Skip to main content

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने किया फेर बदल

 

जौनपुर समाचार

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया फेरबदल,संदीप कुमार राय बने नगर कोतवाल। जिले में पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के आदेश पर नगर कोतवाली और लम्भुआ कोतवाली के प्रभार में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार संदीप कुमार राय को नगर कोतवाल नियुक्त किया गया है। वहीं,अब तक नगर कोतवाल रहे धीरज कुमार को लम्भुआ कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है !!

बरेली अपडेट: सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

 

बरेली समाचार 

​बरेली के चर्चित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री से जुड़े विवादों के बीच डीएम अविनाश सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। अब शहर की कमान राम जनम यादव के हाथों में होगी।

​नई नियुक्ति: ASDM (सदर) राम जनम यादव को बरेली के प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त प्रभार।
​कारण: विवादों के चलते

प्रशासनिक कार्यों में रुकावट न आए और कानून-व्यवस्था सुचारू रहे।

​शर्त: अतिरिक्त कार्यभार के लिए कोई अलग भत्ता देय नहीं होगा।
​असर: आदेश तत्काल प्रभाव से लागू।

शाहगंज पुलिस द्वारा मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर समाचार 
शाहगंज थाना क्षेत्र में *मारपीट और हत्या* के प्रयास से जुड़े मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में *कानून-व्यवस्था* को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

पुलिस के अनुसार *27 जनवरी 2026* को ताखा पूरब गांव निवासी *अशोक प्रताप सिंह* की तहरीर पर थाना शाहगंज में मारपीट और हत्या के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराओं के तहत आरोप लगाया गया कि गांव के ही दो युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया, जिसमें पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।

बरेली नगर मजिस्ट्रेट ने अपने नाम के आगे लिखा- “इस्तीफा!

UGC Regulations 2026 और शंकराचार्य शिष्यों से मारपीट के विरोध में बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा 

बरेली: उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली से गणतंत्र दिवस के दिन एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सवर्ण समाज और ब्राह्मण समाज के अपमान से आहत होकर अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह फैसला न केवल प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि UGC Regulations 2026 और हालिया धार्मिक-सामाजिक घटनाओं को लेकर चल रहे असंतोष को भी उजागर करता है।

दिल्ली: ऑपरेशन कवच-12 से कांपी राजधानी, 78 टीमों की रेड में 70 आरोपी हुऐ गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस पर खतरे की आहट? दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार-नशे का जखीरा बरामद

राजधानी में बड़ी साजिश नाकाम! गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का मेगा एक्शन

दिल्ली समाचार

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले राजधानी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में आई दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों की कमर तोड़ दी है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कवच-12’ के तहत पुलिस ने एक साथ 94 स्थानों पर दबिश देकर 70 लोगों को हिरासत में लिया है।