Skip to main content

शादी बरातों का सीजन शुरू होते ही महंगा हुआ टमाटर,आलू के भी दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट

देहरादून समाचार

शादियों का सीजन शुरू होते ही टमाटर महंगा हो गया। आलू के भी दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया।

शादियों का सीजन शुरू होते ही टमाटर के दाम में भी तेजी आई है। दो दिन में ही टमाटर 20 रुपये तक महंगा हुआ है। इसके साथ ही आलू के दाम में भी पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों का रसोई का बजट बिगड़ गया है। राजधानी दून में सहालग शुरू होते ही सब्जियों की मांग बढ़ी है।

ट्रंप के H1B वीजा फीस से बेफिक्र, ये हैं अमेरिका में सबसे ज्यादा भारतीय कर्मचारियों वाली 'स्वदेशी' IT कंपनियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच1बी वीजा 100000 डॉलर की भारी फीस लगाने के फैसले से चर्चा हो रही है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज अमेरिका में सबसे अधिक भारतीयों को नौकरी देने वाली कंपनी है जिसके 22700 कर्मचारी हैं।मोहनदास पई के अनुसार इससे अमेरिकी कंपनियां ऑफशोरिंग बढ़ाएंगी जिससे भारत को लाभ होगा।

देश भर में छाया पहाड़ का ये फल, दिल्ली, मुंबई, गुजरात और पंजाब से भारी मांग

पहाड़ों का मौसमी फल आडू दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में खूब पसंद किया जा रहा है। हल्द्वानी मंडी में रोजाना 50 टन आडू आ रहा है जिसमें से 70% दूसरे राज्यों को भेजा जा रहा है। उत्तराखंड के आडू की मांग औषधीय गुणों के कारण बढ़ रही है जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है। इस बार अच्छी गुणवत्ता के चलते फलों की मार्केट में भारी मांग है।

हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों का मौसमी फल आडू दूसरे राज्यों में छा रहा है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि राज्यों में आडू की काफी डिमांड है। हल्द्वानी बाजार की तुलना में बाहर आडू ज्यादा बिक रहा है। नवीन मंडी में रोजाना करीब 50 टन आडू पहाड़ से पहुंच रहा है।

Gold Price Today: लगातार गिरावट के बाद फिर चढ़ा सोने का भाव, क्या है कीमत?

Gold Price Today 19th May 2025 आज 19 मई को सोने का भाव चढ़ गया है। एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत में 700 रुपये से भी ज्यादा बढ़ोतरी आई है। बीते दिनों सोने के दाम में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि आज सोने के भाव फिर से उछला है। आइए जानते हैं कि 19 मई को सोने और चांदी का दाम क्या है?

आज 19 मई को सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये बढ़ोतरी एमसीएक्स यानी Multi Commodity Exchange में देखी गई है। एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने के भाव  में सुबह 10.16 बजे 724 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल देखा गया है।

सोने के भाव में आज भी गिरावट, क्या आगे भी कम होगी कीमत

आज 16 मई शुक्रवार के दिन सोने के दाम में फिर एक बार हल्की गिरावट आई है। एमसीएक्स में सोने का भाव अभी 1 फीसदी से भी कम फिसला है। हालांकि ये बात गौर करने वाली है कि पिछले दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। ऐसे में निवेशकों में ये कन्फ्यूजन है कि क्या आगे भी कीमत घट सकती है?

शुक्रवार के दिन सोना एक बार फिर फिसला है। पिछले दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा सकती है। वहीं पिछले महीने एक ऐसा समय भी रहा जब 10 ग्राम सोना 1 लाख रुपये के करीब पहुंच गया था।

Gold Price Today: अभी भी है मौका, सोने के भाव में हल्की बढ़त; जानें आज क्या है 24 कैरेट का दाम

आज 13 मई को सोने के भाव में हल्की बढ़त आई है। सोने के दाम में लगभग 70 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। सोने की मांग सबसे ज्यादा शादी के सीजन या उत्सव के समय होती है। चलिए जानते हैं कि मंगलवार के दिन देश भर में सोने का दाम कितना है। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी जानेंगे