Skip to main content

लॉ स्टूडेंट के साथ गैंगरेप मामले में चौथी गिरफ्तारी, कॉलेज का सिक्योरिटी गार्ड अरेस्ट

पुलिस ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को भी गिरफ्तार किया है। गैंगरेप की घटना के मामले में अब तक ये चौथी गिरफ्तारी है। लॉ की छात्रा के साथ हुई घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। 25 जून को शाम 7.30 बजे के करीब पीड़िता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था।

कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित लॉ कॉलेज में लॉ स्टूडेंट से हुए गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। अब इस मामले में चौथे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

शो में बवाल मचाने आ रहा Anupamaa फेम ये एक्टर, कई कंटेस्टेंट के लिए बनेगा खतरा

बिग बॉस 19 जल्द ही 19 अगस्त को शुरू होने वाला है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। यह शो पांच महीने तक चलेगा और इसमें केवल टेलीविजन व बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शामिल होंगे। मेकर्स पुराने कॉन्सेप्ट को वापस ला रहे हैं, जिसमें सीक्रेट रूम और टास्क शामिल होंगे। 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।

टीवी के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 को लेकर काफी समय से चर्चा है। खबर है कि शो बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इसके लिए कंटेस्टेंट को अप्रोच भी किया जा रहा है। वहीं हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान शो को होस्ट करेंगे।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद AISATS ऑफिस में हुई पार्टी, एअर इंडिया से जुड़ी कंपनी ने 4 सीनियर अफसरों को नौकरी से निकाला

 हाल ही में एअर इंडिया का बोइंग 787-8 प्लेन अहमदाबाद में क्रैश हो गया था, जिसमें 259 लोगों की मौत हो गई। इसके कुछ ही दिनों बाद एयर इंडिया से जुड़ी कंपनी AISATS का स्टाफ ऑफिस में पार्टी करते देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर बवाल मच गया, जिसके बाद एअरपोर्ट गेटवे सर्विस प्रोवाइडर एआईएसएटीएस ने 4 सीनियर अफसरों को नौकरी से निकाल दिया।

Samsung का ये नया 5G फोन भारत में हुआ लॉन्च, ऑफर्स के साथ मिलेगा 16,499 रुपये में

Samsung Galaxy M36 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं डिटेल।

1 लाख 20 हजार कर्मचारियों का बढ़ा वेतन, CM नायब सैनी ने दी खुशखबरी; जानिए हर महीने अब कितनी मिलेगी सैलरी?

हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के तहत कार्यरत लगभग 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों को अब पांच प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जून से प्रभावी होगी, जिससे कर्मचारियों के वेतन में 812 रुपये से 1205 रुपये तक की वृद्धि होगी। बढ़ा हुआ जून का वेतन 1 जुलाई को जारी किया जाएगा।

चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के तहत विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत करीब 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों को अब ज्यादा वेतन मिलेगा।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर, ब्रेन स्ट्रोक के बाद ICU में भर्ती

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पहले से ही किडनी की बीमारी है और पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं। न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल में उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई है। उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया। जहां न्यूरोलाजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज कर र

इटावा में कथावाचक कांड के बाद उपद्रव मामले में बड़ी कार्रवाई, गगन यादव सहित 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज; 19 भेजे गए जेल

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के गांव दांदरपुर में गुरुवार को उपद्रव के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है और कठोर धाराओं में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पर पथराव और सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाना, हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालना आदि आरोपों में पुलिस ने अहीर रेजिमेंट के अध्यक्ष सहित 20 नामजद व एक अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने 19 लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।