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की सुरक्षा में लाहौर में एक रैली करते देखा गया। पहलगाम हमले के साजिशकर्ता कसूरी ने भारत के खिलाफ जहर उगला और हमले की जिम्मेदारी ली। रैली में हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी शामिल हुआ जिसने जिहाद का समर्थन किया।

पाकिस्तान की कथनी और करनी में कितना फर्क है, इसकी एक बानगी लाहौर में उस वक्त देखने को मिली, तब लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर सैफुल्लाह कसूरी पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की सिक्योरिटी में एक रैली करता देखा गया।

ढाई साल बाद मिला इंसाफ, अचानक गायब हो गई थी 19 साल की रिसेप्शनिस्ट; पूरी टाइमलाइन

वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने वाली 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट 18 सितंबर 2022 को लापता हुई थी। पुलिस ने रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और दो अन्य को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि युवती की चीला नहर में गिरने से मौत हो गई थी। 24 सितंबर को शव बरामद हुआ। लगभग 26 महीने की सुनवाई के बाद आरोपी दोषी पाए गए।

दुश्मन चाहे जहां हो, उसे हौंक दिया जाएगा…’, कानपुर में कनपुरिया अंदाज में बोले पीएम मोदी

कानपुर में पीएम मोदी ने 47 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा दुश्मन को घर में घुसकर मारेगा। मोदी ने कहा कि भारत अब आतंक पर तीन स्पष्ट रणनीति पर काम करता है और एटम बम की धमकियों से नहीं डरेगा।

'मैं तब कामयाब होती...' Deepika Padukone ने संदीप रेड्डी वांगा संग विवाद के बीच 'बैलेंस' को लेकर दिया बयान

दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रभास की अपकमिंग मूवी स्पिरिट से निकाले जाने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को लेकर छिड़े विवाद के बीच दीपिका ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया और बैलेंस को लेकर बात की है।

प्रभास स्टारर फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण का बाहर होना और संदीप रेड्डी वांगा का हैरान करने वाला पोस्ट इस वक्त फिल्मी गलियारों में हॉट टॉपिक बना हुआ है। इस बीच दीपिका ने एक हालिया इवेंट में 'बैलेंस' और 'खुशी' को लेकर बड़ा बयान दिया है जो उनके हालिया विवाद की ओर इशारा करता है।

डिवाइडर से टकराकर पलटी सवारियों से भरी बस, चार की मौत; एक दर्जन से अधिक घायल

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे घनश्यामपुर से जौनपुर सवारी भरकर जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दाहिनी तरफ पलट गई। दुर्घटना में बस में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बिक्रमगंज पहुंचे पीएम मोदी, 48500 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार दौरे के दूसरे दिन रोहतास के बिक्रमगंज पहुंचे। यहां वे 48500 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ खुली गाड़ी में मंच पर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। किसान सुमित्रा देवी ने उन्हें शाल भेंटकर सम्मानित किया।