Skip to main content

दून में लगातार नौवें दिन तापमान 40 डिग्री सेल्‍स‍ियस के पार, मैदानी क्षेत्रों के ल‍िए लू का ऑरेंज अलर्ट

 

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने के कारण झुलसाने वाली तपिश और लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आसमान से आग बरस रही है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मई में आल टाइम हाई पहुंचने के बाद जून में भी दून के अधिकतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर धुलाई के लिए रोकी गई ट्रेन, बोगी में रखा था प्लास्टिक का बैग; खोलकर देखा तो उड़े होश


 

ऋषिकेश से रानी लक्ष्मीबाई जंक्शन (इंदौर) के बीच चलने वाली उज्जैन एक्सप्रेस में महिला के कटे हाथ-पैर मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी और आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इंदौर में भी एक ट्रेन से महिला का धड़ मिला है जिसके हाथ-पैर नहीं है। ऐसे में ऋषिकेश में मिले मानव अंग उसी महिला के होने की आशंका भी जताई जा रही है।

केंद्र में नई सरकार बनते ही उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार

 

Uttarakhand News: 

Uttarakhand News केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में उत्तराखंड को मिलने वाली जून माह की धनराशि के साथ एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की है। दो माह की यह किस्त से देश के तमाम राज्यों के साथ ही उत्तराखंड को भी राहत मिली है। केंद्र की नई सरकार का नया बजट अभी आना है।

Traffic Rule तोड़ने पर युवक को रोका तो पुलिसकर्मियों की कर दी पिटाई, वर्दी फाड़ने की भी आरोप

 

 

जागरण संवाददाता ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में यातायात नियम तोड़ने से रोकने पर युवक ने हेड कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। आरोपित इतने पर ही नहीं रुका हाथापाई के बाद उसने हेड कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ डाली। बीच-बचाव के लिए पहुंचे चौकी प्रभारी से भी अभद्रता की। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इधर NDA की बैठक में शामिल होने पहुंचे CM योगी, उधर मां की तबीयत फिर बिगड़ी; अस्पताल में हुईं भर्ती

 

Yogi Adityanath Mother Admitted to Hospital एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्‍ली गए हैं तो उनकी माता सावित्री देवी एक बार फिर एम्स में भर्ती हुई हैं। इससे पहले सावित्री देवी 15 मई को एम्स में एडमिट हुई थी। योगी आदित्‍यनाथ का गांव यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव है जो ऋषिकेश से डेढ़ दो घंटे की दूरी पर है।

कहीं आने-जाने पर बंदिश लगाती थी सास... बहू ने बनाया रास्‍ते से हटाने का प्‍लान, एक लाख में किराएदार को दी सुपारी

 

Murder in Doiwala मृतका की बहू ने ही इस हत्याकांड का खेल रचा था जिसके लिए उसने अपने किराएदार के साथ एक लाख रुपये में सौदा तय किया था। माजरी ग्रांट के लालतप्पड़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पुलिस ने फरार सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की बहू ज्योति तथा उनके किराएदार आवेश अंसारी उर्फ छोटू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

सीमित पार्किंग...बढ़ते वाहन... Mussoorie में लग रहा जाम, पर्यटक और स्‍थानीय लोग परेशान

 

Jam in Mussoorie मैदानी राज्यों में बढ़ती गर्मी और स्कूलों की छुट्टियों के चलते पर्यटक उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। यहां स्थिति सप्ताहांत पर और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि मसूरी में वाहनों की पार्किंग क्षमता महज 2000 है। सप्ताहांत में यहां कई बार 3000 से अधिक वाहन पहुंच जाते हैं। जाम को दूर करने के लिए कई योजनाएं बनाई गईं लेकिन स्थिति आज भी वैसी ही है।

उत्तराखंड में कब आएगा मानसून, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट; इस बार 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान

 

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। जो कि सामान्य के करीब ही माना जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है

हर तरफ अंधेरा, 20 घंटे ड्राई फ्रूट खाकर किया गुजारा- ट्रेकरों ने सुनाई आपबीती

 

ट्रेकर जयप्रकाश वीएस ने बताया कि वह पूर्व में भी ट्रेकिंग के लिए उत्तराखंड आ चुके हैं। इस बार उनके साथ जो घटना हुई उसे शायद ही वह कभी भुला पाएंगे। बताया कि सोमवार शाम उनका दल सहस्रताल के लिए आगे बढ़ रहा था कि अचानक तेज वर्षा के बाद बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गईं। धीरे-धीरे तूफान आने लगा। इस कारण जो जहां था वहीं ही रुक गया।

पांचों सीट पर भाजपा आगे... जश्‍न शुरू... ढोल की थाप पर थिरक रहे नेता... हवा में मिला गुलाल


 

Uttarakhand Election Result 2024 उत्‍तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण 19 अप्रैल को मतदान सम्‍पन्‍न हुआ। देश की 18वीं लोकसभा के लिए मंगलवार चार जून को मतगणना हुई। इस दौरान उत्‍तराखंड की पांचों सीट पर भाजपा ने शुरुआत के लीड ले ली। दोपहर तक यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। जिसके बाद उत्‍तराखंड की राजधानी में भाजपाइयों का जश्‍न का दौर शुरू हो गया।