Skip to main content

'वो मुझे...', तमिलनाडु में महिला ने खुद को जिंदा जलाया, ससुर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में 32 वर्षीय रंजीता ने ससुराल वालों द्वारा दहेज उत्पीड़न और ससुर द्वारा यौन उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो में अपने ससुर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। रंजीता के बेटे ने भी इस बात की पुष्टि की है।

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले की एक 32 साल की महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला कथित तौर पर अपने ससुर की ओर से लगातार यौन उत्पीड़न और ससुराल वालों की ओर से दहेज उत्पीड़न को लेकर परेशान थी।

गैंगस्टर चंदन मिश्रा का मर्डर कर बांग्लादेश भागने की फिराक में था 'बादशाह' और फिर कहानी में आ गया नया मोड़

पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बांग्लादेश भागने की बात कबूली। बिहार और बंगाल एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में उसे आनंदपुर इलाके से पकड़ा। हत्या की साजिश पुरुलिया जेल में बंद गैंगस्टर शेरू सिंह ने रची थी।

कोलकाता। पटना के पारस अस्पताल में सजायाफ्ता गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने की घटना में कोलकाता से गिरफ्तार मुख्य आरोपित तौसीफ रजा उर्फ बादशाह बांग्लादेश भागने की फिराक में था।

केरल के 5 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों को शिफ्ट करने की तैयारी

मौसम विभाग ने केरल के मलप्पुरम कोझीकोड वायनाड कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है जिससे यातायात बाधित हुआ है। एर्नाकुलम इडुक्की त्रिशूर और पलक्कड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने शनिवार को केरल के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केरल में लगातार हो रही बारिश से कई कस्बों और इलाकों में जलभराव हो गया और इस कारण सड़कों पर लंबा जाम लग गया।

'हिंदुओं के कारण भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित', रिजिजू बोले- 'अगर मैं पाकिस्तान में होता...'

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सुरक्षित देश है क्योंकि हिंदू बहुसंख्यक हैं और वे सभी को पूर्ण स्वतंत्रता और सुरक्षा देते हैं। उन्होंने कांग्रेस समर्थित तंत्र पर अल्पसंख्यकों को लेकर गलत धारणा फैलाने का आरोप लगाया। रिजिजू ने तिब्बत म्यांमार और श्रीलंका से भारत आए शरणार्थियों का उदाहरण दिया।

अभी तक 'ICU' में है पाकिस्तान का रहीम खान एयरबेस, ऑपरेशन सिंदूर के दो महीने बाद भी चल रहा मरम्मत का काम

ऑपरेशन सिंदूर के दो महीने बाद भी पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस बंद है। पाकिस्तान ने नोटम जारी कर रनवे को पांच अगस्त तक बंद रखने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में एक रैली में एयरबेस के बंद होने का उल्लेख किया था। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।

ऑपरेशन सिंदूर के दो महीने बाद भी पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस बंद है। पाकिस्तान द्वारा जारी नोटम में कहा गया है कि रहीम यार खान हवाईअड्डे का रनवे पांच अगस्त तक उड़ान संचालन के लिए बंद रहेगा।

लोन का झांसा, सस्ती प्रॉपर्टी का लालच... अमीरों से हड़प लिए 500 करोड़; कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा महाठग रोहन सलदान्हा?

कर्नाटक पुलिस ने रोहन सल्दाह नामक एक महाठग को गिरफ्तार किया है जिसने अमीर लोगों को लोन और प्रॉपर्टी के सौदे का लालच देकर 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। वह खुद को उच्च-स्तरीय फाइनेंसर बताता था और आलीशान बंगले में ग्राहकों को बुलाकर विश्वास में लेता था। फिर पंजीकरण और स्टाम्प ड्यूटी के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठकर गायब हो जाता था।

देश भर में तमाम ठगी के मामले आए दिन आते रहे हैं। इस बीच हम आपको एक ऐसे ठगी के मामले से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसके जानने के बाद आप हैरान हो सकते हैं।

अब पाताल में भी नहीं बच पाएंगे दुश्मन... भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी INS निस्तार, जानें खासियत

भारत का पहला स्वदेशी गोताखोरी सहायता पोत निस्तार शुक्रवार को नौसेना में शामिल हो गया जो रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसे गर्व का क्षण बताया। निस्तार नाम का अर्थ मुक्ति है। यह पोत गहरे पानी में डूबे जहाजों को बचाने की क्षमता रखता है। पुराने निस्तार ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

'आसिम मुनीर के बेटे को ले आऊं और...', पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता का छलका दर्द

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आसिम मुनीर को उस दर्द का एहसास तभी होगा जब उनके बेटे या बेटी को कोई नुकसान पहुंचेगा। राजेश नरवाल ने कहा कि वह अपने परिवार के सामने रो नहीं पाते हैं और 2-3 घंटे से ज्यादा सो नहीं पाते।

अमेरिका में चाइल्ड पोर्न के आरोप में भारतीय गिरफ्तार, बीजेपी और कांग्रेस ने एक सुर में कहा- आम आदमी पार्टी से है लिंक

अमेरिका में भारतीय नागरिक गुरजीत सिंह मल्ही की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी और कांग्रेस ने आप नेताओं के साथ मल्ही की तस्वीरें साझा कर आप को घेरा है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने सीएम भगवंत मान से सफाई मांगी है।

अमेरिका में भारतीय नागरिक गुरजीत सिंह मल्ही को बच्चों के साथ अश्लीलता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) सिएटल ने 11 जुलाई को मल्ही की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इन सबके बीच पंजाब में इस मामले को लेकर राजनीति होने लगी है और आम आदमी पार्टी को घेरा गया है।

पीएम धन धान्य कृषि योजना, कैसे मिलेगा किसानों को लाभ; पढ़ें पूरी डिटेल

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी दी है जो अगले छह वर्षों तक चलेगी। इस योजना में कृषि उत्पादन में पिछड़े जिलों को शामिल किया जाएगा जिसमें प्रत्येक राज्य से कम से कम एक जिला होगा। इस योजना पर प्रति वर्ष 24 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे जिससे लगभग 1 करोड़ 70 लाख किसानों को लाभ होगा।