Skip to main content

Mumbai में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और बीएमसी अधिकारियों पर पथराव, कई घायल

 

Mumbai Stone pelting पवई इलाके में पुलिस और बीएमसी अधिकारियों पर पथराव की घटना सामने आई है। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इलाके को खाली करवाने गई पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। अब इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं।

बकरों ने रैंप वाक कर बिखेरा जलवा, भोपाल के किंग पर आया मुंबई के कारोबारी का दिल; लाखों में लगाई बोली


 

देश में इंसानों का रैंप वाक होना आम बात है। इस बीच एक बकरों के रैंप वाक करने का मामला सामने आया है। भोपाल लांबाखेड़ा के ड्रीम गार्डन में देश के बकरों का पहला रैंप वॉक शो आयोजित किया गया। इस शो में हट्टे-कट्टे बकरे रैंप वाक करते हुए अपना जलवा बिखेरते दिखाई दिए। शो में किंग नाम के एक बकरे को बहुत पसंद किया गया।

उत्तराखंड में कब आएगा मानसून, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट; इस बार 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान

 

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है

हर तरफ अंधेरा, 20 घंटे ड्राई फ्रूट खाकर किया गुजारा- ट्रेकरों ने सुनाई आपबीती

 

ट्रेकर जयप्रकाश वीएस ने बताया कि वह पूर्व में भी ट्रेकिंग के लिए उत्तराखंड आ चुके हैं। इस बार उनके साथ जो घटना हुई उसे शायद ही वह कभी भुला पाएंगे। बताया कि सोमवार शाम उनका दल सहस्रताल के लिए आगे बढ़ रहा था कि अचानक तेज वर्षा के बाद बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गईं। धीरे-धीरे तूफान आने लगा। इस कारण जो जहां था वहीं ही रुक गया।

ए-3 साइज की जगह A4 कागज का हो इस्तेमाल...', हाई कोर्ट में दर्ज हुई याचिका; अदालत ने जारी किया नोटिस

 

 

हाई कोर्ट में आज भी अंग्रेजों के नियमों के मुताबिक कागज का इस्तेमाल हो रहा है। इससे न केवल कागज की जमकर बर्बादी हो रही है बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए चंडीगढ़ निवासी विवेक तिवारी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर ए-3 साइज की जगह ए-4 कागज का इस्तेमाल करने की मांग की है।

भगवंत मान और सुनील जाखड़ दें इस्तीफा, किस बात पर राजा वड़िंग ने कर दी ये मांग

 

कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना से जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। राजा वड़िंग ने कहा कि नैतिकता के आधार पर सीएम भगवंत मान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ इस्तीफा दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महज 26 महीने में ही पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को नकार दिया है।

बीजेपी से अयोध्‍या सीट छीनने वाले सपा प्रत्‍याशी अवधेश प्रसाद का पहला र‍िएक्‍शन, कह दी ये बड़ी बात

 

 

फैजाबाद लोकसभा सीट से जीते अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा बीजेपी हर पहलुओं पर फेल रही है इनका कोई मुद्दा नहीं था इनका मुद्दा मंदिर-मस्जिद हिंदू पाकिस्तान ...जबकि देश का मुद्दा महंगाई बेरोजगारी...इसलिए इनकी हार की शुरुआत हुई है अभी अयोध्या से हुई लेकिन वो दिन दूर नहीं जब पूरे देश से बीजेपी का सफाया होगा।