Skip to main content

हुर्रे: स्वतंत्रता दिवस व राखी पर पांच दिन की छुट्टी, उत्‍तराखंड में गेस्ट हाउस 50% तक बुक; गुलजार रहेंगे पर्यटन स्थल

हुर्रे: स्वतंत्रता दिवस व राखी पर पांच दिन की छुट्टी, उत्‍तराखंड में गेस्ट हाउस 50% तक बुक; गुलजार रहेंगे पर्यटन स्थल

Independence Day 2024 Holiday 15 से 19 अगस्त के बीच गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस में करीब 50 प्रतिशत की बुकिंग आ गई है। हालांकि मौसम खराब होने से उच्च हिमालय क्षेत्रों के अधिकतर रास्ते बंद हैं और पर्यटक वहां जाने से कतरा भी रहे हैं लेकिन निचले इलाकों में अच्छी-खासी भीड़ रहने वाली है। पर्यटक मौसम को देखते हुए पहाड़ में जाने का प्लान बनाएं।

Dehradun: 15 अगस्त पर परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया बदला हुआ रूट प्‍लान

Dehradun: 15 अगस्त पर परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया बदला हुआ रूट प्‍लान

Independence Day 2024 स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। वीआईपी व अधिकारी ईसी रोड सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कांवेन्ट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआइपी द्वार (मुख्य गेट नंबर-एक) से प्रवेश करेंगे। वीआईपी व अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे रैंप एवं खाली मैदान में होगी।

उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में हुई बैठक, विधायकों ने प्रभारी के सामने संगठन के विरुद्ध खोला मोर्चा

उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली में हुई बैठक, विधायकों ने प्रभारी के सामने संगठन के विरुद्ध खोला मोर्चा

उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं की नई दिल्ली में बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी कुमार सैलजा ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की खोई प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए सभी से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। कुमारी सैलजा मंगलवार को भी प्रदेश के विधायकों के साथ बैठक करेंगी। । यह समिति वरिष्ठ नेताओं से समन्वय कर निर्णय लेगी।

धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दिल्ली दौरों से चर्चा को मिला बल

 

 

धामी मंंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा जोरों पर हैं। सीएम और कई मंत्रियों के दिल्ली दौरे के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ा है। फिलहाल मंत्रिमंडल में चार पद खाली है। मुख्यमंत्री धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल की जब शपथ ली थी तब मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त रखे गए थे। राज्य में मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य ही मंत्रिमंडल में हो सकते हैं।

देहरादून: सामान लेने कैंटीन गया था फौजी का परिवार, चोरों ने घर पर बोला धावा; उड़ाए नकदी व गहने

Dehradun Crime परिवार सहित कैंटीन गए फौजी के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि चोर कबाड़ी थे जोकि कंधे में थैला लेकर घूम रहे थे। गिरोह में एक महिला भी शामिल होनी बताई जा रही है। चोर घर से नकदी व घने चोरी करके ले गए। चोरी हुए सामान में सोने चांदी के गहने लेपटाप व अन्य सामान शामिल है।

क्या होता है गुरिल्ला युद्ध? इसके जरिए भारत ने चीन को चटाई थी धूल; महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी थे इसमें महारथीg

guerrilla War यह छापामारी युद्ध पद्धति है जो इस विधा में निपुण होता है उन्हें गुरिल्ला कहा जाता है। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद 1963 में भारत सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट के अधीन एसएसबी का गठन किया। गुरिल्ला युद्ध के लिए हिमाचल के सराहन और उत्तराखंड के ग्वालदम में प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया। युवतियों को उत्तराखंड के पौड़ी में प्रशिक्षण दिया जाता था।

उत्‍तराखंड सिडकुल नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पूर्व सहायक महाप्रबंधक सहित तीन पर मुकदमा, निर्माण कार्यों में हुआ था करोड़ों का घोटाला

उत्‍तराखंड सिडकुल नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पूर्व सहायक महाप्रबंधक सहित तीन पर मुकदमा, निर्माण कार्यों में हुआ था करोड़ों का घोटाला

 पांच वर्ष चली लंबी जांच के बाद राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) में फर्जी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर दी गई नियुक्तियों से जुड़े घोटाले की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। सिडकुल नियुक्ति फर्जीवाड़ा से जुड़ा यह पहला मुकदमा है। जांच टीम की मानें तो जल्द कुछ अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।

उत्‍तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों की होगी जांच, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लगाए थे आरोप

उत्‍तराखंड में अवैध रूप से संचालित मदरसों की होगी जांच, बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लगाए थे आरोप

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखा है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना ने बताया कि आइएसबीटी के पास आजाद कालोनी में संचालित मदरसा जामिया तुस्सलाम अल इस्लामिया में अध्ययनरत 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर टीम ने औचक निरीक्षण किया था। जहां उन्‍हें कई अनियमितता मिलीं।

उत्‍तराखंड: परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, प्रदेशभर के कार्यालयों में काम शुरू

उत्‍तराखंड: परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, प्रदेशभर के कार्यालयों में काम शुरू

चार दिन से चली आ रही परिवहन कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल शुक्रवार दोपहर समाप्त हो गई। मंगलवार से ठप पड़ा ड्राइविंग लाइसेंस वाहनों के पंजीकरण फिटनेस टैक्स आदि समेत प्रवर्तन का काम शुरू हो गया है। परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत ने बताया कि मामले में जो जांच समिति गठित की गई थी उसने दुर्घटना में दोनों कर्मचारियों की कोई लापरवाही नहीं पाई है।

Uttarakhand Weather: आज चार जिलों में तेज बौछार के आसार, चमोली में नदी में लगी ट्राली से गिरकर एक की मौत

Uttarakhand Weather: आज चार जिलों में तेज बौछार के आसार, चमोली में नदी में लगी ट्राली से गिरकर एक की मौत

Uttarakhand Weather उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है। दून में आज भी मौसम विभाग ने मध्यम से तीव्र वर्षा के एक से दो दौर होने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज शुक्रवार को देहरादून बागेश्वर चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं।