Skip to main content

'पैनिक अटैक आया तो इनहेलर दिया, फिर भी दुष्कर्म करता रहा मनोजीत'; कोलकाता केस में पीड़िता का खुलासा

कोलकाता गैंगरेप केस में पीड़िता ने एक नया खुलासा किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि घटना से पहले उसे पैनिक अटैक आया था जिसके बाद आरोपियों ने इनहेलर मंगाया। इनहेलर लेने के बाद पीड़िता ने भागने की कोशिश की लेकिन कॉलेज का मेन गेट बंद था। इसके बाद आरोपियों ने गैंगरेप को अंजाम दिया।

ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट का बढ़ गया टाइम, रेल मंत्री की मंजूरी; इन नियमों में भी हुआ बदलाव

भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। अब रिजर्वेशन चार्ट 4 घंटे के बजाय 8 घंटे पहले बनेगा जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट पिछली रात 9 बजे तैयार किया जाएगा। जुलाई से यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) में भी बदलाव होंगे जिससे प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुक किए जा सकेंगे।

भारतीय रेल के यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आने वाले समय में अब रिजर्वेशन चार्ट 4 घंटे के बजाय आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को सहूलियत होगी।

फॉर्म भरना होगा, दस्तावेज दिखाने होंगे... बिहार में EC ने शुरू किया विशेष गहन सत्यापन; वोटर्स के लिए क्या-क्या बदला?

चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य शुरू किया है। राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 7.89 करोड़ मतदाताओं को फिर से गणना फॉर्म भरना होगा और अपने निवास का प्रमाण देना होगा। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को गणना पूरी होने तक अन्य कार्यों से मुक्त रखा गया है।

मतदाता सूची से जुड़ी गड़बड़ियों को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में बढ़े चुनाव आयोग ने बिहार से मतदाता सूची के सत्यापन की ऐतिहासिक शुरूआत की है। शनिवार को आयोग ने राज्य के सभी 243 विधानसभाओं में एक साथ मतदाता सूची के सघन सत्यापन का काम शुरू किया।

'आपकी यात्रा नए युग का शुभारंभ', शुभांशु शुक्ला के साथ बातचीत में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में मौजूद भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से बात की है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शुभांशु शुक्ला के साथ बातचीत की तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से कहा कि आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में मौजूद भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से बात की है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शुभांशु शुक्ला के साथ बातचीत की तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

लॉ स्टूडेंट के साथ गैंगरेप मामले में चौथी गिरफ्तारी, कॉलेज का सिक्योरिटी गार्ड अरेस्ट

पुलिस ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड को भी गिरफ्तार किया है। गैंगरेप की घटना के मामले में अब तक ये चौथी गिरफ्तारी है। लॉ की छात्रा के साथ हुई घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। 25 जून को शाम 7.30 बजे के करीब पीड़िता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था।

कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित लॉ कॉलेज में लॉ स्टूडेंट से हुए गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। अब इस मामले में चौथे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद AISATS ऑफिस में हुई पार्टी, एअर इंडिया से जुड़ी कंपनी ने 4 सीनियर अफसरों को नौकरी से निकाला

 हाल ही में एअर इंडिया का बोइंग 787-8 प्लेन अहमदाबाद में क्रैश हो गया था, जिसमें 259 लोगों की मौत हो गई। इसके कुछ ही दिनों बाद एयर इंडिया से जुड़ी कंपनी AISATS का स्टाफ ऑफिस में पार्टी करते देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर बवाल मच गया, जिसके बाद एअरपोर्ट गेटवे सर्विस प्रोवाइडर एआईएसएटीएस ने 4 सीनियर अफसरों को नौकरी से निकाल दिया।

हैंगर में जाएगा केरल में फंसा F-35 लड़ाकू विमान, लेकिन UK ने रख दी ये शर्त; जानिए किस बात से डर रहा ब्रिटेन

केरल में दो हफ्ते से फंसे एफ-35 लड़ाकू विमान को आखिरकार हैंगर में ले जाने के लिए ब्रिटेन ने सहमति दे दी है, लेकिन शर्त यह है कि यह काम उनकी इंजीनियरिंग टीम के पहुंचने के बाद ही होगा। यह विमान भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास के बाद तकनीकी खराबी के कारण तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरा था।

केरल में दो हफ्ते से फंसे एफ-35 लड़ाकू विमान को आखिरकार हैंगर में ले जाने के लिए ब्रिटेन ने सहमति दे दी है। हालांकि ब्रिटेन की तरफ से ये शर्त भी रख दी गई जब यूके की इंजीनियरिंग टीम पहुंचे, उसके बाद ही ऐसा किया जाए।

असम में गिराई गई 128 साल पुरानी मस्जिद, लेकिन नहीं हुआ कोई बवाल; जानिए क्या है मामला

असम के डिब्रूगढ़ शहर में जल निकासी व्यवस्था बनाने के लिए 128 साल पुरानी चौलखोवा जामा मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया। यह कदम शहर की जलभराव की समस्या को हल करने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह विध्वंस भूमि अधिग्रहण की कानूनी प्रक्रिया और आपसी सहमति के आधार पर हुआ है, न कि जबरन। मस्जिद कमेटी ने भी शहर के व्यापक हित में इस निर्णय का...

ब्लैकबॉक्स से डाटा हुआ डाउनलोड, टेकऑफ के बाद विमान के अंदर क्या-क्या हुआ? सामने आएगी सारी सच्चाई

12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के दोनों ब्लैक बॉक्स से डेटा सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। भारतीय एजेंसी एएआईबी और अमेरिकी एजेंसी एनटीएसबी के अधिकारी दिल्ली में इस डेटा की गहन जांच कर रहे हैं। इस जांच का उद्देश्य दुर्घटना के कारणों का पता लगाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है। ब्लैक बॉक्स को सुरक्षित रूप से बरामद कर दिल्ली लाया गया था और अब उनकी विस्तृत जांच जारी है।  

SCO में नापाक चाल चल रहा था चीन, साझा घोषणा पक्ष पर भारत ने क्यों नहीं किया हस्ताक्षर? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत ने आतंकवाद पर अपनी स्पष्ट नीति दोहराई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया क्योंकि इसमें पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र नहीं था और यह भारत की चिंताओं को सही ढंग से प्रदर्शित नहीं कर रहा था। उन्होंने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की आलोचना की और कहा कि आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं हो सकता। भारत ने स्पष्ट किया कि वह एससीओ में तभी रहेगा जब उसके हितों की रक्षा होगी।