Skip to main content

ताजमहल में गिरी ये चीज, पर्यटक की पीठ में लगी चोट- दर्द ने किया बुरा हाल

 

आंधी की वजह से ताजमहल  रायल गेट में हो रहे पच्चीकारी का एक पत्थर आकर पर्यटक को लगा। इससे उनकी पीठ में घाव हो गया। दर्द से परेशान पर्यटक को क्विक रिस्पोंस टीम ने ताज पूर्वी गेट स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। यहां पर्यटक की प्राथमिक चिकित्सा की गई। आंधी से ताजमहल के उद्यान में लगे तीन पेड़ टूट गए।

ताजमहल में गिरी ये चीज, पर्यटक की पीठ में लगी चोट- दर्द ने किया बुरा हाल; पांच को हीट स्ट्रोक

दोषी को ब‍िना यातना के मौत देने के लिए अमेरिका ने अब उठाया नया कदम, नाइट्रोजन गैस के बाद इस घातक इंजेक्‍शन का किया उपयोग


 

अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित अलबामा राज्य से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में एक व्यक्ति को दो बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या करने के जुर्म में घातक इंजेक्शन दिया गया। आरोपी का नाम जैमी रे मिल्स बताया जा रहा है और इसकी उम्र 50 साल है। अलबामा की जेल में आरोपी को तीन दवाओं के इंजेक्शन दिए गए ।

प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप का मामला, माहौल गरमाया बंद कराया संस्थान

आगरा ब्यूरो सोनू शर्मा

डॉ भीमराव आंबेडकर विवि में प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप के मामले में माहौल गरमाया। सपा छात्रसभा ने संस्थान बंद कराया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई।   

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के समाज विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप के बाद शनिवार को संस्थान में माहौल गरमा गया। समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्रों ने संस्थान को बंद करा दिया और धरने पर बैठ गए। पुलिस से नोकझोंक हुई। वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उधर, पुलिस ने छात्रा व उसकी सहेलियों के बयान दर्ज किए हैं।

महिलाओं ने शराब की दुकान खोलने पर किया हंगामा बंद नहीं करने पर आंदोलन की दी चेतावनी

 

शराब की दुकान खोलने पर महिलाओं ने हंगामा किया। उन्होंने दुकान बंद नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

बड़ेथी में शराब की उप दुकान खुलने पर बड़ेथी गांव की महिलाओं ने हंगामा किया। उन्होंने शराब की बजाए क्षेत्र में सुविधायुक्त अस्पताल या रोजगार के लिए फैक्ट्री खोलने की मांग उठाई। साथ ही शराब की दुकान बंद नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।