Skip to main content

कोहाडापीर क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना से 60 दुकानों में लगे लाल निशान से व्यापारियों में मचा हड़कंप

बरेली समाचार 

100 साल पुराने नक्शों पर कार्रवाई का आरोप, सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ व्यापारियों में गुस्सा

बरेली: शहर के कोहाड़ापीर से धर्मकांटा मार्ग तक इन दिनों खामोशी और भय का माहौल है। वजह है नगर निगम द्वारा दुकानों पर लगाए गए लाल निशान।

सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण में नगर निगम ने करीब 60 दुकानों को चिन्हित किया है।

सोमवार को निगम टीम ने सड़क के दोनों ओर 31-31 फीट की नापजोख कर जब दुकानों पर लाल निशान लगाए, तो पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

छन जाता कुहरा- रचना इंद्रदेव त्रिवेदी

सामयिक रचना   -  12.1.2026 

बरेली 
कभी-  कभी तो बड़े प्रात ही, आ जाता कुहरा। 
और कभी दिन चले रात को, गहराता कुहरा।।

कभी पेड़ पर, कभी सड़क पर, ये छाया रहता, 
मन आ जाता तो घर - आंगन, इतराता कुहरा।।

पोखर, ताल, नदी सब पर ही, चादर बन छाता, 
चमकी धूप तो पक्षी बनकर, उड़ जाता कुहरा।।

आंखों में ये रेतकणों सा, चुभ - चुभ जाता है, 
और कभी शीतल जलकण सा, मन भाता कुहरा।।

अभी यहां था, अभी वहां था, मनमौजी दिखता, 
कभी नवेली दुल्हन जैसा, शरमाता कुहरा।।

बरेली कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया

बरेली समाचार 
बरेली: आज कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए पार्टी की आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना घोषित की गई और कांग्रेस के चुनावी शंखनाद का आगाज़ किया गया।

12 जनवरी 2026 आज का राशिफल देख क्या कहते हैं आपके सितारे

12 जनवरी 2026 राशिफल
*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
*आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कोई पुराना दोस्त आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को लेकर कि व्यापक समीक्षा ,जरा सी चूक पर होंगी सख्त कार्रवाई

बरेली समाचार

बरेली।एसएसपी अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी त्योहारों की तैयारी तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से रविवार को गूगल मीट के माध्यम से तीन घंटे लंबी समीक्षा बैठक की।

यह समीक्षा गोष्ठी 11 जनवरी 2026 को शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, एलआईयू, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी शामिल हुए।

सड़क दुर्घटनाओं पर सख्ती, सीसी टीमों पर गिरी गाज SSP बरेली अनुराग आर्य ने ZFD (Zero-Fatality District) अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं की गहन समीक्षा की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में बड़ी चूक, गाय से टकराई कार

बरेली समाचार

बरेली: शनिवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में उस समय बड़ी चूक सामने आई, जब पीलीभीत बाईपास पर बजरंग ढाबे के पास अचानक एक गाय उनकी कार के सामने आ गई। गाय से टकराने के कारण वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि डिप्टी सीएम सुरक्षित रहे। घटना के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उनकी गाड़ी बदलवाई और उन्हें दूसरी कार से सुरक्षित एयरपोर्ट पहुंचाया। घटना के समय डिप्टी सीएम बरेली से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रहे थे। हादसे के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मच गई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि वीआ