Skip to main content

पीएम मोदी ने तिरंगा दिखाकर चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, इसके आगे एफिल टावर और कुतुब मीनार भी फेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। उन्होंने रियासी में चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पहले केबल-स्टेड अंजी पुल का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025: पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम: एक पेड़ मां के नाम

बरेली समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बरेली पुलिस लाइन में श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य के लिए योगदान देना है।  

एसएसपी महोदय द्वारा स्वयं वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया गया। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।  

गुरुग्राम में 23 अवैध कॉलोनियों को किया जमींदोज, 13 कंपनी समेत 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

गुरुग्राम के भोंडसी और सोहना इलाके में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने 13 से अधिक अवैध कॉलोनियों को जमींदोज करने के बाद जमीन मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। विभाग ने राजस्व रिकॉर्ड में जानकारी देते हुए रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए तहसीलदार को पत्र लिखा है। यह कार्रवाई अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार अभियान का हिस्सा है।

पहले अदा की नमाज, फिर मस्जिद के दानपात्र का ताला तोड़ हजारों की नकदी ले गया युवक

मेरठ के अब्दुल्लापुर में एक मस्जिद में नमाज़ पढ़ने के बहाने घुसे एक युवक ने दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये चुरा लिए। यह घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मेरठ। अब्दुल्लापुर में मस्जिद से एक युवक ने दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों की नकदी चोरी कर ली। आरोपित नमाज अदा के बहाने मस्जिद में घुसा था। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाना भावनपुर पर तहरीर दी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर रही है।

हेमंत सरकार ने केंद्र से कर दी एक और बड़ी डिमांड, अगर पूरी हुई मांग तो झारखंड में बदल जाएगा बहुत कुछ !

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर छह नए मेडिकल कॉलेज रांची में एम्स और मेडिको सिटी की स्थापना की मांग की। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत लंबित भुगतान का मुद्दा भी उठाया और रिनपास को अपग्रेड करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने दवा जांच के लिए दो लैब की स्वीकृति दी और रिम्स-2 के विरोध पर चिंता जताई।

रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र से झारखंड के लिए छह नए मेडिकल कालेज, रांची में एम्स तथा मेडिको सिटी की स्थापना की स्वीकृति की मांग की है।

ENG vs IND: बदल गया इंग्लैंड-भारत टेस्ट सीरीज का नाम, अब इन 2 महान खिलाड़ियों के नाम से मिलेगी पहचान

इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाली टेस्ट को तेंदुलकर-एंडरसन के नाम से जाना जाएगा। बीबीसी स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार पांच मैचों की सीरीज की तैयारी में नई ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा जो 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगी। गुरुवार को शुभमन गिल और गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

सड़क पर बकरीद की नमाज अदा की तो होगी FIR, मेरठ में ड्रोन से होगी न‍िगरानी; SSP ने दी ये चेतावनी

मेरठ में बकरीद की नमाज सड़क पर नहीं होगी केवल मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही अदा की जाएगी। पुलिस ने धर्म गुरुओं से बात करके इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। बिना अनुमति के किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं है और ईद की तरह ही सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।