Skip to main content

जौनपुर समाचार

जौनपुर: गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर जनपद जौनपुर के चार पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा सेवा अभिलेख व शौर्य/ऑपरेशनल कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर यह चयन किया गया है।
प्रशंसा चिन्ह (रजत) सेवा सम्मान के लिए उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार एवं मुख्य आरक्षी संजय कुमार को नामित किया गया है। वहीं उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह हेतु निरीक्षक नागरिक पुलिस योगेन्द्र यादव तथा HC AP इन्द्र भगवान तिवारी का चयन हुआ है।
यह सम्मान 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदान किया जाएगा। चयनित पुलिसकर्मियों की इस उपलब्धि से जनपद पुलिस में हर्ष का माहौल है।