Skip to main content

पीएम मोदी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान', पटना के बाद सूरत में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता

बिहार में कांग्रेस पार्टी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद से राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। इस मामले में आरोपी रफीक रिजवी उर्फ राजा की गिरफ्तारी हो चुकी है। भाजपा इसको लेकर कांग्रेस के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रही है।

पहले, बिहार में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और अब ताजा घटनाक्रम गुजरात के सूरत से सामने आया है, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और माफी की मांग की। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई।

बिहार SIR में आपत्ति दर्ज कराने की बढ़ेगी समय सीमा? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, 8 सितंबर को सुनवाई

राष्ट्रीय जनता दल और एआईएमआईएम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान में आपत्तियां दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। कोर्ट इस मामले पर 8 सितंबर को सुनवाई करेगा। राजद ने बाढ़ के कारण लोगों को हो रही मुश्किलों का हवाला देते हुए सीमा बढ़ाने का आग्रह किया है 

Bihar News: दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, अमित कुमार और प्रशांत कुमार बने ACEO

बिहार में दो आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अमित कुमार पांडेय को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है साथ ही वह बाल विकास सेवाओं का प्रभार भी संभालेंगे। प्रशांत कुमार सीएच को भी यही पद मिला है और वह भी पंचायती राज के निदेशक बने रहेंगे।

पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की।

अचानक दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, साथ में ट्रैवल कर रहे 2 दिग्गज नेता; अब क्या होने वाला है?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को निजी यात्रा पर दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और संजय झा भी दिल्ली गए हैं। संभावना है कि वे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मिलेंगे जिन्हें नीतीश कुमार पहले ही समर्थन दे चुके हैं। उनके बुधवार को पटना लौटने की उम्मीद है।

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दोपहर बाद सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री निजी यात्रा पर दिल्ली गए हैं।

'तेजस्वी को CM उम्मीदवार मानने को भी तैयार नहीं राहुल गांधी', कद्दावर नेता के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

भाजपा नेता सैयद शहनवाज हुसैन ने विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के विकास के लिए 14 लाख करोड़ रुपये दिए हैं और राज्य में कई विकास कार्य हो रहे हैं जिनमें नए एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे शामिल हैं। राज्य में रोजगार और मुफ्त बिजली पर भी सरकार काम कर रही है।

निषाद वोट बैंक पर बिहार में सियासत तेज, महागठबंधन ने मुकेश सहनी को बनाया चेहरा; क्या है NDA का प्लान?

बिहार में विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही निषाद वोट बैंक की राजनीति फिर से शुरू हो गई है। एनडीए किसी चेहरे को आगे करने से बच रहा है जबकि महागठबंधन ने मुकेश सहनी को आगे किया है। बिहार में निषाद समाज की आबादी लगभग 7-8% है और कई सीटों पर उनका प्रभाव है। देखना होगा कि निषाद समाज किस गठबंधन को पसंद करता है?

पटना। विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर निषाद वोट बैंक की राजनीति शुरू हो गई है। बिहार की राजनीति के दोनों गठबंधन निषाद वोट बैंक को अपने साथ करने के लिए अपने पत्ते सजाने में जुट गए हैं।

आज अररिया में गरजे महागठबंधन के नेता, तेजस्वी ने कहा- चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बन गया है

अररिया में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह बिहार के लोगों को उनका हक दिलाकर रहेंगे और वोट चोरी नहीं होने देंगे। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा का समर्थन करने का आरोप लगाया। मुकेश सहनी ने वोट के अधिकार के लिए लड़ने का आह्वान किया जबकि दीपांकर भट्टाचार्य ने मतदाता सूची से नाम हटाने पर सवाल उठाए।

अररिया। शहर के चांदनी चौक पर सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम वोट चोरी नहीं होने देंगे। पूरी शक्ति से लड़ाई लड़ रहे हैं। बिहार के लोगों को उसका हक दिलाकर ही रहेंगे।

बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट के रुख के बाद राजनीतिक दल सक्रिय, दावे-आपत्तियों को लेकर तैयारी तेज

सप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची पर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। सीपीआई (एमएल) ने तुरंत नौ आपत्तियां दर्ज कराई हैं जबकि अन्य दल भी तैयारी कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने जिलों को अतिरिक्त तैयारी करने के निर्देश दिए हैं क्योंकि व्यक्तिगत दावे-आपत्तियों की संख्या भी बढ़ रही है

बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियों से अब तक दूर रहे राजनीतिक दल अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सक्रिय हुए है। बिहार के मान्यता प्राप्त दल सीपीआई (एमएल) ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अगले ही दिन ड्राफ्ट सूची को लेकर नौ दावे-आपत्तियां दर्ज कराई है

चली समियाना में आज तोहरे चलते गोली…...पर युवक का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, मधुबनी के बिस्फी का मामला

बिस्फी थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव में छठी कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ। वायरल वीडियो में बार बालाएं ठुमके लगा रही हैं और एक युवक पिस्टल लहरा रहा है। ग्रामीणों ने हथियारों के प्रदर्शन पर चिंता जताई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

बिस्फी(मधुबनी)। स्थानीय थाना क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। जानीपुर गांव में आयोजित एक छठी कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरभंगा के गौड़ाबौराम में चार बच्चों की डूबने से मौत, कमला नदी में स्नान करने के दौरान हुई घटना

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कमला नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। बसौली गांव के आठ बच्चे नदी में नहाने गए थे जिनमें से चार तेज धारा में बह गए। मृतकों में शीतला कुमारी लक्ष्मी कुमारी अंशु कुमारी और रोहित कुमार शामिल हैं। रोहित ने दो बच्चियों को बचाया लेकिन अन्य को बचाने में खुद डूब गया।

गौड़ाबौराम। गौड़ाबौराम प्रखंड क्षेत्र के बेलाही घाट स्थित कमला नदी में शनिवार को डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना से स्वजन में कोहराम मच गया।