Skip to main content

पुलिस ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को भी गिरफ्तार किया है। गैंगरेप की घटना के मामले में अब तक ये चौथी गिरफ्तारी है। लॉ की छात्रा के साथ हुई घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। 25 जून को शाम 7.30 बजे के करीब पीड़िता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था।

कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित लॉ कॉलेज में लॉ स्टूडेंट से हुए गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। अब इस मामले में चौथे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

25 जून को शाम 7.30 बजे के करीब पीड़िता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

अब पुलिस ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को भी गिरफ्तार किया है। गैंगरेप की घटना के मामले में अब तक ये चौथी गिरफ्तारी है। लॉ की छात्रा के साथ हुई घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम कॉलेज में एक छात्र संगठन की बैठक के बाद वो बाहर निकल रही थी, तभी आरोपियों ने उसे खींचकर गार्डरूम में ले गए। इसके बाद एक आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और दो अन्य ने उसकी मदद की।

आरोपी को नहीं आई रहम

पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान वो बार-बार छोड़ने की मिन्नतें कर रही थी और आरोपी के पैर भी पकड़ रही थी, लेकिन आरोपी रुका नहीं और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान वो बार-बार छोड़ने की मिन्नतें कर रही थी और आरोपी के पैर भी पकड़ रही थी, लेकिन आरोपी रुका नहीं और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

News Category