राजा हत्याकांड से अब उठेगा पर्दा, पुलिस को मिला ये अहम सबूत; कौन है किलर... सोनम या कोई और?
इंदौर क्राइम ब्रांच और शिलांग पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी विशाल सिंह चौहान के घर की तलाशी ली। पुलिस को वारदात के दिन पहने गए कपड़े मिले हैं। आरोपी आनंद कुर्मी के मकान मालिक को यकीन नहीं हो रहा कि वह ऐसा कर सकता है। पुलिस चारों आरोपियों को शिलांग ले जाएगी। मेघालय पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को पटना से गिरफ्तार किया था।
इंदौर। शिलांग पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर मंगलवार को राजा रघुवंशी हत्याकांड के चार आरोपियों में से एक के घर की तलाशी ली। तलाशी इंदौर में आरोपी विशाल सिंह चौहान के घर पर की गई।
विदशों में खुल रही पाकिस्तान की पोल, प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल ने कहा- पाकिस्तान विश्व की सबसे बड़ी आतंकी फैक्ट्री
पहलगाम आतंकी हमले पर भारत का पक्ष रखने गए प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान की फासीवादी सोच को उजागर किया। रविशंकर प्रसाद ने जनरल आसिफ मुनीर के बयान को फासीवादी बताया जिसके अनुसार हिंदू और मुस्लिम साथ नहीं रह सकते। प्रतिनिधिमंडल ने यूरोप में हुए आतंकी हमलों का उदाहरण दिया जिनमें शामिल आतंकी पाकिस्तान से...
पहलगाम आतंकी हमला और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने के लिए यूरोपीय संघ और ब्रिटेन गए प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान की फासीवादी सोच को बेनकाब किया।
जम्मू-राजौरी नेशनल हाईवे पर मिला संदिग्ध बैग, इलाके में फैली सनसनी; तुरंत पहुंची सेना और पुलिस
राजौरी के कल्लर चौक पर एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने जांच की। बैग में विस्फोटक नहीं थे बल्कि कपड़े और किताबें मिलीं। पुलिस का मानना है कि बैग गलती से किसी वाहन से गिर गया होगा। इस घटना ने नागरिकों की सतर्कता को महत्वपूर्ण बताया।
क्या ज्योति मल्होत्रा को मिल जाएगी जमानत? यूट्यूबर ने कोर्ट में लगाई याचिका, अब पुलिस देगी जवाब
हिसार सेंट्रल जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में जमानत याचिका दायर की है। अदालत ने पुलिस को जवाब दाखिल करने का नोटिस जारी किया है। पुलिस 11 जून को अपना जवाब पेश करेगी। 16 मई को गिरफ्तार हुई ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया तंत्र के अधिकारियों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का आरोप है।
'मेरे मरण की बात...', Amitabh Bachchan को ट्रोल करना यूजर को पड़ा भारी, बिग बी ने ऐसे कर दी बोलती बंद
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिसके बाद एक यूजर ने उनकी उम्र पर तंज कसा। बिग बी ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानिए इस बारे में।
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन बड़े पर्दे पर अपना शानदार अभिनय प्रदर्शन दिखाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कनेक्ट रहने का हुनर भी अच्छे से जानते हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं जो हमेशा फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। हाल ही में, एक बार कुछ ऐसा ही हुआ।
Xiaomi की राह Huawei, Tesla ही नहीं Rolls-Royce और Mercedes को टक्कर देने के लिए लाई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार
स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi के बाद Huawei ने भी इलेक्ट्रिक कार बाजार में कदम रखा है। Huawei ने चीन में अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान Maextro S800 लॉन्च की है। यह कार Rolls-Royce Ghost और Mercedes-Maybach S-Class को टक्कर देगी। लॉन्च के पहले सप्ताह में ही इसे 3600 प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। Huawei और JAC Motors की साझेदारी में बनी इस कार में फाइव स्टार लाउंज जैसे फीचर्स हैं।
Oneplus के ये दो धाकड़ फोन जल्द होंगे लॉन्च! 7100 mAh बैटरी समेत मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
वनप्लस जल्द ही दो नए स्मार्टफोन Nord 5 और Nord CE 5 मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च करने की तैयारी में है। अफवाह है कि Nord 5 में 144Hz रिफ्रेश रेट 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर होगा। Nord CE 5 में 120Hz रिफ्रेश रेट डाइमेंशन 9400e प्रोसेसर और 7100 mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।