Skip to main content

'बस में दबा हूं बेटी... मुझे बचा लो', कहते ही कट गया फोन; Yamuna Expressway हादसे की दर्दनाक कहानी

मथुरा में Yamuna Expressway पर हुए दर्दनाक हादसे में कानपुर के एक बुजुर्ग व्यक्ति जिंदा जल गए। बस में आग लगने के बाद, उन्होंने अपनी बेटी को फोन किया औ ...और पढ़ें

मथुरा। पर घने कोहरे में हुए भयंकर हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग हादसे के बाद बस में बुरी तरह से दब गए। वह निकल नहीं पाए। उन्होंने बेटी को फोन कर कहा कि हादसा हो गया। बस में दब गए हैं। किसी तरह उनको बचा लें। फिर फोन बंद हो गया। इतना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अयोध्या: श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 3 की मौत, 11 घायल

अयोध्या समाचार

अयोध्या में भोर करीब 5 बजे प्रयागराज हाईवे पर थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास मध्य प्रदेश के रीवा से आ रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

चाइनीज़ डोर बनी जानलेवा से शिक्षक की दर्दनाक मौत, बेटी को स्कूल छोड़कर लौटते वक्त हुआ हादसा

जौनपुर समाचार

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज (नये पुल)पर गुरुवार सुबह एक हृदय विदारक हादसा हो गया। प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से 40 वर्षीय प्राइवेट शिक्षक संदीप तिवारी की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ जब वह अपनी बेटी को सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे।

चावल-मैदा से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, भुता थाना प्रभारी रविंद्र कुमार व टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाई दो लोगों की जान

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली: भुता थाना क्षेत्र के रसूल चौराहे पर शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब चावल और मैदा से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक में भरे चावल, मैदा और अन्य सामान जल गया। इसी दौरान ड्राइवर और कंडक्टर आग की लपटों के बीच फंस गए।

उत्तराखंड के चंपावत में बोलेरो में बैठे बाराती खाई में गिरे पांच की मौत

उत्तराखंड चंपावत समाचार

चंपावत : उत्तराखंड के चंपावत में बारात के वाहन के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि पांच घायल हो गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के अनुसार, बोलेरो वाहन यूके 04 टीबी 2074 शुक्रवार सुबह तड़के चंपावत के घाट से पहले बागधार नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

भीषण कोहरा: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, पिता-पुत्र समेत चार की मौत

मिर्जापुर समाचार

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ। खड़े ट्रक में कार घुस गई, इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

कोहरे के कारण मिर्जापुर जनपद में प्रयागराज- वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार की भोर में भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे चालक और खलासी को रौंदते हुए ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार पिता- पुत्र की मौत हो गई। चालक की मौके पर और खलासी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

सुल्तानपुर: सड़क हादसों में चार की मौत

सुल्तानपुर समाचार 

भदैंया। शिवगढ़ के कंधईपुर गांव के पास मंगलवार रात बाइक सवार हरिहरपुर निवासी प्राइवेट कर्मी संतराम वर्मा (30) को पीछे से कार ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संतराम ने हेलमेट नहीं पहना था। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक भाग निकला। मेडिकल कॉलेज पहुंचे संतराम के परिजनों ने बताया कि वह गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।