
Toyota Fortuner price hike जापानी वाहन निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से डी सेगमेंट की एसयूवी के तौर पर Toyota Fortuner को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस एसयूवी को खरीदना महंगा हो गया है। एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं।
भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जापान की वाहन निर्माता Toyota की ओर से भी डी सेगमेंट एसयूवी के तौर पर Toyota Fortuner SUV को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस एसयूवी को खरीदने के लिए ज्यादा कीमत देनी होगी। एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। किन वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी हुई है और अब इसके बेस वेरिएंट की कीमत कितने रुपये से शुरू हो रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Toyota Fortuner SUV
टोयोटा की ओर से फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में Toyota Fortuner SUV को भारतीय बाजार में उपलब्ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।
कितनी हुई बढ़ोतरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी की कीमत में 68 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। एसयूवी के कई वेरिएंट्स की कीमत में अलग अलग बढ़ोतरी की गई है। इसके बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वेरिएंट तक की कीमत में बदलाव किया गया है।
किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी
Toyota Fortuner के 4X2 पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत में 68 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा 4X2 डीजल MT, 4X2 डीजल AT, 4X4 डीजल MT, GR-S, 4X4 डीजल MT लेजेंडर और 4X4 AT लेजेंडर जैसे वेरिएंट्स की कीमत में 40 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
बेस वेरिएंट की कितनी हुई कीमत
एसयूवी के बेस वेरिएंट को अब 36.05 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध (Fortuner new prices 2025) करवाया जा रहा है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत अब 52.34 लाख रुपये हो गई है।
किनसे है मुकाबला
Toyota Fortuner SUV को भारतीय बाजार में फुल साइज या डी सेगमेंट एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। बाजार में इस एसयूवी को MG Gloster, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tiguan जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है। जल्द ही इस एसयूवी को MG Majestor से भी चुनौती मिलेगी।
- Log in to post comments
- 2 views