Bulandshahr News: महर्षि वाल्मीकि आश्रम में युवक की बेरहमी से हत्या, हमलावर ने ईंटों से सिर पर किया प्रहार
एक युवक की सिर पर ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की लेकिन अभी तक स्वजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक की पहचान रजत उर्फ गद्दी के रूप में हुई है। वह आश्रम में साफ-सफाई का काम करता था और वहीं सोता भी था। मामले की जांच जारी है।
बुलंदशहर। खुर्जा के तहसील मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सिर पर ईंटों से प्रहार कर युवक की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। अभी मामले में स्वजन की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
Muzaffarnagar Accident: रेलिंग तोड़ते हुए हिंडन नदी में गिरा मिट्टी से भरा ट्रक, दो लोगों की मौत
बुढ़ाना के हिंडन नदी पुल पर एक भीषण दुर्घटना में मिट्टी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में सकुशल बाहर निकाला गया। मृतकों के स्वजन को सूचित किया गया है।
बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर। कस्बे के हिंडन नदी पुल पर मिट्टी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। घटना में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में सकुशल बाहर निकाला गया।
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, आगरा के दो युवकों की मौत
यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें आगरा निवासी दो युवकों की मौत हो गई। आगरा से नोएडा जा रही कार मथुरा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार दोनों युवक स्पोर्टस के जूते और सामान की बिक्री करते हैं। कारोबार के सिलसिले में वे दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच तड़के हादसा हो गया।
मथुरा। आगरा से नोएडा जा रही तेज रफ्तार कार यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 133 पर मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मृत्यु हो गई
होटल में गर्लफ्रेंड संग चुन ली मौत, 7 माह पहले हुई थी युवक की शादी; सामने आई ये बड़ी वजह
फरीदाबाद में प्रेमी युगल के सुसाइड करने का मामला सामने आया है।एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वहीं जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला कि 7 माह पहले ही युवक की शादी हुई थी।
ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन कर्मचारियों की जलकर मौत
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। सोफा बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा 2 क्षेत्रान्तर्गत साइट फॉर फैक्ट्री नंबर-4 में भीषण आग लग गई। आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
एफआईआर के बाद जिआउर्रहमान का रिएक्शन, सांसद के बचाव में उतरी सपा; संभल हिंसा पर सियासत हाई
संभल हिंसा मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल समेत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस पर सियासत तेज हो गई है। सांसद के बचाव में अब समाजवादी पार्टी ने बयान जारी किया है। वहीं सांसद बर्क ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देशभर में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।
नई दिल्ली। संभल में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद जिआउर्रहमान बर्क, सदर विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल और अन्य पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई
संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बिगड़े हालात, उपद्रवियों ने फूंके वाहर, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भारी हंगामा हुआ। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हवाई फायरिंग की तो दूसरी तरफ से भी फायरिंग की गई। डीआईजी ने खुद मौके पर आकर मोर्चा संभाला। उपद्रवियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की बात डीजीपी ने की है।
सहारनपुर एसएसपी आवास पर फायरिंग से मची खलबली, लहूलुहान मिला सिपाही का शव
सहारनपुर के एसएसपी आवास पर तैनात एक सिपाही ने आज सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक सिपाही की पहचान मेरठ के बहसूमा निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सिपाही काफी समय से तनाव में चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित एसएसपी आवास पर सवेरे उस समय खलबली मच गई जब लोगों ने गोली की आवाज सुनी। आवास पर ड्यूटी पर तैनात मौके पर दौड़े, देखा तो सिपाही लहूलुहान अवस्था ने पड़ा था। मौके पर पहुंची थाना जनकपुरी पुलिस ने जानकारी जुटाई।
फर्जी IPS के बड़े राज... विदेश तक गहरे संबंध, मित्र को छुड़ाने के लिए अफसरों पर जमाया रौब; अब पहुंचा सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक फर्जी आईपीएस गिरफ्तार किया गया है। वह अपने दुबई वाले मित्र को छुड़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करता था। वहीं शक होने पर पुलिस ने उसकी जांच की तो उसका असली चेहरा सामने आ गया। पुलिस की जांच में आरोपी अनिल कटियाल के कई बड़े राज सामने आए हैं। आगे जानिए आखिर ये फर्जी आईपीएस कौन है।
गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया गया है। वह अपने दुबई वाले मित्र को छुड़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों से मिलता था। वहीं, पुलिस की जांच में उसके कई बड़े राज सामने आए हैं।
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल; लूटी गई बाइक बरामद
Ghaziabad Encounter गाजियाबाद के लोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से लूटी हुई बाइक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।