Skip to main content

दिल को दर्द दे सकती हैं आपकी ये आदतें, नहीं बरती सावधानी तो बन जाएंगे दिल के मरीज

दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से दिल की बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ रहा है। दिल का ख्याल रखने के लिए डॉक्टर ने कुछ बातें बताईं जैसे- किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए कैसा खान-पान होना चाहिए किन चीजों से परहेज करना चाहिए आदि। उन्होंने हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में मरीजों के सवाल के जवाब भी दिए।

Covid-19 से MPox तक...केरल में ही सबसे पहले क्यों आते हैं वैश्विक बीमारियों के शुरुआती मामले?

केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला है। 18 सितंबर को भारत में MPox का दूसरा लेकिन क्लेड-1बी स्ट्रेन का पहला मरीज केरल में मिला। इससे पहले 2020 में वैश्विक महामारी कोविड 19 का पहला मरीज भी केरल में ही मिला था। यही नहीं निपाह वायरस का कहर भी केरल में गंभीर चिंता का विषय है। पढ़िए केरल में ही वैश्विक बीमारियों के सबसे शुरुआती मामले क्यों आते हैं?

नींबू पानी: वजन घटाने से लेकर स्किन चमकाने तक, ऐसे हैं 5 गजब के फायदे

नींबू पानी एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जिसे रोजाना पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। ये न सिर्फ आपको हाइड्रेटेड रखता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर रखने में मदद करता है। आइए जानें रोज नींबू पानी पीने के फायदों के बारे में।

Monkeypox Case: देश में एक और आया मंकीपॉक्स का मामला, केंद्र ने जारी की राज्यों के लिए एडवाइजरी

Monkeypox Case देश में मंंकीपॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में दूसरा मामला सामने आया है। वहीं देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का यह तीसरा मामला है। शख्स एर्नाकुलम का निवासी है। मंकीपॉक्स के मामले पर लगाम लगाने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि मंकीपॉक्स के मामले सामने न आए इसके लिए राज्यों को हेल्थ एक्शन लेना चाहिए।

बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा Myopia! आंखों को सुरक्षित रखने के लिए याद रखें ये उपाय

 बच्चों में मायोपिया के मामले कोविड महामारी के दौरान लगे लॉक डाउन के बाद से बढ़ने शुरू हुए हैं जो यह बताता है कि स्क्रीन टाइम का इसमें कितना अहम रोल है। जानें बच्चों की आंखों को सुरक्षित रखने के कुछ उपाय (Tips to Prevent Myopia)।

दिल्लीवालों सावधान! आपके घर में पनपे मच्छर तो देना पड़ेगा जुर्माना, अब तक 39 हजार लोगों पर हुई कार्रवाई

Delhi Dengue Cases मच्छर नियंत्रण कानूनों को लागू करने के लिए एमसीडी ने 1.14 लाख से अधिक कानूनी नोटिस जारी किए और ऐसे 39338 लोगों के चालान काटे हैं जिन्होंने अपनी संपत्तियों पर मच्छरों को पनपने दिया। आंकड़ों के अनुसार नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर 24.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 9241 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।

भारत में मिला Mpox के खतरनाक स्ट्रेन का पहला मरीज, 5 प्वाइंट्स में समझें इस वायरस के बारे में

भारत में मंकीपॉक्स के क्लेड-1 स्ट्रेन  का पहला मामला सामने आया है। यह वह ही स्ट्रेन है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर रखा है। इस खतरनाक वायरस से संक्रमित मरीज पिछले हफ्ते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से केरल लौटा था। आइए इस आर्टिकल में जानें इस वायरस जुड़ी सभी जरूरी बातें।

Mpox: भारत में मिला मंकीपॉक्स का खतरनाक स्ट्रेन 1B, WHO ने बताया था हेल्थ इमरजेंसी

 भारत में इसके खतरनाक स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। इसी स्ट्रेन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। जानकारी के अनुसार मरीज केरल के मलप्पुरम जिले का रहने वाला है जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था।

भारत में एमपॉक्स स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है, जिसके कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि केरल के एक मरीज में पिछले सप्ताह वायरस के लक्षण पाए गए थे।

Delhi Dengue Death: पिछले साल 538 लोगों की हुई थी डेंगू से मौत, एमसीडी ने बताईं सिर्फ 19

दिल्ली में डेंगू से मौत के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया है। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट में जहां 2023 में डेंगू से 19 मौतें बताई गई हैं वहीं दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 538 है। यह अंतर केवल इस वर्ष का नहीं है बल्कि हर साल निगम और दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में यह अंतर देखने को मिलता है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में डेंगू से जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़ों में बड़ा झोल सामने आया है। निगम और दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में जमीन आसमान का अंतर देखने को मिला है।

देश में मंकीपॉक्स का एक और मामला, UAE से केरल लौटे शख्स में हुई पुष्टि

देश में मंकीपॉक्स का नया मामला सामने आया है। केरल के एक शख्स में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्ति यूएई की यात्रा से लौटा था। राज्य सरकार ने इसकी पुष्टि की है। शख्स को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसका इलाज जारी है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री ने इस बारे में अधिक जानकारी दी है।

देश में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। दुबई से केरल लौटा एक शख्स संक्रमित मिला है। केरल सरकार ने इसकी पुष्टि की है। 38 वर्षीय शख्स का मल्लपुरम जिले में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शख्स में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है।